दुनिया की खबरें
हर ऐसी खबर, जो दुनिया में हलचल मचाती है।
चीन की धमकियों के बावजूद ताइवान पहुंचकर राष्ट्रपति से मिलीं नैंसी पेलोसी
चीन की तरफ से लगातार मिल रही धमकियों के बावजूद अमेरिकी संसद के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने ताइवान पहुंचकर यहां की राष्ट्रपति से मुलाकात की है।
काबुल में अलकायदा प्रमुख की मौत के बाद क्या बोला तालिबान?
अमेरिका ने रविवार को मिसाइल स्ट्राइक कर अलकायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी को ढेर कर दिया है।
कौन था अमेरिकी हमले में मारा गया अलकायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी?
अमेरिका ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एयरस्ट्राइक कर आतंकी संगठन अलकायदा के प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी को मार गिराया है। ड्रोन के जरिये दागी गई दो मिसाइलों से उसकी मौत हो गई है।
अमेरिका ने अलकायदा प्रमुख अल-जवाहिरी को मारने के ऑपरेशन को कैसे अंजाम दिया?
अमेरिका ने शनिवार रात अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एयरस्ट्राइक कर अलकायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी को मार गिराया।
अमेरिका ने काबुल में अलकायदा प्रमुख अल-जवाहिरी को मार गिराया, बाइडन बोले- न्याय हुआ
अमेरिका ने एक एयरस्ट्राइक में आतंकी संगठन अलकायदा के प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी को मार गिराया है। रविवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में ड्रोन के जरिए उसके घर पर दो मिसाइलें दागी गईं जिसमें उसकी मौत हो गई।
स्पेन के प्रधानमंत्री ने मंत्रियों और अधिकारियों से टाई न पहनने की अपील क्यों की?
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने अपने मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों से टाई न पहनने की अपील की है। स्पेन के गर्म मौसम को देखते हुए यह कदम जरूरी लग रहा है, लेकिन इसके पीछे ऊर्जा बचाने की कोशिश भी है।
इस महीने दूसरी बार कोरोना संक्रमण का शिकार हुए अमेरिकी राष्ट्रपति, आइसोलेशन में रहेंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन एक बार फिर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और आइसोलेशन में चले गए हैं।
खतरे की घंटी है मंकीपॉक्स, घातक संक्रमणों के लिए तैयार करना होगा- WHO प्रमुख वैज्ञानिक
दुनियाभर के कई देशों में इन दिनों मंकीपॉक्स संक्रमण अपने पैर पसार रहा है। इसे देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे 'वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल' घोषित कर दिया है।
कोरोना वायरस: नए वेरिएंट्स के कारण अमेरिका और यूरोप समेत कई जगहों पर बढ़ने लगे मामले
कोरोना वायरस के नए वेरिएंट्स के कारण दुनियाभर में एक बार फिर से कोविड के नए मामले बढ़ने लगे हैं। अमेरिका, यूरोप, जापान और ऑस्ट्रेलिया में मामलों में सबसे अधिक इजाफा हो रहा है और अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।
मंकीपॉक्स 'वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल' घोषित, इसका मतलब क्या हुआ?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शनिवार को मंकीपॉक्स को 'वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल' घोषित कर दिया है।
WHO ने मंकीपॉक्स को 'ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी' घोषित किया
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने तेजी से बढ़ते मंकीपॉक्स के प्रकोप को देखते हुए इस वायरस को 'वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल (ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी)' घोषित कर दिया है।
दिनेश गुणावर्धने बने श्रीलंका के प्रधानमंत्री, परिवार का भारत से है खास रिश्ता
आर्थिक संकट और राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहे श्रीलंका को नया प्रधानमंत्री मिल गया है। नव निर्वाचित राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने 73 वर्षीय दिनेश गुणावर्धने को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। गुणावर्धने इससे पहले श्रीलंका के विदेश, शिक्षा और गृह मंत्री रह चुके थे।
अमेरिका: कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए राष्ट्रपति जो बाइडन, संक्रमण के हल्के लक्षण
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जीन पियरे ने गुरूवार को बयान जारी करते हुए ये जानकारी दी।
अमेरिका में एक दशक बाद सामने आया पोलियो का मामला
अमेरिका में लगभग एक दशक बाद पोलियो वायरस का नया मामला सामने आया है। देश के न्यूयॉर्क राज्य की रॉकलैंड काउंटी में एक व्यक्ति को इस वायरस से संक्रमित पाया गया है।
रानिल विक्रमसिंघे होंगे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति
रानिल विक्रमसिंघे आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं। राष्ट्रपति पद की रेस में उन्होंने पूर्व शिक्षा मंत्री दलस अलापेरुमा और वामपंथी पार्टी पीपल्स लिब्रेशन फ्रंट के नेता अनुरा दिसानायके को मात दी।
कौन बनेगा श्रीलंका का अगला राष्ट्रपति? ये हैं रेस में शामिल उम्मीदवार
श्रीलंका में आज नए राष्ट्रपति के लिए चुनाव होने जा रहा है। यह चुनाव ऐसे वक्त पर हो रहा है, जब वह भयंकर आर्थिक संकट की चपेट में है।
घाना में सामने आए मारबर्ग वायरस के दो मामले, इबोला जितना खतरनाक
पश्चिम अफ्रीकी देश घाना में बेहद संक्रामक मारबर्ग वायरस के दो मामले सामने आए हैं।
वैश्विक स्तर पर बढ़ने लगीं कोरोना से होने वाली मौतें, WHO वैज्ञानिक ने किया आगाह
पिछले दो साल से अधिक समय से दुनिया के लिए सिरदर्द बनी कोरोना वायरस महामारी खात्मे की तरफ बढ़ती नहीं दिख रही है।
श्रीलंका: प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे की सेना और पुलिस को खुली छूट, हर जरूरी कदम उठाने को कहा
आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के मालदीव भागने के बाद प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया है।
राजपक्षे के भागने के बाद श्रीलंका में आपातकाल, कार्यवाहक राष्ट्रपति बने प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे
