NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / किसानों का दिल्ली मार्च जारी, भारत बंद के बीच आज जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन
    अगली खबर
    किसानों का दिल्ली मार्च जारी, भारत बंद के बीच आज जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन
    किसानों का दिल्ली मार्च चौथे दिन भी जारी

    किसानों का दिल्ली मार्च जारी, भारत बंद के बीच आज जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन

    लेखन महिमा
    Feb 16, 2024
    10:52 am

    क्या है खबर?

    पंजाब और हरियाणा के किसान लगातार चौथे दिन दिल्ली तक अपना मार्च जारी रखेंगे।

    इसी के साथ किसानों ने सरकार के साथ बातचीत जारी रखने का भी निर्णय लिया है। अगली बातचीत रविवार को होनी है।

    किसानों ने कल देर रात केंद्र सरकार के साथ तीसरी बैठक के बाद यह निर्णय लिया। ये बातचीत बेनतीजा रही।

    इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और मजदूर संघ ने आज भारत बंद बुलाया है।

    किसान 

    सुबह 6 से शाम 4 बजे तक ग्रामीण भारत बंद

    SKM समेत कई किसान और मजदूर संघों ने आज सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक 'ग्रामीण भारत बंद' बुलाया है और किसान और मजदूरों से काम पर न जाने की अपील की है।

    इसका समर्थन पंजाब में बस ड्राइवर और कांग्रेस भी कर रहे हैं।

    बंद का पंजाब में सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है और यहां बसें नहीं चल रही हैं।

    हरियाणा में किसान दोपहर 12-3 बजे तक टोल प्लाजा पर धरना देंगे।

    असर

    भारत बंद के कारण क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद?

    पंजाब में ज्यादातर राज्य और राष्ट्रीय राजमार्ग 4 घंटे के लिए बंद रहेंगे। बंद का ज्यादा असर ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है।

    इसके अलावा परिवहन, सरकारी और गैर सरकारी दफ्तर, कृषि गतिविधियां, निजी दुकानें, मनरेगा और औद्योगिक कारखाने से जुड़े कार्य बंद रहेंगे।

    आपातकाल सेवाओं, अस्पताल, मेडिकल स्टोर, विवाह और स्कूलों पर बंद का कोई असर नहीं होगा।

    बैंक खुले रहेंगे और समान्य रूप से काम करेंगे। बोर्ड परीक्षा भी इससे प्रभावित नहीं होंगी।

    विरोध 

    किसान आज जंतर-मंतर पर करेंगे विरोध प्रदर्शन 

    इस बीच 9 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के वरिष्ठ नेता फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर कानून बनाने सहित 21 मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर संयुक्त विरोध-प्रदर्शन करेंगे।

    इसके अलावा किसान आंदोलन के मद्देनजर हरियाणा के 7 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद है। इस कारण कई परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।

    दिल्ली सीमा पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षाबल सतर्क हैं।

    किसान 

    नोएडा में धारा 144 लागू, ट्रैफिक से लोगों को राहत नहीं

    नोएडा में भारत बंद के मद्देनजर जिलेभर में दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 144 के तहत प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। इसकी जानकारी गुरुवार को गौतमबुद्धनगर पुलिस ने पहले ही दे दी थी।

    पुलिस ने दिल्ली जाने वाले और राजधानी शहर से वापस आने वाले यात्रियों को नोएडा में यातायात संबंधी बदलावों को लेकर जानकारी भी दी है।

    हालांकि, सख्त जांच के कारण ट्रैफिक पर असर बना रहेगा, जिससे आज भी लोगों को राहत नहीं मिलेगी।

    बातचीत 

    किसान-सरकार के बीच कैसी रही तीसरे दौर की वार्ता?

    किसानों संघों के साथ तीसरे दौर की बातचीत में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, नित्यानंद राय और पीयूष गोयल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हुए, लेकिन यह बेनतीजा रही।

    मान ने कहा कि बातचीत सकारात्मक रही और कई मुद्दों पर सहमति बनी।

    अब रविवार शाम 6 बजे दोबारा बैठक होगी और दोनों पक्ष समाधान खोजने का प्रयास करेंगे।

    किसानों का कहना है कि जब तक कोई निष्कर्ष नहीं निकलता, मार्च जारी रहेगा।

    निष्कर्ष 

    किसानों ने कहा- केवल बातचीत नहीं, समाधान भी हो

    किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि मुद्दों पर केवल बातचीत नहीं होनी चाहिए, उनका हल भी होना चाहिए। सरकार ने और समय मांगा है।

    किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि रविवार को बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला तो किसान आगे बढ़ जाएंगे।

    बैठक में किसानों ने उनके सोशल मीडिया पेज हटाने और पुलिस कार्रवाई का मुद्दा भी उठाया।

    बता दें, गुरुवार देर रात शंभू बॉर्डर (पंजाब-हरियाणा) पर फिर से आंसू गैस के गोले दागे गए।

    कारण 

    किसान क्यों कर रहे विरोध?

    किसान अपनी कुछ मांगों लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे। उनकी सबसे बड़ी मांग MSP को लेकर कानून बनाने की है।

    इसके अलावा किसान स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, किसानों और कृषि मजदूरों के लिए पेंशन, कृषि ऋण माफ करने, पुलिस में दर्ज मामलों को वापस लेने, लखीमपुरी खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए न्याय और किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों के लिए मुआवजे की मांग भी कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    किसान आंदोलन
    दिल्ली

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    किसान आंदोलन

    लखीमपुर खीरी में किसानों का 75 घंटे का महाधरना शुरू, अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग राकेश टिकैत
    दिल्ली: कल जंतर-मंतर पर किसानों की महापंचायत, पुलिस ने कड़ी की सुरक्षा दिल्ली पुलिस
    प्रधानमंत्री मोदी और अडानी की दोस्ती के कारण लागू नहीं हो रही MSP- राज्यपाल सत्यपाल मलिक नरेंद्र मोदी
    भूपेंद्र सिंह चौधरी होंगे उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष, 2024 लोकसभा चुनाव पर निशाना उत्तर प्रदेश की राजनीति

    दिल्ली

    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 2 फरवरी के लिए नए दाम जारी, जानिए कितना हुआ बदलाव पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मंदर के ठिकानों पर CBI का छापा, FCRA उल्लघंन मामले में कार्रवाई केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    दिल्ली: DPS स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप मचा दिल्ली पुलिस
    चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर AAP का दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन, केजरीवाल बोले- भाजपा वोट चोर आम आदमी पार्टी समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025