NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 40,715 नए मामले, 199 मरीजों की मौत
    देश

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 40,715 नए मामले, 199 मरीजों की मौत

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 40,715 नए मामले, 199 मरीजों की मौत
    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 23, 2021, 09:45 am 0 मिनट में पढ़ें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 40,715 नए मामले, 199 मरीजों की मौत

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 40,715 नए मामले सामने आए और 199 मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,16,86,796 हो गई है। इनमें से 1,60,166 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,45,377 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।

    बीते दिन ठीक हुए लगभग 30,000 मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 29,785 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,11,81,253 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 95.75 प्रतिशत है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 9,67,459 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 23.54 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 25,04,327 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 53,457 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 11,05,467 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 4,507 मौतें हुई हैं। इसी तरह 9,71,647 मामलों और 12,444 मौतों के साथ कर्नाटक और 8,94,044 मामलों और 7,191 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 24,645 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 58 मरीजों की मौत हुई। संक्रमण की तेज रफ्तार के कारण राज्य में हालात बिगड़ रहे हैं। इसी तरह केरल में 1,239 लोगों को संक्रमित पाया गया और 12 मरीजों की मौत हुई। आंध्र प्रदेश में 310 नए मामले सामने आए और दो मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 1,445 मामले सामने आए और 10 मरीजों की मौत हुई।

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 4,84,94,594 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 32,53,095 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अभी वैक्सीनेशन अभियान का दूसरा चरण चल रहा है।

    दुनियाभर में 12.31 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 12.36 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 27.22 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 2.98 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.43 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.20 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 2.95 लाख मरीजों की मौत हुई है संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    ब्राजील
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    साइनोसाइटिस (साइनस): जानिए नाक से जुड़ी इस बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय बीमारियों से बचाव
    स्किन केयर रुटीन में आयुर्वेदिक चीजों को करें शामिल, मिलेगा फायदा आयुर्वेद
    बगीचे को साफ रखने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 टिप्स गार्डनिंग टिप्स
    रोहित शर्मा का टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा

    भारत की खबरें

    ये हैं भारत के 5 मशहूर सांस्कृतिक फेस्टिवल, एक बार जरूर जाएं ट्रेवल टिप्स
    महाराष्ट्र-कर्नाटक ही नहीं, भारत के इन राज्यों के बीच भी चल रहा है सीमा विवाद मिजोरम
    OTT और थिएटर में इस हफ्ते देखें ये फिल्में और वेब सीरीज OTT प्लेटफॉर्म
    भारत में व्हाट्सऐप-पे के प्रमुख विनय चोलेट्टी ने अपने पद से दिया इस्तीफा व्हाट्सऐप

    महाराष्ट्र

    ये 5 तरह के कोंकणी व्यंजन घर पर बनाएं, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी
    कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल, अटकलें तेज अमरिंदर सिंह
    आर्यन खान ड्रग्स मामले की जांच करने वाले NCB अधिकारी को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक आर्यन खान ड्रग मामला
    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर पुणे

    ब्राजील

    ब्राजील: 19 वर्षीय युवती ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, लेकिन दोनों के पिता अलग-अलग DNA
    ब्राजील: सरकारी इमारतों पर हमलों के विरोध में निकलीं रैलियां, जानें और क्या-क्या हुआ अमेरिका
    ब्राजील की सरकारी इमारतों पर बोल्सोनारो के समर्थकों का धावा, यहां तक कैसे पहुंची स्थिति? चुनाव आयोग
    ब्राजील: पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के समर्थकों ने अहम सरकारी इमारतों पर बोला धावा अमेरिका

    कोरोना वायरस

    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बना चुका भारत द्रौपदी मुर्मू
    गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं? गणतंत्र दिवस
    उत्तर कोरिया: सांस संबंधी बीमारी का प्रकोप, प्योंगयांग समेत कई जगह 5 दिनों का लॉकडाउन उत्तर कोरिया
    फाइजर वैक्सीन पर केंद्रीय मंत्री के ट्वीट की कांग्रेस ने की ट्विटर से शिकायत, जानें मामला कांग्रेस समाचार

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023