Page Loader

देश की खबरें

उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।

19 Feb 2024
चंडीगढ़

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले चंडीगढ़ मेयर का इस्तीफा, 3 AAP पार्षद भाजपा में शामिल 

सुप्रीम कोर्ट में आज चंडीगढ़ मेयर चुनाव में मामले में अहम सुनवाई होनी है। इससे पहले देर शाम भाजपा नेता मनोज सोनकर ने मेयर पद से इस्तीफा दे दिया।

18 Feb 2024
झारखंड

झारखंड में जातिगत जनगणना को मुख्यमंत्री की मंजूरी, कांग्रेस विधायकों में नाराजगी पर कही ये बात 

बिहार के बाद अब झारखंड भी जातिगत जनगणना की राह में कदम बढ़ा रहा है। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने इसकी मंजूरी दे दी है। कार्मिक विभाग को इस संबंध में प्रस्ताव भी तैयार करने को कहा गया है, जिसे मंत्रिमंडल के समक्ष पेश किया जाएगा।

18 Feb 2024
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धर्मांतरण पर बनाया जाएगा सख्त कानून, 2 महीने पहले कलेक्टर को देनी होगी जानकारी

छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार राज्य में धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए कानून बनाने की तैयारी कर रही है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, इस प्रस्तावित कानून का मसौदा तैयार है और विधानसभा के मौजूदा सत्र में इसे पेश किया जा सकता है।

18 Feb 2024
किसान

किसानों का अल्टीमेटम, कहा- चौथी बैठक में भी समाधान नहीं निकला तो होगा दिल्ली कूच

केंद्र सरकार के खिलाफ पिछले 6 दिनों से किसानों ने मोर्चा खोल रखा है। अपनी मांगों को लेकर हजारों की संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पंजाब और हरियाणा की शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं।

18 Feb 2024
तमिलनाडु

कॉटन कैंडी में मिला रोडामाइन-B रसायन क्या है, जिससे हो सकता है कैंसर?

तमिलनाडु की सरकार ने कॉटन कैंडी के उत्पादन और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। खबर है कि इसे बनाने में रोडामाइन-B नामक रसायन का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है।

एयरपोर्ट पर सामान के लिए नहीं करना होगा इंतजार, 30 मिनट में मिलेंगे सारे बैग

अगर आप एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद सामान मिलने में होने वाली देरी से परेशान हैं तो जल्द ही आपको इससे राहत मिल सकती है।

18 Feb 2024
बिहार

बिहार: बेगूसराय में तीन हत्याओं से सनसनी, पकड़ौआ शादी का हुआ खूनी अंत

बिहार के बेगूसराय से बड़ी खबर है। यहां एक 25 वर्षीय महिला, उसके पिता और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस वारदात को महिला के ससुर ने अंजाम दिया और घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

किसानों और सरकार के बीच चौथे दौर की बातचीत आज, शंभू बॉर्डर पर डटे हैं प्रदर्शनकारी

पंजाब और हरियाणा के किसानों का विरोध प्रदर्शन धीरे-धीरे पूरे देश में जोर पकड़ रहा है। दिल्ली कूच को निकले किसानों ने बीते 6 दिनों से पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर डेरा डाला हुआ है।

#NewsBytesExplainer: विश्वास और अविश्वास मत में क्या है अंतर और सदन में कब लाए जाते हैं? 

दिल्ली विधानसभा में शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विश्वास मत साबित कर दिया। इस दौरान 70 सदस्यीय सदन में केवल 55 ने विश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया में भाग लिया।

असम: डिब्रूगढ़ जेल में छापेमारी, अमृतपाल सिंह की सेल से मोबाइल फोन समेत कई उपकरण बरामद

असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। जेल की जिस सेल में अमृतपाल कैद है, वहां से पुलिस ने मोबाइल फोन, कैमरा और स्मार्टवॉच समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।

चुनावी बॉन्ड किन शहरों में सबसे ज्यादा बिके और क्या फैसले को चुनौती देगी सरकार?

