NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / किसान आंदोलन: एक किसान की हार्ट अटैक से मौत, 400 से अधिक घायल
    अगली खबर
    किसान आंदोलन: एक किसान की हार्ट अटैक से मौत, 400 से अधिक घायल
    किसान आंदोलन के दौरान 1 किसान की मौत

    किसान आंदोलन: एक किसान की हार्ट अटैक से मौत, 400 से अधिक घायल

    लेखन गजेंद्र
    Feb 16, 2024
    02:35 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली कूच कर रहे पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों में शामिल एक किसान की शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक किसान 65 वर्षीय ज्ञान सिंह हैं।

    उनके भतीजे जगदीश सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि गुरदासपुर जिले के चाचेकी गांव निवासी ज्ञान शंभू सीमा से लगभग एक किलोमीटर दूर 5 अन्य किसानों के साथ एक ट्रॉली में सो रहे थे।

    सुबह करीब 3ः00 बजे उनको बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद उनको एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

    दुखद

    आंसू गैस छोड़े जाने के बाद से हालत खराब हुई

    जगदीश सिंह ने बताया कि राजपुरा सिविल अस्पताल से उनको पटियाला राजिंदरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इस दौरान उनको एंबुलेंस में ऑक्सीजन दी गई। इस बीच 7ः30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

    जगदीश ने बताया कि 13 फरवरी को जब आंसू गैस के गोले छोड़े गए थे, तभी से उनको बेचैनी महसूस हो रही थी। उन्होंने खालसा सहायता के एक स्टॉल से दवा भी ली थी, लेकिन उनकी तबीयत उसी दिन से काफी खराब थी।

    आंदोलन

    400 से ज्यादा किसान निजी अस्पताल में भर्ती

    पंजाब-हरियाणा की शंभू सीमा पर डटे किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि पुलिस के साथ झड़प में 400 से अधिक किसान घायल हुए हैं।

    करीब 70 किसान सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 400 से अधिक किसानों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार उनके खिलाफ पूरी ताकत लगा रही है और 70 यूट्यूब चैनल बंद कर दिए हैं।

    बता दें, किसानों ने शुक्रवार को भारत बंद बुलाया है।

    ट्विटर पोस्ट

    घटना की जानकारी देते किसान नेता

    आंदोलन में किसान की मौत पर बोले है सरवन सिंह पन्धेर pic.twitter.com/cYcXCNLyDR

    — Gurpreet Garry Walia (@garrywalia_) February 16, 2024
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    किसान आंदोलन
    पंजाब

    ताज़ा खबरें

    राजकुमार राव ला रहे एक और कॉमेडी फिल्म, बने शूजीत सरकार की अगली फिल्म के हीरो राजकुमार राव
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: बेन डकेट ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंचीं काजोल, बोलीं- मैं अपने मायके आई हूं काजोल
    टी-20 इतिहास के सबसे कम स्कोर, सिर्फ 7 रन पर ऑलआउट हुई थी ये टीम  टी-20 क्रिकेट

    किसान आंदोलन

    दिल्ली: कल जंतर-मंतर पर किसानों की महापंचायत, पुलिस ने कड़ी की सुरक्षा दिल्ली पुलिस
    प्रधानमंत्री मोदी और अडानी की दोस्ती के कारण लागू नहीं हो रही MSP- राज्यपाल सत्यपाल मलिक नरेंद्र मोदी
    भूपेंद्र सिंह चौधरी होंगे उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष, 2024 लोकसभा चुनाव पर निशाना उत्तर प्रदेश की राजनीति
    केंद्र सरकार के खिलाफ बोलना बंद करने पर बनाया जा सकता था उपराष्ट्रपति- सत्यपाल मलिक नरेंद्र मोदी

    पंजाब

    पंजाब और हरियाणा में कैसे सैटेलाइट से बचकर पराली जला रहे किसान? हरियाणा
    पंजाब में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन, 24 घंटे में 2,000 खेतों में पराली जली सुप्रीम कोर्ट
    विधेयकों को लंबित रखने पर सुप्रीम कोर्ट की पंजाब राज्यपाल को फटकार, कहा- जल्द फैसला लें सुप्रीम कोर्ट
    ऑनलाइन 5 रुपये का भुगतान कर रही थी महिला, जालसाजों ने ठग लिए 80,000 रुपये साइबर अपराध
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025