NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / बिहार: बेगूसराय में तीन हत्याओं से सनसनी, पकड़ौआ शादी का हुआ खूनी अंत
    अगली खबर
    बिहार: बेगूसराय में तीन हत्याओं से सनसनी, पकड़ौआ शादी का हुआ खूनी अंत
    बिहार के बेगुसराय में हुए तिहरा हत्याकांड की पुलिस जांच कर रही है

    बिहार: बेगूसराय में तीन हत्याओं से सनसनी, पकड़ौआ शादी का हुआ खूनी अंत

    लेखन नवीन
    Feb 18, 2024
    10:39 am

    क्या है खबर?

    बिहार के बेगूसराय से बड़ी खबर है। यहां एक 25 वर्षीय महिला, उसके पिता और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस वारदात को महिला के ससुर ने अंजाम दिया और घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

    मौके पर पहुंची बिहार पुलिस ने अपनी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रथमदृष्टया इसे 'पकड़ौआ विवाह' का मामला बताया है।

    आइए जानते हैं कि ये तिहरा हत्याकांड की पूरी घटना क्या है।

    घटना

    सुसरालियों से विवाद के दौरान हुई हत्या

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहुक गांव की है।

    मृतकों की पहचान नीलू कुमारी, उसके पिता उमेश यादव और भाई राजेश यादव के रूप में की गई है। ये मृतक बेगूसराय जिले में श्रीनगर इलाके के रहने वाले थे।

    शनिवार देर शाम को उमेश यादव अपने बेटे और बेटी नीलू को लेकर उसके ससुराल गए थे। तभी सुसरालियों से उनका कुछ विवाद हो गया और तीनों की हत्या कर दी गई।

    पुलिस

    पुलिस ने मामले में क्या कहा?

    साहेबपुर कमाल पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया उमेश जब अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे तो ससुराल वाले भड़क गए और उनके बीच हाथापाई होने लगी।

    उन्होंने बताया कि इस दौरान नीलू के ससुर ने अचानक अपनी बंदूक निकाली और उन्हें करीब से गोली मार दी, जिससे तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

    उन्होंने कहा कि आरोपी को पड़कने के लिए पुलिस टीम लगी है।

    पुलिस जांच

    गांव के मुखिया ने स्वीकारी पकड़ौआ विवाह  की बात

    पुलिस पूछताछ में गांव के मुखिया सुबोध कुमार यादव ने बताया कि यह पकड़ौआ विवाह (जबरन शादी) का मामला है, जिसमें पुरुषों का अपहरण कर लिया जाता है और उनकी इच्छा के विरुद्ध महिलाओं से उनकी शादी करा दी जाती है।

    उन्होंने कहा कि ये प्रथा बिहार में दशकों से चल आ रही है और यही वजह है कि नीलू के ससुराल वाले शादी के 2 साल बाद भी उसे अपने घर नहीं ले जा रहे थे।

    प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस

    1980 के दशक और उससे पहले बिहार में पकड़ौआ विवाह के बहुत से मामले देखे गए हैं। माना जाता है कि इसके लिए गांव में गिरोह तक होते हैं, जो नौकरीपेशा शादी योग्य लड़कों का अपहरण करते हैं।

    बिहार पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में हर साल जबरन शादी के करीब 3,000 से 4,000 मामले दर्ज होते हैं। पिछले साल नवंबर में पटना हाई कोर्ट ने इसी तरह की 10 साल पुरानी एक शादी को रद्द कर दिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    बिहार पुलिस
    हत्या

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    बिहार

    टास्क स्कैम का शिकार हुआ युवक, जालसाजों ने ठग लिए 29 लाख रुपये  साइबर अपराध
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 22 जनवरी के लिए जारी हुए नए दाम, देखिए आपके शहर में कितना?  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया भारत रत्न
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: तेल कंपनियों ने जारी किए 24 जनवरी के दाम, कहां हुआ बदलाव?  पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    बिहार पुलिस

    बिहार: फायरमैन भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे करें डाउनलोड बिहार
    बिहार: PFI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल की जांच के लिए NIA की 30 जगहों पर छापेमारी दिल्ली
    बिहार: नवादा के SP ने 5 पुलिसकर्मियों को किया लॉकअप में बंद, देखें वीडियो बिहार
    अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने बिहार से दबोचा आरोपी मुकेश अंबानी

    हत्या

    कानपुर: दोस्तों ने युवक का गला रेता, पूर्व विधायक के फॉर्म हाउस के बाहर फेंका शव उत्तर प्रदेश
    केरल: 4 साल के मासूम को चाची ने गला घोंटकर मार डाला, मानसिक बीमार थी महिला केरल
    बिहार: पटना में विचाराधीन कैदी की कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या बिहार
    हरियाणा: युवक ने की मां की हत्या, शव को सूटकेस में भरकर इलाहाबाद पहुंचा हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025