NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई: मास्क न पहनने के कारण रोके जाने पर बिफरी महिला, BMC मार्शल से की हाथापाई
    मुंबई: मास्क न पहनने के कारण रोके जाने पर बिफरी महिला, BMC मार्शल से की हाथापाई
    देश

    मुंबई: मास्क न पहनने के कारण रोके जाने पर बिफरी महिला, BMC मार्शल से की हाथापाई

    लेखन प्रमोद कुमार
    March 20, 2021 | 01:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    मुंबई: मास्क न पहनने के कारण रोके जाने पर बिफरी महिला, BMC मार्शल से की हाथापाई

    मुंबई में मास्क न पहनने के कारण रोके जाने पर एक महिला ने बृह्नमुंबई महानगरपालिका (BMC) की महिला कर्मचारी की पिटाई कर दी। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाया है, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। बता दें कि मुंबई में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 200 रुपये जुर्माना है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला पुलिस तक पहुंच गया है, जो इसकी जांच में जुटी हुई है।

    कहां की है घटना?

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना कांदिवली लिंक रोड की है। यहां एक महिला बिना मास्क पहने ऑटो रिक्शा में सवार होकर जा रही थी। रास्ते में BMC की एक मार्शल ने उसे रोका और मास्क न पहनने की वजह से जुर्माना भरने को कहा। इस पर महिला बिफर पड़ी और उसने मार्शल के साथ हाथापाई शुरू कर दी। हमला होने के बावजूद BMC की मार्शल ने महिला को पकड़े रखा और मास्क लगाने की बात कहती रही।

    पुलिस कर रही मामले की जांच- BMC अधिकारी

    घटना की जानकारी देते हुए BMC के सुपरवाइजर प्रशांत कांबले ने कहा कि आरोपी महिला कांदिवली की रहने वाली बताई जा रही है और चारकोप पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

    यहां देखिये वीडियो

    Mumbai woman at her best when she gt stopped by a BMC worker for not wearing mask. Long live Woman Empowerment. We are proud of our Nari Shakti..

    Good Morning Ma'am#InternationalDayOfHappiness #SaturdayMotivation #SaturdayThought #SaturdayMorning pic.twitter.com/lbUA6eXcqM

    — National Commission For Men (@NCMIndiaa) March 20, 2021

    मुंबई में तेजी से बढ़ रहे मामले

    गौरतलब है कि मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में इन दिनों कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके चलते सरकार ने कई जगहों पर पाबंदियां लागू की हैं और लोगों से नियमों का पालन करने को कहा है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को संकेत दिया था कि अगर लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे तो राज्य में लॉकडाउन लागू करने के विकल्प पर विचार किया जा सकता है।

    मुंबई में कोरोना के लगभग 2.56 लाख मामले

    देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शुक्रवार को कोरोना के 3,000 से अधिक मामले सामने आए, जो महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में मिले सबसे ज्यादा मरीज हैं। बीते गुरुवार को मुंबई में 2,877 लोग संक्रमित पाए गए और शुक्रवार को यह संख्या 3,062 पहुंच गई। इसी के साथ मुंबई में अब तक कुल 3,55,914 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 11,569 की मौत हुई है।

    महाराष्ट्र और देश में महामारी की क्या स्थिति?

    महाराष्ट्र में शुक्रवार को भी लगातार दूसरे दिन 25,000 से अधिक लोग संक्रमित मिले। इसके साथ यहां संक्रमितों की कुल संख्या 24,22,021 पहुंच गई है, जिनमें से 53,208 लोगों की मौत हुई है। वहीं पूरे देश की बात करें तो भारत में बीते दिन कोरोना के 40,953 नए मामले सामने आए और 188 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,15,55,284 हो गई है। इनमें से 1,59,558 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    BMC
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    मुंबई

    कोरोना: मुंबई में बीते दिन मिले अब तक के रिकॉर्ड मामले, 300 से अधिक इमारतें सील महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए ये है गाइडलाइंस महाराष्ट्र
    कोरोना: महाराष्ट्र में नई पाबंदियां, 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित होंगे ऑफिस और सिनेमाघर महाराष्ट्र
    मुंबई: धारावी में बीते दिन मिले 30 कोरोना संक्रमित, छह महीनों में सर्वाधिक महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री ठाकरे ने दिए लॉकडाउन के संकेत उद्धव ठाकरे
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 39,726 मरीज, महाराष्ट्र में अब तक के सर्वाधिक मामले भारत की खबरें
    महाराष्ट्र: अप्रैल में तीन लाख हो सकते हैं कोरोना के सक्रिय मामले- स्वास्थ्य सचिव उद्धव ठाकरे
    कोरोना: बीते दिन देश में सामने आए 35,871 मामले, महाराष्ट्र में मिले 23,000 से ज्यादा मरीज भारत की खबरें

    BMC

    मुंबई: मास्क न पहनने वालों से 30.5 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूल कर चुका है BMC मुंबई
    BMC ने तैयार की कोरोना वैक्सीनेशन की योजना, मुंबई में शुरू हुई स्वास्थ्यकर्मियों की ट्रेनिंग भारत की खबरें
    ऑफिस में तोड़फोड़ मामले में कंगना की जीत, बॉम्बे कोर्ट ने BMC को लगाई फटकार मुंबई
    महाराष्ट्र: मुंबई में 10 से अधिक कोरोना संक्रमण के मामलों वाली बिल्डिंग होगी सील मुंबई

    कोरोना वायरस

    सुंदरलाल के बाद 'तारक मेहता....' के 'भिड़े' भी मिले कोरोना वायरस से संक्रमित सेलिब्रिटी गॉसिप
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 40,953 मरीज, महाराष्ट्र में फिर 25,000 से अधिक मामले कोरोना वायरस के मामले
    पंजाब: 31 मार्च तक बंद किए गए स्कूल-कॉलेज, 11 जिलों में लगाया गया नाइट कर्फ्यू पंजाब
    'बिग बॉस 14' की प्रतिभागी निक्की तंबोली हुईं कोरोना वायरस से संक्रमित, खुद को किया क्वारंटाइन इंस्टाग्राम

    कोरोना वायरस के मामले

    देश में क्यों बर्बाद हो रहीं कोरोना वैक्सीन की खुराकें और इसे कैसे रोक सकते हैं? कोरोना वायरस
    भारत में UK, ब्राजीली और दक्षिण अफ्रीकी कोरोना वेरिएंट्स के 400 मामले, दो हफ्ते में 158 कोरोना का नया स्ट्रेन
    कई सालों तक जारी रहा तो मौसमी बीमारी बन जाएगा कोरोना वायरस- संयुक्त राष्ट्र चीन समाचार
    किसी और के नियमों का पालन नहीं करने के कारण मुझे खामियाजा भुगतना पड़ा- मनोज बाजपेयी बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023