आर्थिक संकट के साथ राजनीतिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।
देश छोड़ने में श्रीलंकाई राष्ट्रपति राजपक्षे की मदद के आरोपों का भारत ने किया खंडन
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर मालदीव भाग गए हैं। श्रीलंकाई वायुसेना के एक विमान ने उन्हें, उनकी पत्नी और बॉडीगार्ड समेत चार लोगों को कोलंबो से मालदीव की राजधानी माले पहुंचाया था।
देश छोड़कर भागे श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे, आज दे सकते हैं इस्तीफा
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर मालदीव भाग गए हैं।
समुद्री रास्ते से दुबई भागने की फिराक में है श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे- रिपोर्ट
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने मंगलवार को देश से भागने के लिए समुद्री रास्ते के इस्तेमाल पर विचार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन अधिकारियों का सहयोग न मिलने के बाद राजपक्षे नौसेना की पेट्रोलिंग नाव के जरिये देश से निकलने की योजना बना रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीका: बंदूकधारियों ने बार में घुसकर बरसाई गोलियां, 15 लोगों की मौत
दक्षिण अफ्रीका के सवेटो शहर के एक बार में हुई गोलीबारी में 15 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए।
श्रीलंका: सेना प्रमुख की शांति बनाए रखने की अपील, विपक्षी पार्टियों ने बुलाई अहम बैठक
आर्थिक बदहाली को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शनिवार को अपने-अपने पद छोड़ने का ऐलान कर दिया था।
यूक्रेन ने भारत समेत पांच देशों में तैनात अपने राजदूतों को किया बर्खास्त
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने भारत समेत पांच देशों से अपने राजदूतों को पद से हटा दिया है।
श्रीलंका: 13 जुलाई को इस्तीफा देंगे राष्ट्रपति, भीड़ ने फूंका प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे का आवास
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे अगले सप्ताह इस्तीफा देने को तैयार हो गए हैं।
श्रीलंका संकट: प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने पद से इस्तीफा दिया
आर्थिक संकट से घिरे श्रीलंका में शनिवार को प्रदर्शनकारियों के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के आवास पर कब्जा करने के बाद प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई।
श्रीलंका: घर छोड़कर गए राष्ट्रपति राजपक्षे, प्रदर्शनकारियों ने घेरा आवास
आर्थिक संकट से घिरे श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे अपना आवास छोड़कर चले गए हैं। रक्षा सूत्रों और स्थानीय मीडिया के हवाले से यह खबर आ रही है।
जापान: शिंजो आबे के दिल में लगी थी गोली, हो गया था बड़ा छेद- डॉक्टर
जापान में आज पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या कर दी गई। देश के पश्चिमी शहर नारा में एक चुनावी सभा के दौरान एक हमलावर ने आबे पर दो गोलियां चलाईं जिनमें से एक उनके सीने में लगी।
शिंजो आबे: मोदी ने घोषित किया राष्ट्रीय शोक, अन्य वैश्विक नेताओं की ऐसी रही प्रतिक्रिया
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की आज गोली मारकर हत्या कर दी गई। नारा शहर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते वक्त उन पर हमला किया गया और एक गोली उनके सीने में लगी। गोली लगते ही वे गिर पड़े और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
कैसा रहा जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का सफर, जिनकी हत्या कर दी गई?
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की आज गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह नारा शहर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते वक्त उन पर हमला किया गया और एक गोली उनके सीने में लगी।
जापान: शिंजो आबे की हत्या करने वाले हमलावर के बारे में अभी तक क्या-क्या पता है?
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या ने पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया है। आबे पर जापान के पश्चिमी शहर नारा में एक चुनाव सभा के दौरान हमला किया गया।
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत, आज सुबह मारी गई थी गोली
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत हो गई है। आज सुबह एक सभा के दौरान उन्हें दो गोली मारी गई थीं।
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को सभा के दौरान मारी गोली
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार को जानलेवा हमला किए जाने की बड़ी खबर सामने आई है।
ब्रिटेन में ऐसा क्या हुआ कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को इस्तीफा देना पड़ा?
अपने कैबिनेट के 50 से अधिक मंत्री और सांसदों के इस्तीफा देने और पद छोड़ने की मांग के आगे झुकते हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गुरुवार को इस्तीफे का ऐलान कर दिया।
ब्रिटेन: दबाव के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस्तीफा दिया
अपने कई कैबिनेट मंत्रियों के इस्तीफे के बाद संकट में आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गुरुवार को आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
कौन है भारतीय मूल के ऋषि सुनक, जिनके इस्तीफे से शुरू हुआ बोरिस जॉनसन का पतन?
भारतीय मूल के ब्रिटिश राजनेता ऋषि सुनक के मंगलवार को वित्त मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद 40 से अधिक मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
ब्रिटेन: आज अपने पद से इस्तीफा देंगे प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन- रिपोर्ट
अपने कई कैबिनेट मंत्रियों के इस्तीफे के बाद संकट में आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आज अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट्स में ये बात कही गई है।
ब्रिटेन: संकट में जॉनसन सरकार, ऋषि सुनक और साजिद जाविद ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा
हाल ही में अविश्वास प्रस्ताव की बाधा पार करने वाले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की सरकार पर एक बार फिर से संकट के बादल छा गए हैं।