NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: महाराष्ट्र के पुणे में केरल से अधिक सक्रिय मामले, स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ा बोझ
    अगली खबर
    कोरोना: महाराष्ट्र के पुणे में केरल से अधिक सक्रिय मामले, स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ा बोझ

    कोरोना: महाराष्ट्र के पुणे में केरल से अधिक सक्रिय मामले, स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ा बोझ

    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 21, 2021
    05:02 pm

    क्या है खबर?

    देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बीते दिन लगभग 44,000 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जो पिछले चार महीनों में एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं।

    अगर देश के सर्वाधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र की बात करें तो यहां रोजाना रिकॉर्ड टूट रहे हैं।

    महाराष्ट्र के अकेले पुणे जिले में केरल से अधिक सक्रिय मामले हैं, जो दूसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य है।

    कोरोना वायरस

    देश में सक्रिय मामलों की संख्या तीन लाख पार

    नए मरीजों की संख्या के साथ-साथ देश में सक्रिय मामले भी बढ़ रहे हैं। फरवरी में एक समय 1.5 लाख तक कम हो चुकी सक्रिय मरीजों की संख्या शनिवार को तीन लाख पार करते हुए 3,09,087 हो गई।

    38,803 सक्रिय मरीजों के साथ पुणे देश का सर्वाधिक सक्रिय मामलों वाला जिला है।

    महाराष्ट्र के ही नागपुर जिले में ऐसे मामलों की संख्या 28,423 है। इन दोनों में केरल से भी ज्यादा सक्रिय मरीज हैं।

    कोरोना वायरस

    महाराष्ट्र में दो लाख के करीब पहुंची सक्रिय मामलों की संख्या

    कुल 11 लाख से अधिक संक्रमितों वाले राज्य केरल में अभी 25,317 सक्रिय मामले हैं, जो पुणे और नागपुर से कम हैं।

    देश में सबसे ज्यादा सक्रिय मामलों वाले सभी पांचों जिले महाराष्ट्र के हैं। पुणे और नागपुर के बाद मुंबई का नंबर आता है, जहां 20,019 मरीजों का इलाज चल रहा है। चौथे नंबर पर ठाणे (18,088) और पांचवें स्थान पर नासिक (13,223) है।

    शनिवार तक महाराष्ट्र में 1,92,294 सक्रिय मामले थे, जो देश में सबसे ज्यादा हैं।

    महामारी का प्रकोप

    महाराष्ट्र में शनिवार को मिले अब तक के सर्वाधिक मरीज

    पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में रोजाना 25,000 से अधिक नए मरीज मिल रहे हैं।

    शनिवार को यहां 27,126 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 92 मरीजों की मौत हुई। यह पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में मिले सर्वाधिक मामले हैं। यहां संक्रमण पर काबू पाने के लिए कई पाबंदियां लागू की गई हैं।

    राज्य में अब तक कुल 24,49,147 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 53,300 लोगों की मौत हुई है।

    महामारी का कहर

    शनिवार को हुई मौतों में से 87 प्रतिशत केवल छह राज्यों में

    शनिवार को देश में कोरोना के चलते 197 मरीजों की मौत हुई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इनमें से 86.8 प्रतिशत मौतें केवल छह राज्यों में हुई।

    मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को महाराष्ट्र में 92, पंजाब में 38, केरल में 15, छत्तीसगढ़ मे 11, तमिलनाडु में आठ और कर्नाटक में सात मौतें हुईं।

    शनिवार को 17 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे रहे, जहां कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई।

    कोरोना वायरस

    देश में महामारी और वैक्सीनेशन की क्या स्थिति?

    भारत में बीते दिन कोरोना के 43,846 नए मामले सामने आए और 197 मरीजों की मौत हुई।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,15,99,130 हो गई है। इनमें से 1,59,755 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    वहीं अगर वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े अब तक वैक्सीन की 4,46,03,841 खुराकें दी जा चुकी हैं। बीते दिन 25,40,449 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पुणे
    महाराष्ट्र
    केरल
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    पुणे

    कोरोना वायरस: देश में फिर लग रहे लॉकडाउन कितने प्रभावी साबित होंगे? उत्तर प्रदेश
    महाराष्ट्र: कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए राजभवन के 16 कर्मचारी, सेल्फ-आइसोलेशन में राज्यपाल मुंबई
    कोरोना वायरस: भारत में कौन-कौन से टेस्ट किए जाते हैं और इनकी सटीकता कितनी है? भारत की खबरें
    मुंबई के बाद कोरोना संक्रमण का नया हॉटस्पॉट बना पुणे, लॉकडाउन के बावजूद बढ़े मामले भारत की खबरें

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले लगभग 15,000 मरीज, सक्रिय मामलों में फिर उछाल भारत की खबरें
    महाराष्ट्र: कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक लगवाने के बाद 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत वैक्सीन समाचार
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 17,407 मामले, 89 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 18,327 नए मरीज, अकेले महाराष्ट्र में 10,000 से ज्यादा मामले भारत की खबरें

    केरल

    कोरोना: देश के 42% सक्रिय मामले केरल में, राष्ट्रीय औसत से पांच गुना अधिक संक्रमण दर केरल सरकार
    कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटों में मिले 18,855 नए मरीज, 163 लोगों की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 8,635 नए मामले, 94 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    सनी लियोन से धोखाधड़ी के मामले में केरल पुलिस ने की पूछताछ सेलिब्रिटी गॉसिप

    कोरोना वायरस

    बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच गुजरात के चार शहरों में नाइट कर्फ्यू का ऐलान गुजरात
    कोविड-19 वैक्सीन से जुड़ी अफवाहें ना फैलें, इसलिए हर पोस्ट पर लेबल दिखाएगी फेसबुक फेसबुक
    पंजाब: लुधियाना में शिक्षक, पत्रकार और न्यायिक कर्मचारियों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन पंजाब
    कोरोना: बीते दिन देश में मिले 28,903 मरीज, अकेले महाराष्ट्र में लगभग 18,000 मामले भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025