NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: मुंबई में बीते दिन मिले अब तक के रिकॉर्ड मामले, 300 से अधिक इमारतें सील
    कोरोना: मुंबई में बीते दिन मिले अब तक के रिकॉर्ड मामले, 300 से अधिक इमारतें सील
    1/7
    देश 1 मिनट में पढ़ें

    कोरोना: मुंबई में बीते दिन मिले अब तक के रिकॉर्ड मामले, 300 से अधिक इमारतें सील

    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 20, 2021
    12:00 pm
    कोरोना: मुंबई में बीते दिन मिले अब तक के रिकॉर्ड मामले, 300 से अधिक इमारतें सील

    देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शुक्रवार को कोरोना के 3,000 से अधिक मामले सामने आए, जो महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में मिले सबसे ज्यादा मरीज हैं। बीते कुछ दिनों से यहां संक्रमण की गति तेज बनी हुई है। बृह्नमुंबई महानगरपालिका (BMC) के आंकड़ों के पता चलता है कि 14 मार्च के बाद से मुंबई में 13,912 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। आइये, मुंबई में महामारी की स्थिति पर एक नजर डालते हैं।

    2/7

    14 मार्च के बाद टूट रहे हैं सारे रिकॉर्ड

    एक समय सामान्य स्थिति की तरफ बढ़ रही मुंबई में फरवरी मध्य के बाद से लगातार कोरोना के नए मामले बढ़ना शुरू हुए और 14 मार्च के बाद सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। महामारी की शुरुआत के बाद से शुक्रवार तक मुंबई में एक दिन में कभी भी 3,000 से अधिक मरीज नहीं मिले थे। पिछले साल 7 अक्टूबर को यहां 2,848 नए मामले सामने आए थे, लेकिन यह रिकॉर्ड इस हफ्ते में दो बार टूट चुका है।

    3/7

    दो दिनों से मिल रहे हैं रिकॉर्ड मरीज

    बीते गुरुवार को मुंबई में 2,877 लोग संक्रमित पाए गए और शुक्रवार को यह संख्या 3,062 पहुंच गई। इसी के साथ मुंबई में अब तक कुल 3,55,914 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 11,569 की मौत हुई है।

    4/7

    कंटेनमेंट जोन की संख्या में भारी इजाफा

    मुंबई में संक्रमितों के साथ-साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या में भी पिछले छह दिनों में भारी इजाफा हुआ है। 13 मार्च को मुंबई में 31 एक्टिव कंटेनमेंट जोन थे और 220 इमारतों को सील किया गया था। 18 मार्च तक इनकी संख्या बढ़कर क्रमश: 34 और 305 हो गई है। BMC की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में कुल 4,476 फ्लोर पूरी तरह सील है। यानी यहां कोरोना संक्रमितों के चलते दूसरे लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

    5/7

    धारावी में भी बढ़ने लगे मामले

    एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी भी मुंबई की चिंता बढ़ा रही है। दरअसल, यहां भी पूरे राज्य और राजधानी की तरह कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। जनसंख्या घनत्व को देखते हुए यहां बढ़ते मामले चिंता का विषय बने हुए हैं। गुरुवार को धारावी में 30 लोगोें में संक्रमण की पुष्टि हुई, जो पिछले साल सितंबर के बाद सर्वाधिक है। इसके चलते BMC ने यहां 'धारावी मॉडल' लागू कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    6/7

    मॉल्स में प्रवेश के लिए नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट जरूरी

    BMC ने संक्रमण की स्थिति को देखते हुए मुंबई में शॉपिंग मॉल्स जाने वाले लोगों के लिए कोरोना टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट होना अनिवार्य कर दिया है। अगर कोई व्यक्ति बिना नेगेटिव रिपोर्ट के मॉल जाता है तो उसका वहीं RT-PCR टेस्ट किया जाएगा। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार ने भी स्थिति पर काबू पाने के लिए नई पाबंदियों का ऐलान किया है। इनके तहत अब सिनेमाघर, थियेटर और प्राइवेट ऑफिस 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित होंगे।

    7/7

    महाराष्ट्र और देश में महामारी की क्या स्थिति?

