अयोध्या: खबरें

राम मंदिर: प्राण प्रतिष्ठा के लिए आज से 7 दिवसीय अनुष्ठान शुरू, जानें कब क्या होगा

अयोध्या में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए आज (16 जनवरी) से 7 दिवसीय अनुष्ठान शुरू होने जा रहे हैं। मंगलवार को अयोध्या में प्रायश्चित्त और कर्मकूटि पूजन अनुष्ठान के बाद सरयू तट पर विष्णु पूजा और गौदान होना है।

प्रधानमंत्री मोदी बोले- 22 जनवरी को भगवान राम हमें दर्शन देंगे

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें प्राण प्रतिष्ठा के लिए बुलाया गया है।

अयोध्या जाने वाली उड़ानों की बुकिंग में 150 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 3 गुना बढ़ा किराया 

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

राम मंदिर: चंपत राय बोले- ये अयोध्या है, चोर पुजारी की गर्दन काटकर दरवाजा ले जाएंगे

राम मंदिर के निर्माण के लिए जिम्मेदार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर सामने आया है।

योगी आदित्यनाथ को छोड़ किसी मुख्यमंत्री को नहीं भेजा गया राम मंदिर समारोह का निमंत्रण- रिपोर्ट

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाला राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सुर्खियों में छाया हुआ है। देशभर से कई खास लोगों को इसके लिए आमंत्रित किया गया है।

राम मंदिर: कांग्रेस का सरकार से सवाल, क्या शास्त्रों के हिसाब से हो रही प्राण प्रतिष्ठा?

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन पर न जाने को लेकर घिरी कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा को राजनीतिक कार्यक्रम बताते हुए कई सवाल उठाए हैं।

राम मंदिर: प्रधानमंत्री मोदी ने शुरू किया विशेष अनुष्ठान, बोले- भावनाओं को शब्दों में कहना मुश्किल

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होगा। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदुओं के आराध्य भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। प्रधानमंत्री इससे पहले एक विशेष अनुष्ठान कर रहे हैं।

शंकराचार्यों ने राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने से क्यों इनकार किया?

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना है। इसमें शामिल होने या न होने पर राजनीतिक पार्टियों से लेकर धार्मिक शख्सियतों तक में मतभेद सामने आ रहे हैं।

11 Jan 2024

गुजरात

स्कूल में रोल नंबर पुकारने पर छात्र "प्रेजेंट सर" की जगह बोले "जय श्रीराम", वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है और इस बीच देश-विदेश से भी इससे जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं।

राम मंदिर उद्घाटन का न्योता ठुकराने पर कांग्रेस में कलह, उठ रहे अलग-अलग सुर

कांग्रेस ने अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को 'ससम्मान अस्वीकार' कर दिया है।

10 Jan 2024

यात्रा

अयोध्या: राम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे हैं? इन जगहों की भी करें यात्रा 

अयोध्या भगवान राम का जन्मस्थल होने के कारण प्रसिद्ध है। इस शहर ने राम मंदिर के निर्माण के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है।

अयोध्या में नहीं निकलेगी भगवान राम की नई मूर्ति की शोभायात्रा, कार्यक्रम रद्द; जानें कारण

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले भगवान राम की नई मूर्ति की शोत्रायात्रा निकालने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

राम मंदिर: 22 जनवरी को कितने बजे होगी रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा? जानें

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होगा। गर्भगृह में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कितने बजे होगी, यह जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव ने दी है।

अयोध्या: मंदिर में अकेले लगेगी भगवान राम के बाल स्वरूप की मूर्ति, जानें कारण

अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप की मूर्ति को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बड़ी जानकारी दी है।

श्याम रंग और बाल स्वरूप, जानिए कैसी होगी राम मंदिर में स्थापित होने वाली प्रतिमा 

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। अब मंदिर में स्थापित होने वाली भगवान राम की मूर्ति के बारे में जानकारी सामने आई है।

राम मंदिर के उद्घाटन में बाबरी मस्जिद के मुख्य पक्षकार इकबाल अंसारी को भी बुलाया गया

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में बाबरी मस्जिद के मुख्य पक्षकार रहे इकबाल अंसारी को भी आमंत्रित किया गया है।

अयोध्या: ट्रस्ट ने बताई निर्माणाधीन राम मंदिर की विशेषताएं, जानिए क्या-क्या है खास

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने मंदिर की विशेषताएं बताई हैं।

कौन हैं MBA मूर्तिकार अरुण योगीराज, जिन्होंने अयोध्या के मंदिर के लिए बनाई रामलला की मूर्ति? 

