NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / कोरोना वायरस: नए वेरिएंट्स के कारण अमेरिका और यूरोप समेत कई जगहों पर बढ़ने लगे मामले
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: नए वेरिएंट्स के कारण अमेरिका और यूरोप समेत कई जगहों पर बढ़ने लगे मामले
    अमेरिका समेत दुनियाभर के कई देशों में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं

    कोरोना वायरस: नए वेरिएंट्स के कारण अमेरिका और यूरोप समेत कई जगहों पर बढ़ने लगे मामले

    लेखन मुकुल तोमर
    Jul 25, 2022
    01:42 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस के नए वेरिएंट्स के कारण दुनियाभर में एक बार फिर से कोविड के नए मामले बढ़ने लगे हैं। अमेरिका, यूरोप, जापान और ऑस्ट्रेलिया में मामलों में सबसे अधिक इजाफा हो रहा है और अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।

    इनमें से ज्यादातर इलाकों में ओमिक्रॉन के BA.5 सब-वेरिएंट के कारण मामले बढ़ रहे हैं।

    आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि कहां-कहां कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं।

    अमेरिका

    अमेरिका में रोजाना सामने आ रहे लगभग 1.30 लाख नए मामले

    कोरोना वायरस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में BA.5 सब-वेरिएंट के कारण दैनिक मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं।

    देश में रोजाना औसतन 1.30 लाख नए मामले सामने आ रहे हैं और अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। शिकागो में तो पिछले हफ्ते कोविड के अलर्ट को बढ़ाकर 'उच्च' कर दिया गया।

    देश के राष्ट्रपति जो बाइडन भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

    यूरोप

    यूरोप में पिछले छह हफ्ते में तीन गुना हुए दैनिक मामले

    यूरोप की बात करें तो पिछले छह हफ्ते में यहां कोरोना वायरस के दैनिक मामले तीन गुने हो गए हैं और कुल वैश्विक मामलों के लगभग आधे मामले यहीं सामने आ रहे हैं।

    इसके अलावा अस्पताल में भर्ती होने की दर भी लगभग दोगुनी हो गई है, हालांकि ICU में भर्ती होने वाली मरीजों की संख्या कम बनी हुई है।

    मौतों में भी खास वृद्धि नहीं हुई है और इसी कारण सरकारें कड़ी पाबंदियां लगाने से बच रही हैं।

    यूरोपीय देश

    यूरोपीय देशों की क्या स्थिति?

    यूरोपीय देशों की बात करें तो फ्रांस में पिछले एक हफ्ते से रोजाना औसतन 83,000 नए मामले सामने आ रहे है, जो एक महीने पहले के मामलों के मुकाबले एक-तिहाई अधिक हैं। फ्रांस ब्राजील को पीछे छोड़ दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश भी बन गया है।

    इसी तरह इटली में मध्य जून से मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके अलावा दैनिक मौतें भी पिछले एक महीने में दोगुनी हो गई हैं। स्पेन में भी मामले बढ़ रहे हैं।

    ऑस्ट्रेलिया

    ऑस्ट्रेलिया में प्रति व्यक्ति की दर से सबसे अधिक नए मामले और मौतें

    यूरोपीय देशों की तरह ऑस्ट्रेलिया में भी दैनिक मामले बढ़ रहे हैं और अभी यहां 40,000-50,000 के आसपास दैनिक मामले सामने आ रहे हैं।

    देश में ओमिक्रॉन के BA.4 और BA.5 वेरिएंट्स फैल रहे हैं और स्वास्थ्य व्यवस्था पर बोझ बढ़ गया है।

    पिछले हफ्ते यहां प्रति व्यक्ति आबादी के हिसाब से दुनिया में सबसे अधिक नए मामले और मौतें सामने आईं। सोमवार को रिकॉर्ड 5,450 मरीज कोविड के कारण अस्पताल में भर्ती हुए।

    डाटा

    जापान में पहली बार दो लाख से अधिक दैनिक मामले

    जापान में भी एक बार फिर से दैनिक मामले बढ़ने लगे हैं और पिछले हफ्ते पहली बार देश में एक दिन में दो लाख से अधिक नए मामले सामने आए। जापान के पड़ोसी देश चीन में बीते दिन 800 नए मामले सामने आए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    जापान
    ऑस्ट्रेलिया
    यूरोप

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: RR बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    अपने ईमेल का इनबॉक्स फिल्टर लगाकर कैसे करें खाली?  जीमेल
    आधार कार्ड में अपना पता कैसे बदलें? यहां जानिए तरीका आधार कार्ड
    डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 90.23 मीटर भाला फेंका, हासिल किया दूसरा स्थान  नीरज चोपड़ा

    अमेरिका

    अमेरिका: प्रतिबंधित एयरस्पेस में घुसा निजी विमान, सुरक्षित जगह ले जाए गए राष्ट्रपति बाइडन वाशिंगटन डी सी
    अमेरिका: अलग-अलग शहरों में हुई गोलीबारी की घटना में 9 लोगों की मौत गोलीबारी की घटना
    पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक: 180 देशों की सूची में सबसे निचले पायदान पर रहा भारत चीन समाचार
    दुनिया में कितनी तेजी से फैल रहा है मंकीपॉक्स वायरस का संक्रमण? विश्व स्वास्थ्य संगठन

    जापान

    चीन के साथ तनाव के बीच मालाबार नौसैनिक अभ्यास के लिए ऑस्ट्रेलिया को न्यौता देगा भारत चीन समाचार
    स्वास्थ्य कारणों से जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपने पद से दिया इस्तीफा शिंजो आबे
    कैसा रहा बीमारी के कारण इस्तीफा देने वाले जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे का राजनीतिक सफर? चीन समाचार
    नाक से ली जाने वाली कोरोना वैक्सीन की एक अरब खुराक बनायेगी भारत बायोटेक हैदराबाद

    ऑस्ट्रेलिया

    कोरोना वायरस की दूसरी लहर को लेकर कैसी रही अलग-अलग देशों की तैयारियां? चीन समाचार
    ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस का मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन मुंबई
    डॉ लाल पैथलैब्स के लाखों मरीजों का संवेदनशील डाटा हुआ लीक- रिपोर्ट डार्क वेब
    कम तापमान में चिकनी सतहों पर 28 दिन तक जिंदा रह सकता है कोरोना वायरस- स्टडी कोरोना वायरस

    यूरोप

    कोरोना वायरस: इटली में पहली के मुकाबले दूसरी लहर में हो रही ज्यादा मरीजों की मौत इटली
    पाबंदियों के बावजूद फैल रहा कोरोना का नया स्ट्रेन, अब तक इन देशों में आए मामले भारत की खबरें
    लगातार फैल रहा कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन, 30 से अधिक देशों में सामने आए मामले भारत की खबरें
    नॉर्वे: फाइजर की वैक्सीन लेने के बाद 23 बुजुर्गों की मौत, जांच के आदेश नॉर्वे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025