NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री के बेटे के काफिले पर हमला, 300 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री के बेटे के काफिले पर हमला, 300 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    महाराष्ट्र रत्नागिरी जिले में भाजपा नेता नीलेश राणे के काफिले पर पथराव हुआ है

    महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री के बेटे के काफिले पर हमला, 300 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    लेखन नवीन
    Feb 17, 2024
    12:46 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के चिपलून में तनाव बना हुआ है। यहां भाजपा नेता नीलेश राणे के काफिले पर पथराव के बाद भाजपा और शिवसेना (UBT) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

    इसके बाद यहां भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।

    आइए जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या है और महाराष्ट्र पुलिस ने क्या कार्रवाई की।

    घटना

    क्या है पथराव का मामला?

    यह घटना शुक्रवार को रत्नागिनी के चिपलून में हुई। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे और पूर्व सासंद नीलेश राणे गुहागर में एक रैली को संबोधित करने जा रहे थे।

    तभी पटपन्हाले कॉलेज के पास कुछ अज्ञात लोगों ने नीलेश के काफिले पर पथराव कर दिया। इसके बाद यहां भाजपा और शिवसेना (UBT) के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

    महाराष्ट्र सरकार ने घटना के जांच आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

    पुलिस

    महाराष्ट्र पुलिस ने क्या कहा?

    महाराष्ट्र पुलिस ने चिपलून इलाके हुई घटना को लेकर दोनों पक्षों के 300 से अधिक लोगों पर केस दर्ज किया है।

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भाजपा नेता नीलेश और शिवसेना (UBT) नेता भास्कर जाधव के समर्थक यहां आपस में भिड़ गए और पुलिसकर्मियों को स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।

    उन्होंने कहा कि झड़प और पथराव के चलते कुछ कारें क्षतिग्रस्त हुई, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

    सरकार

    घटना पर महाराष्ट्र सरकार ने क्या कहा? 

    घटना को लेकर महाराष्ट्र सरकार के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने शिवसेना (UBT) पर जमकर हमला बोला।

    उन्होंने कहा कि इस तरह के हमले उन्हें नहीं रोक सकते और इस तरह के राजनीतिक हमले से विपक्ष की निराशा साफ देखी जा सकती है और घटना के संबंध में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि पुलिस को घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

    टकराव

    क्यों भिड़े भाजपा और शिवसेना (UTB) के कार्यकर्ता?

    दरअसल, भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण राणे और शिवसेना (UBT) नेता जाधव की पुरानी राजनीतिक रंजिश है। दोनों नेता एक-दूसरे के खिलाफ आक्रामक बयानबाजी करते रहे हैं।

    हाल में उद्धव ठाकरे की कंकावली यात्रा के दौरान जाधव द्वारा नारायण राणे की आलोचना के बाद विवाद बढ़ गया था।

    इसके बाद नीलेश ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि वह जल्द जाधव के निर्वाचन क्षेत्र में एक सभा करेंगे।

    प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस

    नीलेश महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नारायण राणे के बेटे हैं। उनके भाई, नितेश राणे, महाराष्ट्र विधानसभा में कंकावली निर्वाचन क्षेत्र के विधायक हैं।

    15वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में नीलेश ने गृह मामलों की समिति और नियम समिति में भी सेवाएं दीं।

    नीलेश ने 16वीं लोकसभा में भी चुनाव लड़ा, लेकिन वह हार गए। 2019 में वह भाजपा में शामिल हो गए और उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में सक्रिय राजनीति छोड़ने का ऐलान किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    भाजपा समाचार
    शिवसेना समाचार
    महाराष्ट्र सरकार

    ताज़ा खबरें

    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार की पावर स्टीयरिंग क्यों होती है खराब? जानिए कैसे करें समाधान  कार
    दिल्ली के जंगपुरा में चला बुलडोजर, मद्रासी कैंप में तोड़ी गईं 300 झुग्गियां; क्या है वजह? दिल्ली हाई कोर्ट

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: मुंबई में BMC के स्कूल में लगी भीषण आग, बिजली उपकरणों में हुए विस्फोट मुंबई
    महाराष्ट्र स्पीकर के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे उद्धव ठाकरे उद्धव ठाकरे
    महाराष्ट्र: ATM को गैस कटर से काटने की कोशिश में लगी आग, 21 लाख रुपये खाक ATM
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 17 जनवरी के लिए जारी हुए ताजा भाव, जानिए आज कितने पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    भाजपा समाचार

    नीतीश कुमार अपने विधायकों के साथ बैठक के बाद राजभवन पहुंचे, जल्द हो सकता है इस्तीफा नीतीश कुमार
    नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, भाजपा के साथ बनाएंगे नई सरकार नीतीश कुमार
    #NewsBytesExplainer: नीतीश कुमार ने कब-कब मारी पलटी और कैसे दिया राजनीतिक पार्टियों को झटका? बिहार
    पश्चिम बंगाल: बैरकपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प, पथराव और लाठीचार्ज में कई घायल पश्चिम बंगाल

    शिवसेना समाचार

    महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे खेमे की चेतावनी, कहा- अजित पवार आए तो हम सरकार में नहीं रहेंगे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
    महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार 15 दिनों में गिर जाएगी, संजय राउत ने किया दावा महाराष्ट्र
    उद्धव ठाकरे को राहत, शिंदे गुट को नहीं मिलेगा शिवसेना की संपत्ति पर हक महाराष्ट्र
    शिवसेना मामला: सुप्रीम कोर्ट में उद्धव ठाकरे की नैतिक जीत, लेकिन एकनाथ शिंदे बने रहेंगे मुख्यमंत्री  महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र सरकार

    महाराष्ट्र में लोकायुक्त के दायरे में आएंगे मुख्यमंत्री और पूरा मंत्रिमंडल, लाया जाएगा नया कानून देवेंद्र फडणवीस
    महाराष्ट्र सरकार का आदेश, SIT करेगी सुशांत राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र विधानसभा में लोकायुक्त बिल पास, मुख्यमंत्री व मंत्री परिषद आयेंगे दायरे में महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद: फडणवीस बोले- मुंबई किसी के 'बाप' का नहीं महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025