Page Loader
राम मंदिर: सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को मिला उद्घाटन का निमंत्रण, शामिल होने पर संशय
सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे राम मंदिर उद्घाटन पर आमंत्रित

राम मंदिर: सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को मिला उद्घाटन का निमंत्रण, शामिल होने पर संशय

लेखन गजेंद्र
Dec 21, 2023
10:42 am

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन के लिए लोगों को न्योता देने का कार्य जारी है। समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस के लोकसभा नेता अधीर रंजन चौधरी को भी आमंत्रित किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सोनिया और खड़गे को राम मंदिर निर्माण से जुड़े एक प्रतिनिधिमंडल ने आमंत्रित किया हैं।

न्योता

उद्घाटन में शामिल होने को लेकर संशय

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना कम है। हालांकि, इसका कारण सामने नहीं आया है। इसके अलावा ट्रस्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा को भी आमंत्रित किया है। साथ ही पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और अन्य राजनीतिक दलों के प्रमुखों को भी बुलाया गया है। विपक्षी नेताओं को भी आमंत्रण भेजा जाएगा। फिलहाल राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों को आमंत्रण सूची से बाहर रखा गया है।

उद्घाटन

25 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना

राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी, 2024 को है, जिसे लेकर अयोध्या में बड़ी तैयारी चल रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान होंगे। उद्घाटन पर अयोध्या करीब 25 लाख लोगों के आने की संभावना है, जिसे देखते हुए ट्रस्ट ने लोगों से अपील की है कि वे अयोध्या बाद में आएं। ट्रस्ट ने 25,000 लोगों के लिए व्यवस्था की है। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को भी आमंत्रित किया गया है।