NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन की घटनाओं के बाद सैकड़ों घरों में आई दरारें, पलायन शुरू
    अगली खबर
    हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन की घटनाओं के बाद सैकड़ों घरों में आई दरारें, पलायन शुरू
    हिमाचल प्रदेश में बारिश से भारी तबाही

    हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन की घटनाओं के बाद सैकड़ों घरों में आई दरारें, पलायन शुरू

    लेखन सकुल गर्ग
    Aug 19, 2023
    04:25 pm

    क्या है खबर?

    हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण भारी तबाही मची है।

    हिमाचल के कई जिलों में भूस्खलन और पहाड़ खिसकने की घटनाओं के कारण सैंकड़ों घरों में दरारें पड़ गई हैं, जिसके चलते लोगों ने पलायन करना शुरू कर दिया है। राजधानी शिमला के निचले इलाकों में रहने वाले लोग भी अपने घर छोड़कर जा रहे हैं।

    बता दें कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार शाम को पूरे राज्य को प्राकृतिक आपदा से ग्रसित क्षेत्र घोषित किया था।

    बयान 

    हिमाचल को 10,000 करोड़ रुपये का नुकसान- मुख्यमंत्री सुक्खू

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बचाव अभियान पूरे जोरों पर चल रहा है और सरकार अपने संसाधनों से प्रभावित परिवारों की मदद करने की हरसंभव कोशिश कर रही है।

    उन्होंने कहा, "केंद्रीय टीमों ने नुकसान के आकलन के लिए प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया है और हमें केंद्र से समय पर मदद की जरूरत है।"

    उन्होंने आगे कहा कि मानसून की शुरुआत के बाद से राज्य को अनुमानित 10,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

    तबाही 

    हिमाचल प्रदेश में करीब 80 लोगों की हुई मौत

    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद व्यास नदी समेत अन्य नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, वहीं भूस्खलन के कारण 11 जिलों में 857 से अधिक सड़कें बंद हैं।

    इस सप्ताह बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक करीब 80 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैंकड़ों पशुओं की मौत हुई है। हिमाचल प्रदेश में पेयजल के साथ-साथ बिजली आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।

    मदद 

    राजस्थान सरकार ने की 15 करोड़ रुपये की मदद की घोषणा 

    राजस्थान सरकार ने आपदा प्रभावित हिमाचल प्रदेश के लिए 15 करोड़ रुपये की मदद की घोषणा की है।

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, 'हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से बनी मुश्किल परिस्थितियों में पीड़ित लोगों की मदद के लिए राजस्थान सरकार की ओर से 15 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। हम सभी राजस्थानी इन विकट परिस्थितियों में हिमाचलवासियों के साथ खड़े हैं। मैं ईश्वर से सभी को सुरक्षित रखने की कामना करता हूं।'

    दौरा 

    हिमाचल प्रदेश के दौरे पर जाएंगे भाजपा अध्यक्ष नड्डा 

    केंद्र सरकार में सत्तारूढ़ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बाढ़ और भूस्खलन से हुए भारी नुकसान का जायजा लेने और राहत कार्यों की समीक्षा करने के लिए रविवार को अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे।

    भाजपा के स्थानीय नेताओं ने कहा कि नड्डा शिमला में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण हुए प्राचीन शिव मंदिर का दौरा करेंगे और विभिन्न हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों से भी मिलेंगे।

    बारिश 

    हिमाचल में भारी बारिश का नया अलर्ट जारी 

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का नया अलर्ट जारी किया है।

    विभाग ने कहा कि 21 से 23 अगस्त तक 10 जिलों चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, सोलन और सिरमौर में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

    आंकड़ों के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में पिछले हफ्ते 81 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। राज्य में 115.6 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 63.9 मिलीमीटर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हिमाचल प्रदेश
    सुखविंदर सिंह सुक्खू
    बारिश
    भूस्खलन

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    हिमाचल प्रदेश

    माउंटेन बाइकिंग का है शौक? इन 5 जगहों का जरूर करें रुख एडवेंचर
    हिमाचल प्रदेश के चंबा में हिंदू युवक की हत्या के बाद विवाद का मामला क्या है? धारा 144
    मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी, पहाड़ों पर भूस्खलन और बाढ़ से 4 की मौत भारतीय मौसम विभाग
    हिमाचल: भूस्खलन से राजमार्ग बंद, 15 किलोमीटर लंबे जाम में फंसे पर्यटक; होटलों में कमरे नहीं बारिश

    सुखविंदर सिंह सुक्खू

    सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री, रविवार को लेंगे शपथ हिमाचल प्रदेश
    सुखविंदर सिंह सुक्खू को इन कारणों से मिली हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी हिमाचल प्रदेश
    सुखविंदर सिंह सुक्खू बने हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ हिमाचल प्रदेश
    हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने सुखविंदर सिंह सुक्खू कौन हैं? कांग्रेस समाचार

    बारिश

    #NewsBytesExplainer: मौसम विभाग के येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट का क्या मतलब होता है? भारतीय मौसम विभाग
    उत्तर भारत में बारिश का कहर जारी, हिमाचल प्रदेश में हर तरफ तबाही का मंजर भारतीय मौसम विभाग
    बारिश से उत्तर भारत में 100 की मौत, हिमाचल प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित, हजारों पर्यटक फंसे दिल्ली
    बारिश और बाढ़ से गड़बड़ाया रसोई का बजट, कई सब्जियों के भाव आसमान पर सब्जी की कीमतें

    भूस्खलन

    केरल और कर्नाटक में बाढ़ से भारी तबाही, 88 लोगों की मौत, कई लापता कर्नाटक
    असम की बराक भेली घाटी में भूस्खलन से 20 लोगों की मौत, दर्जनों घायल पश्चिम बंगाल
    केरल: मुन्नार में भूस्खलन से 12 मजदूरों की मौत, मुख्यमंत्री ने मांगी वायुसेना की मदद केरल
    आज मिले 16 और शवों के साथ इडुक्की भूस्खलन में मरने वालों का आंकड़ा 42 पहुंचा तमिलनाडु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025