NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / बंगाल: गर्भवती गाय का रेप करने के आरोप में शख्स गिरफ्तार, पशु की मौत
    अगली खबर
    बंगाल: गर्भवती गाय का रेप करने के आरोप में शख्स गिरफ्तार, पशु की मौत
    पश्चिम बंगाल में एक शख्स ने गाय के साथ इतना कुकर्म किया कि वो मर गई

    बंगाल: गर्भवती गाय का रेप करने के आरोप में शख्स गिरफ्तार, पशु की मौत

    लेखन मुकुल तोमर
    Aug 31, 2022
    03:36 pm

    क्या है खबर?

    पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक बेहद घिनौना मामला सामने आया है। यहां एक वर्षीय शख्स को गर्भवती गाय का रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

    आरोप है कि उसने गाय के साथ इतना कुकर्म किया कि ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई।

    आरोपी को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    पूरा मामला क्या है, आइए आपको बताते हैं।

    मामला

    आरोपी पर आधी रात पशुशाला में घुसकर गाय का रेप करने का आरोप

    मामला दक्षिण 24 परगना जिले के नामखाना ब्लॉक के उत्तर चंदनपीरी गांव का है।

    इंडिया टुडे के स्थानीय और पुलिस सूत्रों के अनुसार, यहां रहने वाले आरती भुईया और उनके परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर अपने पड़ोसी प्रद्युत पर उनकी गाय का रेप करने का आरोप लगाया था।

    शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि प्रद्युत कुछ दिन पहले उनके घर के पीछे स्थित उनकी पशुशाला में घुसा और उनकी एक गाय का बेरहमी के साथ रेप किया।

    शिकायत

    ज्यादा खून बहने की वजह से हुई गाय की मौत

    आरती ने अपनी शिकायत में कहा कि आधी रात रेप किए जाने के बाद उनकी गर्भवती गाय ज्यादा खून बहने की वजह से मर गई।

    शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रद्युत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 377 (अप्राकृतिक सेक्स) के तहत केस दर्ज किया।

    उसे गिरफ्तार करके मंगलवार को काकद्वीप सब-डिविजनल कोर्ट के सामने पेश किया गया जिसने उसने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    जानकारी

    बकरी और वाहन आदि भी चुरा चुका है प्रद्युत

    गांव के एक निवासी ने बताया कि प्रद्यूत पर पहले भी कई आरोप लग चुके हैं और वह पहले बकरियां, वाहन और खेतों से सब्जियां तक चुरा चुका है। उन्होंने कहा कि इस अमानवीय कृत्य के लिए उसे उचित सजा होनी चाहिए।

    अन्य घटना

    मध्य प्रदेश में शिवपुरी में भी सामने आई थी ऐसी ही घटना

    बता दें कि ये इस महीने की इस तरह की तीसरी घटना है जो प्रकाश में आई है।

    इससे पहले 5 अगस्त को मध्य प्रदेश के शिवपुरी में दो युवकों ने एक बछड़ी के साथ रेप किया था। उन्होंन बछड़ी के चारों पैर बांध दिए थे और इसके बाद नंगे होकर उसके साथ कुकर्म कर रहे थे।

    बछड़ी के मालिक ने उन्हें देख लिया और पड़ोसियों की मदद से दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

    तीसरा मामला

    ग्वालियर में विकृत मानसिकता वाले शख्स ने किया था गाय का रेप

    इससे एक दिन पहले 4 अगस्त को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी।

    यहां महाराजपुरा थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर सेक्टर 2 में विकृत मानसिकता वाले एक शख्स ने गाय के साथ रेप किया था।

    ये घटना एक CCTV कैमरे में कैद हो गई थी और हिंदू संगठनों के एक कार्यकर्ता ने इसकी जानकारी अपने नेताओं को दी। नेताओं ने पुलिस को वीडियो प्रदान कर शिकायत दर्ज कराई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पश्चिम बंगाल
    मध्य प्रदेश
    रेप
    ग्वालियर

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    पश्चिम बंगाल

    बंगाल: ममता बनर्जी की कैबिनेट का फैसला, विश्वविद्यालयों में अब राज्यपाल की जगह मुख्यमंत्री होंगी चांसलर ममता बनर्जी
    इस राज्य में मिल रही है इलेक्ट्रिक और CNG गाड़ियों के टैक्स पर छूट इलेक्ट्रिक वाहन
    प्रशांत किशोर ने बताया कांग्रेस के साथ न जुड़ने का कारण, कहा- मेरा रिकॉर्ड खराब किया बिहार
    भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करों ने किया BSF जवानों पर हमला, जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर ढेर बांग्लादेश

    मध्य प्रदेश

    कांग्रेस विधायक बोले- नेहरू और जिन्ना ने बंटवारा करके अक्ल का काम किया कांग्रेस समाचार
    उत्तराखंड: चार धामा यात्रा पर जा रही बस खाई में गिरी, 26 तीर्थयात्रियों की मौत उत्तराखंड
    मध्य प्रदेश के कॉलेजों में अगले शैक्षणिक सत्र से पढ़ाई जाएगी भगवद गीता शिक्षा
    मध्य प्रदेश: अश्लील कमेंट्स का विरोध करने पर महिला पर ब्लेड से हमला, 118 टांके आए भोपाल

    रेप

    महाराष्ट्र: शिवसेना नेता पर रेप और जबरन गर्भपात का आरोप, हो सकती है गिरफ्तारी महाराष्ट्र
    पोर्न वीडियो की मोबाइल तक आसान पहुंच है दुष्कर्म का प्रमुख कारण- गुजरात के गृह मंत्री भारत की खबरें
    उत्तर प्रदेश: महंत ने कैमरे के सामने दी मुस्लिम महिलाओं के अपहरण और दुष्कर्म की धमकी उत्तर प्रदेश
    रेप आरोपी के स्वागत में 'भइया इज बैक' के पोस्टर्स लगाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त मध्य प्रदेश

    ग्वालियर

    पुलवामा का बदला: ऐसे तैयार हुई थी आतंकी ठिकानों को तहस-नहस करने की योजना भारत की खबरें
    ट्रेन के आगे आकर गाय की मौत, कथित गौरक्षकों ने की लोको पायलट के साथ मारपीट गुजरात
    वीकेंड पर कम बजट में ज़रूर घूमें दिल्ली के नज़दीक की ये पाँच जगहें दिल्ली
    "गजब" ग्वालियर: गायों के लिए कंबल दान करो, कम समय में हथियारों का लाइसेंस पाओ मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025