NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत, आज सुबह मारी गई थी गोली
    अगली खबर
    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत, आज सुबह मारी गई थी गोली
    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत

    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत, आज सुबह मारी गई थी गोली

    लेखन मुकुल तोमर
    Jul 08, 2022
    03:12 pm

    क्या है खबर?

    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत हो गई है। आज सुबह एक सभा के दौरान उन्हें दो गोली मारी गई थीं।

    एक गोली उनके सीने में लगी जिससे वे मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनका दिल काम करना बंद कर चुका था और डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए।

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दुनियाभर के नेताओं ने आबे पर हमले की निंदा की है।

    घटनाक्रम

    चुनावी सभा को संबोधित करते वक्त पीछे से मारी गई आबे को गोली

    जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिंजो आबे नारा शहर में आयोजित एक चुनावी सभा में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान वह अचानक स्टेज से नीचे गिर पड़े।

    लोगों ने जब उन्हें संभाला तो उनके सीने से खून बहता नजर आया। इसके बाद उन्हें सीधे अस्पताल पहुंचा दिया गया।

    हमलावर ने उन्हें चंद मीटर की दूरी से ही पीछे से गोली मारी। गोली लगने के बाद आबे को दिल का दौरा भी पड़ गया।

    हमलावर

    हमलावर को किया गया गिरफ्तार, हैंडमेड बंदूक से मारी गोली

    आबे को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी को गिरफ्तार किया है। गोलीबारी का आभास होते ही सुरक्षाकर्मियों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया था।

    जापानी मीडिया के अनुसार, हमलावर समुद्री आत्मरक्षा बल का सदस्य है और उसने हैंडमेड बंदूक से आबे को गोली मारी।

    चश्मदीदों के अनुसार, हमलावर ने टी-शर्ट पहनी हुई थी और गोली मारने के बाद भी वह भागा नहीं। उसने ऐसा क्यों किया, अभी ये स्पष्ट नहीं है।

    सुरक्षा

    जापान में बेहद कड़े हैं बंदूक रखने के नियम, दुर्लभ ही होती हैं ऐसी घटनाएं

    बता दें कि जापान में बंदूक रखने के नियम बेहद कड़े हैं और इस तरह की हिंसा बेहद कम देखने को मिलती हैं।

    इसी कारण यहां चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं और लोगों के बीच बेहद कम दूरी रहती है और सुरक्षा भी बेहद कड़ी नहीं होती।

    घटना के वीडियो में आबे को भी सड़क किनारे खुली जगह में लोगों को संबोधित करते हुए देखा जा सकता है। हमलावर ने इसी का फायदा उठा कर उन्हें गोली मारी।

    जानकारी

    जापान में रविवार को होने हैं उच्च सदन के चुनाव

    बता दें कि जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होंगे। इसके लिए सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। सत्ता पर काबिज आबे की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) ने अपना प्रचार फिलहाल के लिए रोक दिया है।

    रिकॉर्ड

    आबे के नाम सबसे लंबे समय तक जापान का प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड

    बता दें कि आबे के नाम सबसे अधिक समय तक जापान का प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड है और उन्होंने अगस्त 2020 में स्वास्थ्य कारणों के चलते प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

    उस मौके पर उन्होंने अपने कर्तव्य का पालन न कर पाने के लिए देश के लोगों से माफी भी मांगी थी।

    वह लंबे समय से अल्सरेटिव कोलाइटिस (पाचनतंत्र से जुड़ी एक बीमारी) से जूझ रहे हैं। इसके कारण 2007 में भी उन्हें प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जापान
    शिंजो आबे

    ताज़ा खबरें

    निसान भारत समेत कई जगह कारखाने बंद करने पर कर रही विचार, कंपनी ने दिया बयान  निसान
    जैकलीन फर्नांडिस मां को याद कर बोलीं- टूट गई, किसी को खोने का दर्द सबसे बड़ा जैकलीन फर्नांडिस
    आतंकवाद पर पाकिस्तान को बेनकाब करने विदेश जाएंगे 7 प्रतिनिधिमंडल, थरूर समेत ये नेता करेंगे अगुवाई ऑपरेशन सिंदूर
    OpenAI की आबू धाबी में डाटा सेंटर बनाने की योजना, सबसे बड़ा होने का दावा  OpenAI

    जापान

    अमेरिकी एजेंसी का दावा- संक्रमित सतहों या चीजों के जरिये आसानी से नहीं फैलता कोरोना वायरस भारत की खबरें
    आंखों को जवां बनाए रखने में कारगर है यह जापानी तकनीक, रोजाना दें सिर्फ एक मिनट लाइफस्टाइल
    जानिए दुनिया के किन देशों में नजर आ रही है कोरोना वायरस की 'दूसरी लहर' दक्षिण कोरिया
    बड़े पैमाने पर फिशिंग अटैक को अंजाम देने की फिराक में हैकर्स, खुद को ऐसे बचाएं फ़िशिंग अटैक

    शिंजो आबे

    मलेशियाई प्रधानमंत्री के सामने प्रधानमंत्री मोदी ने उठाया जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण का मुद्दा भारत की खबरें
    स्थगित हो सकता है 2020 टोक्यो ओलंपिक, जापान के प्रधानमंत्री ने दिया संदेश एथलेटिक्स
    स्वास्थ्य कारणों से जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपने पद से दिया इस्तीफा जापान
    कैसा रहा बीमारी के कारण इस्तीफा देने वाले जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे का राजनीतिक सफर? चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025