NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली: सोशल मीडिया पर बात बंद करने पर नाबालिग लड़की को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार
    अगली खबर
    दिल्ली: सोशल मीडिया पर बात बंद करने पर नाबालिग लड़की को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार
    दिल्ली में नाबालिग लड़की को गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार (फोटो- अमर उजाला)

    दिल्ली: सोशल मीडिया पर बात बंद करने पर नाबालिग लड़की को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार

    लेखन गौसिया
    Aug 27, 2022
    06:07 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली में 11वीं कक्षा की लड़की को गोली मारने के मामले में पुलिस ने आज दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस ने बताया, "हमला करने वालों में तीन लोग शामिल थे, जिनमें से बॉबी और पवन को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमले की योजना बनाने वाले अरमान अली अभी फरार है। उसका पता लगाने की कोशिश जारी है।"

    मामला दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके का है।

    कारण

    सोशल मीडिया के जरिए लड़की से संपर्थ में था आरोपी

    पुलिस अधिकारी ने आरोपी के कथित कबूलनामे का हवाला देते हुए कहा, "अरमान अली पिछले 2 साल से सोशल मीडिया के जरिए लड़की के संपर्क में था। छह महीने पहले लड़की ने उसके संदेशों का जवाब देना बंद कर दिया, जिसके बाद हमले की साजिश रची गई।"

    अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल अरमान अली फरार है और पुलिस उसका पता लगाने के लिए मुखबिरों की मदद ले रही है।

    पृष्ठभूमि

    कैसे घटना को दिया गया था अंजाम?

    संगम विहार इलाके में गुरुवार को मोटरसाइकिल सवार युवकों ने स्कूल से घर लौट रही 16 वर्षीय लड़की को पीछे से गोली मार दी थी। फिलहाल वह एक निजी अस्पताल के ICU में हैं और उसके कंधे में चोट आई है।

    TOI के मुताबिक, आरोपी ने लड़की से बातचीत करने के लिए अपनी पहचान और नाम छुपाया था। बाद में जब लड़की को उसके झूठ के बारे में पता चला तो उसने सोशल मीडिया पर जवाब देना बंद कर दिया।

    बयान

    जुलाई में लड़की के पिता ने की थी शिकायत

    लड़की के पिता ने कहा कि घटना के वक्त बच्ची के साथ मेरी पत्नी, बेटा और मेरी एक भतीजी भी मौजूद थे।

    उन्होंने कहा, "इलाके का एक युवक उसका पीछा करता था। इस बारे में बीट कांस्टेबल को जुलाई की शुरुआत में बताया था। कांस्टेबल ने कहा था कि वह मामले में लड़के को डांटेंगे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।"

    सभी आरोपियों ने हेलमेट पहन रखा था और उसने अपने चेहरे को नाक तक रूमाल से ढका हुआ था।

    जानकारी

    मामले में इलाके के DCP ने क्या कहा?

    DCP (दक्षिण) बेनिता जयकर ने कहा, "स्कूल से घर लौटते समय लड़की ने देखा कि मोटरसाइकिल पर तीन लड़के उसका पीछा कर रहे हैं। जब वह बी-ब्लॉक पहुंची, तो उनमें से एक ने पीछे से गोली चला दी और वे भाग गए। उनमें से एक लड़का सोशल मीडिया के जरिए उसके संपर्क में था।"

    DCP ने कहा कि हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है, उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली पुलिस
    दिल्ली
    हत्या
    सोशल मीडिया

    ताज़ा खबरें

    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान

    दिल्ली पुलिस

    दिल्ली: नुपुर शर्मा समेत कईयों के खिलाफ FIR दर्ज, नफरती टिप्पणियों का है आरोप सोशल मीडिया
    पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी को लेकर देश में कई जगह विरोध प्रदर्शन दिल्ली
    दिल्ली की गफ्फार मार्केट में भीषण आग, 15 से ज्यादा दुकानों को पहुंचा नुकसान दिल्ली
    राहुल से पूछताछ: सचिन पायलट हिरासत में; पुलिस पर कांग्रेस कार्यालय में घुसने का आरोप राहुल गांधी

    दिल्ली

    राहुल गांधी का सरकार पर निशाना, कहा- हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते सोनिया गांधी
    महंगाई-बेरोजगारी पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, राहुल बोले- आज देश में लोकतंत्र नहीं, तानाशाही है दिल्ली पुलिस
    कांग्रेस का प्रदर्शन: पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया शशि थरूर
    दिल्ली: पेट्रोल पंप पर EV चार्जिंग स्टेशन लगाना होगा सस्ता, लाइसेंस शुल्क हुआ कम इलेक्ट्रिक वाहन

    हत्या

    झारखंड: ग्रामीणों ने महिला को डायन बताकर सुनाई मौत की सजा, फिर की पीट-पीटकर हत्या झारखंड
    ग्वालियर में युवक ने किया नाबालिग छात्रा से रेप, दोस्त को वीडियो कॉल कर लाइव दिखाया मध्य प्रदेश
    तमिलनाडु: जाति से बाहर शादी करने वाले जोड़े की हत्या, लड़की के भाई ने किया हमला तमिलनाडु
    मुंबई: कारोबारी ने किया महिला का रेप, दाऊद के नाम पर दी हत्या की धमकी मुंबई

    सोशल मीडिया

    इंस्टाग्राम पर शॉपिंग करना होगा आसान, डायरेक्ट मेसेजेस में खरीद सकेंगे प्रोडक्ट्स इंस्टाग्राम
    इंस्टाग्राम ऐप में आया नया मैप फीचर, सर्च कर पाएंगे खास जगहें और उनसे जुड़े पोस्ट इंस्टाग्राम
    फेसबुक ऐप में मिलने लगा नया फीड्स टैब, बदलेगा आपका सोशल मीडिया अनुभव फेसबुक
    इंस्टाग्राम में आए ढेरों नए वीडियो फीचर्स; रीमिक्स फोटोज से लेकर रील टेंप्लेट्स तक शामिल इंस्टाग्राम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025