Page Loader
राम मंदिर: चंपत राय बोले- ये अयोध्या है, चोर पुजारी की गर्दन काटकर दरवाजा ले जाएंगे
अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का विवादित बयान सोशल मीडिया पर आया

राम मंदिर: चंपत राय बोले- ये अयोध्या है, चोर पुजारी की गर्दन काटकर दरवाजा ले जाएंगे

लेखन गजेंद्र
Jan 12, 2024
02:49 pm

क्या है खबर?

राम मंदिर के निर्माण के लिए जिम्मेदार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में चंपत राय कुछ लोगों से राम मंदिर को लेकर बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान एक व्यक्ति ने उनसे कहा कि वह अयोध्या धाम में आकर धन्य हो गए। इस पर राय बोले, "अयोध्या में गर्दन काटकर पैसा ले लेते हैं। हमने अपने (राम मंदिर) दरवाजे में सोना मढ़वाया है।"

बयान

आगे क्या बोले राय?

राय आगे बोले, "अब मढ़वा तो दिया, लेकिन सुरक्षा कौन करेगा। एक दरवाजे की कीमत 60 करोड़ रुपये हो गई। पुजारी की गर्दन काटेंगे और रात में ले जाएंगे। ये तो अयोध्या है। अयोध्या तो अयोध्या है। जिसकी जान जाती है, वो चली जाएगी, मैं तो वहां जाऊंगा नहीं कभी।" बता दें कि अयोध्या के राम मंदिर के लिए देशभर से लोग काफी कीमती चीजें दान में दे रहे हैं, जिनमें सोने-चांदी के दरवाजे, घंटे, फूल और मूर्तियां आदि हैं।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए क्या बोले चंपत राय