15 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़े फैसले में चुनावी बॉन्ड को असंवैधानिक करार दिया था। कोर्ट ने इस योजना को सूचना के अधिकार का उल्लंघन बताते हुए तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी थी। इसे सरकार के लिए बड़ा झटका माना गया था।

महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री के बेटे के काफिले पर हमला, 300 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के चिपलून में तनाव बना हुआ है। यहां भाजपा नेता नीलेश राणे के काफिले पर पथराव के बाद भाजपा और शिवसेना (UBT) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

17 Feb 2024
किसान

किसानों का 'दिल्ली मार्च' 5वें दिन भी जारी, रविवार को अगले दौर की बातचीत

पंजाब और हरियाणा के किसानों का पांचवें दिन भी 'दिल्ली चलो' मार्च जारी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने रखी गुरुग्राम मेट्रो की नींव, जानें रूट और खर्च समेत अन्य अहम बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा में करीब 10,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें रेवाड़ी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) का शिलान्यास भी शामिल है।

उत्तर प्रदेश में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, STF ने मुजफ्फरनगर में 4 टाइम बम बरामद किए

उत्तर प्रदेश में विशेष कार्य बल (STF) को बड़ी सफलता मिली है। STF ने शुक्रवार को मुजफ्फरनगर से 4 इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बम बरामद कर आतंकी साजिश को नाकाम किया।

16 Feb 2024
कतर

कतर ने पूर्व भारतीय नौसेनिकों को क्यों किया रिहा? सामने आया इजरायल कनेक्शन

हाल ही में कतर ने मौत की सजा पाए भारत के 8 पूर्व नौसैनिकों को रिहा कर दिया था। इन सभी पर इजरायल के लिए जासूसी करने का आरोप था।

16 Feb 2024
गो फर्स्ट

स्पाइसजेट के प्रमोटर अजय सिंह ने लगाई गो फर्स्ट के लिए बोली

कर्ज के बोझ तले दबी एयरलाइन गो फर्स्ट दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है और खरीदार की तलाश में है। अब बंद हो चुकी एयरलाइन को खरीदने के लिए स्पाइसजेट के प्रमोटर अजय सिंह ने भी बोली लगाई है।

रक्षा मंत्रालय ने 80,000 करोड़ रुपये की हथियार और सैन्य उपकरण खरीद को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक हुई, जिसमें 80,000 करोड़ रुपये के हथियार और सैन्य उपकरण खरीद को मंजूरी दी गई।

सुप्रीम कोर्ट में AAP की सफाई, कहा- दिल्ली हाई कोर्ट की जमीन पर कब्जा नहीं किया 

दिल्ली हाई कोर्ट की जमीन पर स्थित पार्टी कार्यालय को लेकर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने मामले में अपना पक्ष रखा है।

किसान आंदोलन: एक किसान की हार्ट अटैक से मौत, 400 से अधिक घायल

दिल्ली कूच कर रहे पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों में शामिल एक किसान की शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक किसान 65 वर्षीय ज्ञान सिंह हैं।

उत्तर प्रदेश: बाराबंकी में पत्नी का कटा सिर लेकर घूमा युवक, अवैध संबंधों में की हत्या

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक खौफनाक नजारा दिखा। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया और उसे लेकर सड़क पर निकल गया।

पश्चिम बंगाल: वैलेंटाइन डे पर युवक ने की पत्नी की हत्या, कटा सिर लेकर घूमा

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर आई है। जब 14 फरवरी को पूरी दुनिया वैलेंटाइन डे मना रही थी, तब यहां एक युवक ने अपनी पत्नी का गला काटकर सिर धड़ से अलग कर दिया।

16 Feb 2024
हरियाणा

हरियाणा: जिंदल विश्वविद्यालय में राम मंदिर विरोधी चर्चा करने पर 2 छात्र निलंबित

हरियाणा में ओपी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में पोस्टर लगाने और अयोध्या के राम मंदिर पर चर्चा करने के आरोप में 2 छात्रों को निलंबित कर दिया।

16 Feb 2024
मणिपुर

मणिपुर: पुलिस कॉन्स्टेबल की एक सेल्फी से कैसे भड़की हिंसा? 

मणिपुर में हर थोड़े समय में हिंसा भड़क रही है। 15 फरवरी की रात चुराचांदपुर जिले में 300-400 लोगों की भीड़ ने पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पर हमला कर दिया, जिसमें कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

16 Feb 2024
IIT-दिल्ली

IIT दिल्ली के छात्रावास में छात्र का शव फंदे से लटका मिला, आत्महत्या का शक

दिल्ली स्थिति भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में गुरुवार को एक छात्र का शव छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका मिला।

16 Feb 2024
मुंबई

मुंबई हवाई अड्डे पर व्हीलचेयर न मिलने पर डेढ़ किलोमीटर पैदल चला बुजुर्ग, मौत

देश के सबसे व्यस्त मुंबई हवाई अड्डे पर एक 80 वर्षीय बुजुर्ग को व्हीलचेयर नहीं मिली, जिससे उनको डेढ़ किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। इससे उनकी मौत हो गई।

