NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को सभा के दौरान मारी गोली
    अगली खबर
    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को सभा के दौरान मारी गोली
    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को सभा के दौरान मारी गोली।

    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को सभा के दौरान मारी गोली

    लेखन भारत शर्मा
    Jul 08, 2022
    10:06 am

    क्या है खबर?

    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार को जानलेवा हमला किए जाने की बड़ी खबर सामने आई है।

    नारा शहर में एक सभा के दौरान हमलावर ने उन पर गोली चला दी। गोली सीधे उनके सीने में लगी। इससे वह मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़े।

    उसके बाद पुलिस ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचा दिया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के संबंध में पुलिस ने अभी तक एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

    घटना

    भाषण देते हुए अचानक स्टेज से नीचे गिरे आबे

    जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिंजो आबे नारा शहर में आयोजित एक सभा में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान वह अचानक स्टेज से नीचे गिर पड़े।

    लोगों ने जब उन्हें संभाला तो उनके सीने से खून बहता नजर आया। इसके बाद उन्हें सीधे अस्पताल पहुंचा दिया गया।

    पुलिस का कहना है कि मौके पर मौजूद लोगों ने सभा के दौरान गोली चलने जैसी आवाज सुनी थी। मामले में फिलहाल एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

    आशंका

    स्नाइपर राइफल से हमला किए जाने की है संभावना

    जापान की NHK वर्ल्ड न्यूज के अनुसार, आबे एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऐतिहासिक शहर क्योटो के पास स्थिति नारा शहर गए थे। यह हिस्सा पश्चिमी जापान में पड़ता है। इस शहर में आबे संबोधन दे रहे थे, तभी वो गिर गए।

    रिपोर्ट के अनुसार, आबे पर स्नाइपर राइफल (लंबी दूरी से निशाना साधने में सक्षम) से हमला किए जाने की संभावना है। उन्हें दो गोली लगी है। इनमें एक उनके सीने को छेदती हुई निकल गई।

    अन्य

    गोली लगने के बाद आबे को आया हार्ट अटैक

    पुलिस ने बताया कि गोली लगने के बाद आबे को हार्ट अटैक भी आया था। इससे उनकी हालत काफी गंभीर हो गई। डॉक्टरों की टीम उन पर नजरें बनाए हुए हैं।

    पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद हमलावर यामागामी तेतसुया (41) को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से एक बंदूक भी बरामद की गई है। इस घटना में अन्य हमलावरों के शामिल होने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें घटना के बाद का वीडियो

    WATCH: Bystanders rush to help former Japanese Prime Minister Shinzo Abe after he is shotpic.twitter.com/vgk7fn323p

    — BNO News (@BNONews) July 8, 2022

    जानकारी

    जापान में रविवार को होंगे उच्च सदन के चुनाव

    जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होंगे। इसके लिए सभी पार्टियां अभियान चल रही है। इसी कड़ी में शिंजे आबे भी लोगों को संबोधित करने के लिए नारा शहर पहुंचे थे, लेकिन वहां किसी ने उन पर अचानक हमला बोल दिया।

    पृष्ठभूमि

    आबे ने अगस्त 2020 में प्रधानमंत्री पद से दिया था इस्तीफा

    बता दें कि आबे ने अगस्त 2020 में स्वास्थ्य कारणों के चलते प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उस मौके पर उन्होंने अपने कर्तव्य का पालन न कर पाने के लिए देश के लोगों से माफी भी मांगी थी।

    वह लंबे समय से अल्सरेटिव कोलाइटिस (पाचनतंत्र से जुड़ी एक बीमारी) से जूझ रहे हैं। इस बीमारी के कारण 2007 में भी उन्हें कुछ समय के लिए प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। वह बहुत सादगी से जीने वाले व्यक्ति हैं।

    दोस्ती

    आबे की प्रधानमंत्री मोदी से है गहरी दोस्ती

    बता दें कि आबे जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे हैं। उनकी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गहरी दोस्ती रही है। कई मौकों पर प्रधानमंत्री मोदी और शिंजो आबे एक दूसरे को याद कर चुके हैं।

    पिछले साल ही भारत ने आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित भी किया था। प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले उन्हें कोरोना वायरस महामारी से निपटने के तरीके को लेकर आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जापान
    नरेंद्र मोदी
    गोलीबारी की घटना
    शिंजो आबे

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    जापान

    2021 में भी टोक्यो ओलंपिक का आयोजन नहीं हो पाया तो रद्द करना पड़ेगा- IOC प्रेसीडेंट ओलंपिक
    अमेरिकी एजेंसी का दावा- संक्रमित सतहों या चीजों के जरिये आसानी से नहीं फैलता कोरोना वायरस भारत की खबरें
    आंखों को जवां बनाए रखने में कारगर है यह जापानी तकनीक, रोजाना दें सिर्फ एक मिनट लाइफस्टाइल
    जानिए दुनिया के किन देशों में नजर आ रही है कोरोना वायरस की 'दूसरी लहर' दक्षिण कोरिया

    नरेंद्र मोदी

    मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश
    राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियां शुरू, नीतीश कुमार के साथ हुई पहली बैठक नीतीश कुमार
    प्रधानमंत्री मोदी ने की राष्ट्रीय शिक्षा नीति की समीक्षा, शिक्षा के हाइब्रिड मॉडल को बताया जरूरी धर्मेंद्र प्रधान
    दिल्ली: मुंडका स्थित चार मंजिला इमारत में आग, अब तक 27 लोगों की मौत दिल्ली

    गोलीबारी की घटना

    पानी बचाने के लिए ऑस्ट्रेलिया में 10,000 जंगली ऊंटों पर बरसाई जाएंगी गोलियां ऑस्ट्रेलिया
    उत्तर प्रदेश: पिस्तौल लेकर टिक-टॉक वीडियो बना रहा था युवक, अचानक गोली चलने से हुई मौत उत्तर प्रदेश
    भाजपा सांसद बोले- ममता बनर्जी के कुत्ते हैं CAA का विरोध करने वाले बुद्धिजीवी कर्नाटक
    उत्तर प्रदेश: मीटिंग में कंपनी के डायरेक्टर ने दो साथियों को मारी गोली, फिर की आत्महत्या दिल्ली

    शिंजो आबे

    मलेशियाई प्रधानमंत्री के सामने प्रधानमंत्री मोदी ने उठाया जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण का मुद्दा भारत की खबरें
    स्थगित हो सकता है 2020 टोक्यो ओलंपिक, जापान के प्रधानमंत्री ने दिया संदेश एथलेटिक्स
    स्वास्थ्य कारणों से जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपने पद से दिया इस्तीफा जापान
    कैसा रहा बीमारी के कारण इस्तीफा देने वाले जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे का राजनीतिक सफर? चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025