NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / जापान: शिंजो आबे के दिल में लगी थी गोली, हो गया था बड़ा छेद- डॉक्टर
    अगली खबर
    जापान: शिंजो आबे के दिल में लगी थी गोली, हो गया था बड़ा छेद- डॉक्टर

    जापान: शिंजो आबे के दिल में लगी थी गोली, हो गया था बड़ा छेद- डॉक्टर

    लेखन मुकुल तोमर
    Jul 08, 2022
    09:23 pm

    क्या है खबर?

    जापान में आज पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या कर दी गई। देश के पश्चिमी शहर नारा में एक चुनावी सभा के दौरान एक हमलावर ने आबे पर दो गोलियां चलाईं जिनमें से एक उनके सीने में लगी।

    घटना के तुरंत बाद आबे को नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन पांच घंटे की जद्दोजहद के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

    अस्पताल के अनुसार, आबे के दिल में छेद हो गया था।

    कोशिशें

    आबे को बचाने के लिए की गई हरसंभव कोशिश

    शिंजो आबे पर जारी अपने बयान में अस्पताल ने कहा, "जब उन्हें लाया गया तो वह दिल के दौरे की स्थिति में थे। उनकी धड़कनें वापस लाने की कोशिश की गई, खून भी चढ़ाया गया। हालांकि दुर्भाग्य से शाम 5:03 बजे उनका निधन हो गया।"

    अस्पताल ने कहा कि पांच घंटों की कोशिश के बाद भी आबे को बचाया नहीं जा सका क्योंकि गोली के घाव की वजह से उनके दिल में बहुत बड़ा छेद हो गया था।

    जानकारी

    आबे के दिल में लगी थी एक गोली

    अस्पताल ने बताया कि आबे को गर्दन में दो गोलियां मारी गईं। एक गोली उनके दिल में लगी, वहीं दूसरी ने उनके घाव को अधिक गंभीर बना दिया। गोली लगने के बाद वह मौके पर ही बेसुध होकर गिर गए थे।

    हमलावर

    समुद्री आत्मरक्षा बल में काम कर चुका है हमलावर

    पुलिस ने आबे पर हमला करने वाले 41 साल के तेत्सुया यामागामी को गिरफ्तार कर लिया है। वह एक पूर्व सैनिक है और समुद्री आत्मरक्षा बल का सदस्य रह चुका है।

    उसने हमले के लिए सेल्फ-मोडिफाइड बंदूक का इस्तेमाल किया और आबे को गोली मारने के बाद भागने की कोशिश नहीं की।

    उसने अपनी बंदूक नीचे रख दी जिसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोच लिया। वह टी-शर्ट और ट्राउजर पहन कर आया था।

    कारण

    आबे से असंतुष्ट था हमलावर, मारने के इरादे से किया था हमला

    पुलिस के सूत्रों ने जापानी मीडिया हाउस NHK को बताया कि यामागामी नारा शहर का ही रहने वाला है और आबे पर हमले के लिए उस पर हत्या की धारा लगाई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, पूछताछ के दौरान हमलावर ने कहा कि वह आबे से असंतुष्ट था और उसने मारने के इरादे से हमला किया था।

    घटना से पहले वह आबे के पीछे सड़क पर ही घूम रहा था। उसने मास्क भी लगाया हुआ था।

    बयान

    जापान के प्रधानमंत्री ने आबे की हत्या को बताया घृणित

    जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए इस हमले को घृणित बताया और कहा कि वह कुछ सोच और कह नहीं पा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि आबे उनके खास दोस्त थे और उन्होंने शानदार नेतृत्व देते हुए देश को चलाया।

    किशिदा ने कहा कि यह सुनिश्चित करना होगा कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से हो। हिंसा के सामने न झुकने का संकल्प लेते हुए उन्होंने कल से प्रचार शुरू करने का ऐलान किया।

    परिचय

    सबसे लंबे समय तक जापान के प्रधानमंत्री रहने वाले नेता थे आबे

    बता दें कि शिंजो आबे के नाम सबसे अधिक समय तक जापान का प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड है और उन्होंने अगस्त 2020 में स्वास्थ्य कारणों के चलते प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। उस मौके पर उन्होंने अपने कर्तव्य का पालन न कर पाने के लिए देश के लोगों से माफी भी मांगी थी।

    वह लंबे समय से अल्सरेटिव कोलाइटिस (पाचनतंत्र से जुड़ी एक बीमारी) से जूझ रहे थे। इसके कारण 2007 में भी उन्हें प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा था

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जापान
    गोलीबारी की घटना
    शिंजो आबे

    ताज़ा खबरें

    दिल्ली में AAP के 13 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, किया नई पार्टी बनाने ऐलान दिल्ली
    IPL 2025: RR बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    बॉक्स ऑफिस पर 16 दिन से राज कर रही 'रेड 2', तीसरे शुक्रवार भी बजा डंका अजय देवगन
    MG विंडसर EV प्रो की शुरू हुई डिलीवरी, कीमत में भी हुआ इजाफा  MG मोटर्स

    जापान

    चीन के साथ तनाव के बीच भारत और जापान ने हिंद महासागर में किया नौसैनिक युद्धाभ्यास चीन समाचार
    चीन के साथ तनाव के बीच मालाबार नौसैनिक अभ्यास के लिए ऑस्ट्रेलिया को न्यौता देगा भारत चीन समाचार
    स्वास्थ्य कारणों से जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपने पद से दिया इस्तीफा शिंजो आबे
    कैसा रहा बीमारी के कारण इस्तीफा देने वाले जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे का राजनीतिक सफर? चीन समाचार

    गोलीबारी की घटना

    भाजपा सांसद बोले- ममता बनर्जी के कुत्ते हैं CAA का विरोध करने वाले बुद्धिजीवी कर्नाटक
    उत्तर प्रदेश: मीटिंग में कंपनी के डायरेक्टर ने दो साथियों को मारी गोली, फिर की आत्महत्या दिल्ली
    कनाडा: पुलिस की वर्दी पहनकर बंदूकधारी ने बरसाई गोलियां, 16 की मौत कनाडा
    कौन है शातिर अपराधी विकास दुबे, जिसे पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुआ हमला? योगी आदित्यनाथ

    शिंजो आबे

    मलेशियाई प्रधानमंत्री के सामने प्रधानमंत्री मोदी ने उठाया जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण का मुद्दा भारत की खबरें
    स्थगित हो सकता है 2020 टोक्यो ओलंपिक, जापान के प्रधानमंत्री ने दिया संदेश एथलेटिक्स
    अमेरिका के सर्वोच्च 'लीजन ऑफ मेरिट' सम्मान से नवाजे गए प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी
    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे सहित सात को मिलेगा पद्म विभूषण, जानिए पूरी सूची भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025