अयोध्या के राम मंदिर के गर्भ गृह में स्थापना के लिए मूर्ति का चयन कर लिया गया है। इसे कर्नाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाया है। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने ट्वीट इसकी जानकारी दी।

अयोध्या में राम मंदिर के लिए हुआ मूर्ति का चयन, जानिए क्या वजह बनी खास

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के लिए मूर्ति का चयन हो गया है। 3 मूर्तिकारों में से कर्नाटक के अरुण योगीराज की मूर्तियों का चयन मंदिर के लिए किया गया है। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक्स पर दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन का किया उद्घाटन, दलित के घर चाय पी

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहर को कई सौगातें दीं। उन्होंने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन और महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री मोदी का अयोध्या दौरा आज, नए हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (30 जनवरी) अयोध्या में 22 जनवरी को बहुप्रतिक्षित राम मंदिर उद्घाटन समारोह से पहले नए हवाई अड्डे के साथ-साथ पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने वाले हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को पहुंचेंगे अयोध्या, ऐसी हैं तैयारियां

राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या का दौरा करने वाले हैं। दौरे से पहले अयोध्या को सजा दिया गया है।

सोनिया गांधी के अयोध्या जाने को लेकर अटकलें, कांग्रेस ने नहीं लिया अभी कोई फैसला

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को लॉन्च करेंगे अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें खासियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अमृत भारत एक्सप्रेस की 2 ट्रेनों को को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। इस ट्रेन को हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का स्लीपर वर्जन कहा जा रहा है।

राम मंदिर के उद्घाटन पर अयोध्या नहीं जाएंगी ममता बनर्जी, भाजपा का राजनीतिक कार्यक्रम बताया

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी।

अमृत भारत एक्सप्रेस का 30 दिसंबर को होगा उद्घाटन, जानिए किस-किस रूट पर चलेगी

वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद अब रेलवे की ओर से अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात दी जाएगी। 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे।

अनुपम खेर को मिला राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, यूं जताई खुशी; देखिए झलक 

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भगवान राम के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र मिल चुका है।

राम मंदिर: सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को मिला उद्घाटन का निमंत्रण, शामिल होने पर संशय

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन के लिए लोगों को न्योता देने का कार्य जारी है।

#NewsBytesExplainer: कौन थे राम मंदिर आंदोलन के मुख्य चेहरे और अभी वे कहां?

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य जारी है। 22 जनवरी को मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा होनी है, जिसके लिए राजनीति से लेकर कारोबार और बॉलीवुड की कई नामी हस्तियों को न्योता दिया गया है।

राम मंदिर: जिन लालकृष्ण आडवाणी ने किया था आंदोलन, उनसे उद्घाटन में न आने की अपील

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से न आने का अनुरोध किया गया है और वे कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

अयोध्या के राम मंदिर के लिए अहमदाबाद में बन रहा मुख्य ध्वज स्तंभ, जानें इसकी खासियत

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। अगले साल 22 जनवरी को इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

राम मंदिर: उद्घाटन पर उमड़ने वाली भीड़ को लेकर चिंतित हुए चंपत राय, की ये अपील

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का काम तेजी से चल रहा है। अगले साल 22 जनवरी को उद्घाटन के दिन अयोध्या में करीब 25 लाख लोगों के उमड़ने की संभावना है।

राम मंदिर: RSS ने उठाया प्रचार का बीड़ा, 10 करोड़ लोगों तक पहुंचाएगा 'राम का संदेश'

उत्तर प्रदेश के अध्योध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है और जनवरी में इसका उद्धाटन होना है।

28 Nov 2023

थाईलैंड

अयोध्या के राम मंदिर के लिए थाईलैंड से आएगी मिट्टी, पहले भेजा था नदियों का पानी

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा जनवरी में होनी है। इससे पहले थाईलैंड अपने देश की मिट्टी अयोध्या भेजेगा। इस मिट्टी को मंदिर परिसर में स्थान दिया जाएगा।

राम मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी CISF को दी गई, तैयार की मजबूत सुरक्षा योजना

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में तैयार हो रहे भव्य राम मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को दी गई है।

12 Nov 2023

दिवाली

अयोध्या में फिर बना विश्व रिकॉर्ड, 22 लाख से ज्यादा दीयों से जगमगाई राम की नगरी

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन इतने भव्य तरीके से किया गया कि इसने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। इस साल के दीपोत्सव में सरयू तट पर 22 लाख से ज्यादा दीये जलाए गए हैं।

दिवाली पर घर बैठे जलाइए अयोध्या में अपने नाम का दीपक, जानिये कैसे

दिवाली पर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव में घर बैठे भाग लेने के लिए आपको अभी से बुकिंग करानी होगी।

उत्तर प्रदेश: अयोध्या में हुई योगी मंत्रिमंडल की ऐतिहासिक बैठक, 14 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

अयोध्या में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में पहली बार मंत्रिमंडल की बैठक हुई।

राम मंदिर बनने के बाद 20 गुना तक बढ़ी अयोध्या में जमीन की कीमत

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद जमीन के दामों में जैसे पंख लग गए हैं। जिले में पिछले 4 साल में जमीन के दाम 12 से 20 गुना बढ़े हैं।

उत्तर प्रदेश: रेल मंत्रालय का सदस्य बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार, प्रधानमंत्री मोदी के साथ तस्वीरें

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में विशेष कार्य बल (STF) ने रेल मंत्रालय का सदस्य बताकर ठगी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनूप चौधरी के रूप में हुई है।