LOADING...
स्पाइसजेट फ्लाइट में यात्री ने लीं फ्लाइट अटेंडेंट और महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें, DCW का नोटिस
स्पाइसजेट फ्लाइट में महिलाओं के यौन उत्पीड़न पर DCW का नोटिस (तस्वीर: विकिमीडिया)

स्पाइसजेट फ्लाइट में यात्री ने लीं फ्लाइट अटेंडेंट और महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें, DCW का नोटिस

लेखन गजेंद्र
Aug 18, 2023
03:11 pm

क्या है खबर?

दिल्ली से मुंबई जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में एक यात्री द्वारा फ्लाइट अटेंडेंट और अन्य महिलाओं की चुपके से वीडियो और आपत्तिजनक तस्वीरें लिए जाने का मामला सामने आया है। मामले में दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली हवाई अड्डा पुलिस और नागरिक उड्डयन महानिदेशक (DGCA) को नोटिस जारी किया है। मालीवाल ने ट्वीट किया, 'स्पाइसजेट फ्लाइट में महिलाओं की तस्वीरें लेने का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। ये बेहद संगीन मामला है।'

घटना

16 अगस्त की है घटना

आयोग के नोटिस के मुताबिक यह घटना 16 अगस्त को दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या 157 में हुई थी। आयोग ने कार्रवाई और शिकायत का ब्योरा मांगा है। वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक यात्री एक महिला फ्लाइट अटेंडेंट और उसकी साथी महिला की अश्लील तस्वीरें खींचने की कोशिश कर रहा था। जब उसके मोबाइल फोन की जांच की गई तो उसमें विमान में सवार महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें मिलीं।

ट्विटर पोस्ट

स्वाति मालीवाल ने साझा किया नोटिस