किसानों का दिल्ली मार्च जारी, भारत बंद के बीच आज जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन

पंजाब और हरियाणा के किसान लगातार चौथे दिन दिल्ली तक अपना मार्च जारी रखेंगे।

16 Feb 2024
दिल्ली

दिल्ली: दयाल बाजार में पेंट कारखाने के अंदर लगी भीषण आग, 11 मजदूर जिंदा जले

दिल्ली में अलीपुर के दयाल बाजार में एक पेंट कारखाने के अंदर गुरुवार शाम भीषण आग लग गई। हादसे में 11 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। करीब 4 लोग घायल हुए हैं।

कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से बरामद हुए थे 351 करोड़ रुपये, अब भरा टैक्स

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू उनके ठिकानों से 351 करोड़ रुपये नकदी मिलने के कारण चर्चा में आए थे। अब उन्होंने इसी नकदी से संंबंधित कुछ टैक्स जमा किया है।

#NewsBytesExplainer: क्या होते हैं चुनावी बॉन्ड और ये सवालों के घेरे में क्यों थे?

सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा फैसला सुनाते हुए चुनावी बॉन्ड पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। कोर्ट ने इस पूरी योजना को असंवैधानिक बताते हुए कई सख्त टिप्पणियां कीं।

15 Feb 2024
पंजाब

पंजाब के किसानों के साथ आए हरियाणा के किसान, 3 दिन के प्रदर्शन का ऐलान

दिल्ली कूच कर रहे पंजाब के किसानों पर पुलिस के हमले की हरियाणा के किसानों ने निंदा की है। उन्होंने गुरुवार को बैठक कर किसानों के समर्थन में अगले 3 दिन का कार्यक्रम तय किया।

ड्रोन से निपटने के लिए किसानों का देसी जुगाड़, मुल्तानी मिट्टी और पतंगों का इस्तेमाल

दिल्ली कूच कर रहे किसानों को पंजाब-हरियाणा की शंभू सीमा पर रोकने के लिए हरियाणा पुलिस आंसू गैस ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है, जिनसे निपटने के लिए किसानों ने देसी तरीका निकाला है।

किसान संगठनों ने कल 16 फरवरी को 'भारत बंद' बुलाया, जानें क्या-क्या बंद रहेगा

किसानों के 'दिल्ली चलो मार्च' का आज तीसरा दिन है। अभी तक कोई समाधान न निकलता देख संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने सरकार पर दबाव बनाने के लिए 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है।

चीन LAC पर बनाए नए गांवों में बसा रहा अपने नागरिक, सेना भी करेगी इस्तेमाल- रिपोर्ट 

चीन ने 2019 से भारत की उत्तर-पूर्वी सीमाओं पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास बनाये गए गांवों में अपने नागरिकों को बसाने का काम शुरू कर दिया है।

15 Feb 2024
तमिलनाडु

तमिलनाडु: मदुरै में भाजपा की OBC इकाई के नेता की चाकू मारकर हत्या

तमिलनाडु के मदुरै में गुरुवार सुबह भाजपा की अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) इकाई के नेता शक्तिवेल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को मिला ईमेल 

दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

किसान आंदोलन के बीच कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से हटाई गई स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट

केंद्र सरकार ने कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला जरूर लिया है, लेकिन उनके द्वारा तैयार रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट पर नहीं दिख रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड को असंवैधानिक करार दिया, दानकर्ताओं के नाम उजागर करने का आदेश

चुनावी बॉन्ड मामले में केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा। कोर्ट ने इस योजना को असंवैधानिक बताते हुए इस पर रोक लगा दी है।

भारतीय दूतावास कर्मी ने पाकिस्तान को भेजे थे पनडुब्बी और लड़ाकू विमानों के गोपनीय दस्तावेज- रिपोर्ट

पाकिस्तान की जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार भारतीय दूतावास के कर्मचारी सतेंद्र सिवाल को लेकर उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने कुछ नए खुलासे किए हैं।

किसानों का आज रेल रोको आंदोलन, शाम को सरकार के साथ तीसरे दौर की वार्ता

आज किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च का तीसरा दिन है। आज चंडीगढ़ में केंद्र सरकार और किसानों के बीच तीसरे दौर की बातचीत शाम 5 बजे होनी है। इस बातचीत तक के लिए किसानों ने अपने विरोध प्रदर्शन को आज शाम तक के लिए रोक दिया है।