Page Loader
हिमाचल प्रदेश: मंडी में भूस्खलन से जमीन में मिला राजमार्ग, यात्री ने दिखाया डरावना वीडियो
हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से मंडी के बीच राजमार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त (प्रतीकात्मक तस्वीर: ट्विटर/@SukhuSukhvinder)

हिमाचल प्रदेश: मंडी में भूस्खलन से जमीन में मिला राजमार्ग, यात्री ने दिखाया डरावना वीडियो

लेखन गजेंद्र
Aug 18, 2023
04:36 pm

क्या है खबर?

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण भूस्खलन से काफी नुकसान हुआ है। ऐसे ही नुकसान का एक वीडियो एक यात्री ने साझा किया है, जिसमें मंडी में पूरी तरह क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग देखा जा सकता है। वीडियो रिकॉर्ड करते हुए यात्री बता रहा है, "कुल्लू जाने के लिए बसें कैंची मोड़ तक पहुंच रही हैं। बाकी रोड का तो बहुत बुरा हाल है, इसे बनाने में काफी समय लग जाएगा।" मार्ग को दुरुस्त करने का काम चल रहा है।

संकट

कुल्लू के लिए कैंची मोड़ से मिल रहीं बसें

मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंडोह बांध के पास कैंची मोड़ का वीडियो साझा कर यात्री ने बताया, 'कैंची मोड़ तक बसें आ रही हैं। लोग यहां से कुल्लू की ओर बस ले सकते हैं। पंडोह और मंडी के बीच विभिन्न स्थानों पर राजमार्ग अवरुद्ध है। बहाली में समय लगेगा।' बता दें, हिमाचल में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से लोक निर्माण विभाग (PWD) को 2,491 करोड़ और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

ट्विटर पोस्ट

यात्री ने साझा किया खस्ताहाल राजमार्ग का वीडियो