    महाराष्ट्र में शुक्रवार को भी लगातार दूसरे दिन 25,000 से अधिक लोग संक्रमित मिले। इसके साथ यहां संक्रमितों की कुल संख्या 24,22,021 पहुंच गई है, जिनमें से 53,208 लोगों की मौत हुई है। वहीं पूरे देश की बात करें तो भारत में बीते दिन कोरोना के 40,953 नए मामले सामने आए और 188 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,15,55,284 हो गई है। इनमें से 1,59,558 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले
    भारत में कोरोना वायरस

    मुंबई

    महाराष्ट्र में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए ये है गाइडलाइंस महाराष्ट्र
    कोरोना: महाराष्ट्र में नई पाबंदियां, 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित होंगे ऑफिस और सिनेमाघर महाराष्ट्र
    मुंबई: धारावी में बीते दिन मिले 30 कोरोना संक्रमित, छह महीनों में सर्वाधिक महाराष्ट्र
    अक्षय 'जॉली एलएलबी 2' फेम डायरेक्टर सुभाष कपूर की आगामी फिल्म में करेंगे काम- रिपोर्ट अक्षय कुमार

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री ठाकरे ने दिए लॉकडाउन के संकेत उद्धव ठाकरे
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 39,726 मरीज, महाराष्ट्र में अब तक के सर्वाधिक मामले भारत की खबरें
    महाराष्ट्र: अप्रैल में तीन लाख हो सकते हैं कोरोना के सक्रिय मामले- स्वास्थ्य सचिव उद्धव ठाकरे
    कोरोना: बीते दिन देश में सामने आए 35,871 मामले, महाराष्ट्र में मिले 23,000 से ज्यादा मरीज भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 40,953 मरीज, महाराष्ट्र में फिर 25,000 से अधिक मामले कोरोना वायरस के मामले
    पंजाब: 31 मार्च तक बंद किए गए स्कूल-कॉलेज, 11 जिलों में लगाया गया नाइट कर्फ्यू पंजाब
    'बिग बॉस 14' की प्रतिभागी निक्की तंबोली हुईं कोरोना वायरस से संक्रमित, खुद को किया क्वारंटाइन इंस्टाग्राम
    कोरोना महामारी के कारण मध्यम वर्ग श्रेणी से नीचे आए 3.2 करोड़ भारतीय- रिपोर्ट चीन समाचार

    कोरोना वायरस के मामले

    देश में क्यों बर्बाद हो रहीं कोरोना वैक्सीन की खुराकें और इसे कैसे रोक सकते हैं? कोरोना वायरस
    भारत में UK, ब्राजीली और दक्षिण अफ्रीकी कोरोना वेरिएंट्स के 400 मामले, दो हफ्ते में 158 कोरोना का नया स्ट्रेन
    कई सालों तक जारी रहा तो मौसमी बीमारी बन जाएगा कोरोना वायरस- संयुक्त राष्ट्र चीन समाचार
    किसी और के नियमों का पालन नहीं करने के कारण मुझे खामियाजा भुगतना पड़ा- मनोज बाजपेयी बॉलीवुड समाचार

    भारत में कोरोना वायरस

    मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री बोले- कोरोना वायरस की 'दूसरी पीक' को तुरंत रोकना होगा नरेंद्र मोदी
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 24,492 नए मामले, दुनियाभर में 12 करोड़ से अधिक संक्रमित कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में नहीं थम रही नए मामलों में वृद्धि, बीते दिन मिले 25,317 संक्रमित कोरोना वायरस
    कोरोना: बीते दिन देशभर में मिले 24,882 मरीज, महाराष्ट्र में 15,000 से ज्यादा मामले कोरोना वायरस
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023