NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका ने काबुल में अलकायदा प्रमुख अल-जवाहिरी को मार गिराया, बाइडन बोले- न्याय हुआ
    अगली खबर
    अमेरिका ने काबुल में अलकायदा प्रमुख अल-जवाहिरी को मार गिराया, बाइडन बोले- न्याय हुआ
    अलकायदा प्रमुख अल-जवाहिरी अमेरिकी ड्रोन स्ट्राइक में मारा गया है

    अमेरिका ने काबुल में अलकायदा प्रमुख अल-जवाहिरी को मार गिराया, बाइडन बोले- न्याय हुआ

    लेखन मुकुल तोमर
    Aug 02, 2022
    10:02 am

    क्या है खबर?

    अमेरिका ने एक एयरस्ट्राइक में आतंकी संगठन अलकायदा के प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी को मार गिराया है। रविवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में ड्रोन के जरिए उसके घर पर दो मिसाइलें दागी गईं जिसमें उसकी मौत हो गई।

    हमले के समय अल-जवाहिरी अपने घर की बालकनी पर था। उसके घर के अन्य किसी सदस्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

    अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन ने देश को संबोधित करते हुए जवाहिरी के मारे जाने की पुष्टि की।

    संबोधन

    बाइडन बोले- न्याय हुआ, उम्मीद है 9/11 के पीड़ितों के परिजनों को क्लोजर मिलेगा

    जो बाइडन ने अपने संबोधन में कहा कि न्याय हो गया है और आतंकी नेता अल-जवाहिरी अब जिंदा नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जवाहिरी की मौत से 9/11 आतंकी हमले में मारे गए 3,000 लोगों के परिजनों को "क्लोजर" मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि जवाहिरी के हाथ अमेरिकी नागरिकों की हत्या से रंगे हुए थे।

    उन्होंने कहा कि वह 2000 में अदन में अमेरिकी जंगी जहाज पर हमले में शामिल था जिसमें 17 नौसैनिक मारे गए थे।

    चेतावनी

    बाइडन की आतंकियों को चेतावनी- आप कहीं भी छुपे हों, अमेरिका आपको छोड़ेगा नहीं

    आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई पर जोर देते हुए बाइडन ने कहा, "यह मायने नहीं रखता कि कितना लंबा समय लगा। यह भी मायने नहीं रखता कि कोई कहां छुपा है। अगर आप हमारे नागरिकों के लिए खतरा हैं तो अमेरिका छोड़ेगा नहीं। हम अपने राष्ट्र और नागरिकों की सुरक्षा में कभी कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।"

    अधिकारियों के अनुसार, बाइडन ने 25 जुलाई को 71 वर्षीय अल-जवाहिरी के खिलाफ निर्णायक हमले की मंजूरी दी थी।

    सवाल

    काबुल में जवाहिरी की मौजूदगी पर अमेरिका ने उठाए तालिबान पर सवाल

    अमेरिका ने जवाहिरी के काबुल में छुपे होने पर सवाल खड़े किए हैं और इसे 2020 में अमेरिका और तालिबान के बीच हुए दोहा समझौते का स्पष्ट उल्लंघन बताया है।

    इस समझौते में तालिबान ने कहा था कि वह अफगानिस्तान की जमीन को फिर से आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल नहीं होने देगा। इसी के बदले में अमेरिका ने अफगानिस्तान से अपने सैनिक वापस बुलाए थे।

    विशेषज्ञों का कहना है कि तालिबान ने कभी भी अलकायदा से संबंध नहीं तोड़े।

    बयान

    तालिबान ने अमेरिका के हमले को बताया अंतरराष्ट्रीय समझौतों का उल्लंघन

    तालिबान ने भी बयान जारी करते हुए काबुल में अमेरिकी ड्रोन स्ट्राइक की पुष्टि की है। उसने अमेरिका की इस कार्रवाई की आलोचना की है और इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों और सिद्धांतों का उल्लंघन बताया है। उसने कहा कि यह नाकाम अनुभवों का दोहराव हैं।

    परिचय

    कौन था अल-जवाहिरी?

    अयमान अल-जवाहिरी मिस्र से आता था और 2011 में ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद से अलकायदा का नेता था।

    उसे अलकायदा के पीछे का वैचारिक दिमाग माना जाता था और वह इस्लामिक उग्रवाद के विचार फैलाने के कारण जेल में भी रहा था।

    11 सितंबर, 2011 को अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के दो टॉवरों पर जहाजों से हुए हमले की साजिश में वह भी शामिल था।

    पेशे से वह आंखों का सर्जन था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    तालिबान
    अल कायदा

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    अमेरिका

    भारतीय छात्रों के लिए अमेरिका जाना होगा आसान, वीजा नियमों में दी जाएगी ढील वीजा
    महिला को कार में हुआ यौन संक्रमण, अब गाड़ी की बीमा कंपनी देगी 40 करोड़ रुपये अजब-गजब खबरें
    इतिहास के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया, डॉलर के मुकाबले 78.29 हुई कीमत भारतीय रिजर्व बैंक
    क्या सुनाई देने लगी है मंदी की आहट? एलन मस्क समेत कई लोगों ने जताई चिंता आर्थिक मंदी

    तालिबान

    तालिबान को नहीं मिलेगा संयुक्त राष्ट्र महासभा में बोलने का मौका, जानिये वजह अफगानिस्तान
    तालिबान ने अपहरणकर्ताओं के शव क्रेन से लटकाए, 'सबक' सिखाने के लिए बताया जरूरी अफगानिस्तान
    अफगानिस्तान: तालिबान ने नाइयों को लोगों की दाढ़ी न काटने का आदेश दिया अफगानिस्तान
    अमेरिका के शीर्ष जनरल ने अफगानिस्तान को बताया 'सामरिक असफलता', कई गलतियों की बात मानी अफगानिस्तान

    अल कायदा

    अल-कायदा सरगना का नया वीडियो, भारतीय सुरक्षाबलों के खिलाफ जिहाद छेड़ने का दे रहा संदेश जम्मू-कश्मीर
    मारा गया ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा, अमेरिका के अधिकारियों ने किया दावा पाकिस्तान समाचार
    मारा गया ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया कंफर्म डोनाल्ड ट्रंप
    जानिए कौन हैं विदिशा मैत्रा, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को किया शर्मसार भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025