NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    निक्की हेली
    यूक्रेन युद्ध
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / शिंजो आबे: मोदी ने घोषित किया राष्ट्रीय शोक, अन्य वैश्विक नेताओं की ऐसी रही प्रतिक्रिया
    दुनिया

    शिंजो आबे: मोदी ने घोषित किया राष्ट्रीय शोक, अन्य वैश्विक नेताओं की ऐसी रही प्रतिक्रिया

    शिंजो आबे: मोदी ने घोषित किया राष्ट्रीय शोक, अन्य वैश्विक नेताओं की ऐसी रही प्रतिक्रिया
    लेखन मुकुल तोमर
    Jul 08, 2022, 04:51 pm 1 मिनट में पढ़ें
    शिंजो आबे: मोदी ने घोषित किया राष्ट्रीय शोक, अन्य वैश्विक नेताओं की ऐसी रही प्रतिक्रिया
    शिंजो आबे: मोदी ने घोषित किया राष्ट्रीय शोक

    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की आज गोली मारकर हत्या कर दी गई। नारा शहर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते वक्त उन पर हमला किया गया और एक गोली उनके सीने में लगी। गोली लगते ही वे गिर पड़े और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी हत्या पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दुनियाभर के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं किस नेता ने क्या कहा।

    आबे ने दुनिया को बेहतर जगह बनाने के लिए समर्पित किया जीवन- मोदी

    शिंजो आबे की मौत के बाद एक के बाद एक ट्वीट करते हुए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, 'मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में शामिल रहे शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता, एक शानदार नेता और एक उल्लेखनीय प्रशासक थे। उन्होंने अपना जीवन जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए समर्पित किया।' उन्होंने आबे के सम्मान में कल एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

    मोदी बोले- काफी पुराना था आबे के साथ मेरा नाता

    मोदी ने कहा कि आबे के साथ उनका नाता बहुत पुराना था और वह गुजरात के मुख्यमंत्री के अपने कार्यकाल के समय से उन्हें जानते थे। उन्होंने बताया कि हालिया जापान दौरे पर वह आबे से मिले थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि ये उनकी अंतिम मुलाकात होगी। उन्होंने उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त कीं। आबे के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि वह भारत-जापान के संबंधों को मजबूत करने के लिए जुनूनी थे।

    UK के प्रधानमंत्री बोले- वैश्विक नेतृत्व के लिए याद रखे जाएंगे आबे

    यूनाइटेड किंगडम (UK) के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी आबे की मौत पर दुख व्यक्त किया है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'शिंजो आबे के बारे में बेहद ही दुखद खबर। मुश्किल समय में उनके वैश्विक नेतृत्व को कई लोगों द्वारा याद रखा जाएगा। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और जापानी लोगों के साथ हैं। UK इस अंधकारमय और दुखद समय में आपके (जापान के लोगों) के साथ खड़ा है।'

    फ्रांस के राष्ट्रपति बोले- जापान ने एक महान प्रधानमंत्री खोया

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी ट्वीट कर आबे की हत्या पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, 'शिंजो आबे की हत्या पर मैं फ्रांसीसी लोगों की ओर से जापानी प्रशासन और लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं भेजता हूं। जापान ने आज एक महान प्रधानमंत्री खो दिया जिसने अपना जीवन अपने देश को समर्पित कर दिया और दुनिया में संतुलन लाने के लिए काम किया।' उन्होंने कहा कि फ्रांस इस समय जापानी लोगों के साथ खड़ा है।

    जर्मनी और पाकिस्तान के राष्ट्राध्यक्षों ने भी जताया शोक

    जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने आबे की मौत पर ट्वीट करते हुए कहा, 'शिंजो आबे की हत्या से मैं हैरान और बहुत दुखी हूं। उनके परिवार, मेरे साथी फुमियो किशिदा और हमारे जापानी दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इस मुश्किल समय में हम जापान के साथ खड़े हैं।' वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आबे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पाकिस्तान-जापान के संबंधों में अमूल्य योगदान दिया।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    जापान
    इमैनुएल मैक्रों
    नरेंद्र मोदी
    शिंजो आबे

    ताज़ा खबरें

    IPL 2023: मार्क वुड ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ झटके 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  मार्क वुड
    IPL 2023: LSG का लीग में जीत से आगाज, DC के खिलाफ लगाई जीत की हैट्रिक इंडियन प्रीमियर लीग
    खलील अहमद ने पूरे किए IPL में अपने 50 विकेट, हासिल की ये उपलब्धि खलील अहमद
    IPL 2023: LSG ने DC को दिया 194 रन का लक्ष्य, मेयर्स-पूरन का उम्दा प्रदर्शन   इंडियन प्रीमियर लीग

    जापान

    टोयोटा ने फरवरी में 7.73 लाख वाहन बेचकर तोड़ा वैश्विक बिक्री का रिकॉर्ड  टोयोटा
    रात के समय चमकते हैं दुनिया के ये 5 समुद्र तट, नजारा कर देगा मंत्रमुग्ध पर्यटन
    जापान: सिगरेट पीने के लिए ऑफिस टाइम में लिए 4,512 ब्रेक, लगा लाखों का जुर्माना  अजब-गजब खबरें
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री किशिदा के साथ उठाया गोलगप्पों और लस्सी का लुत्फ नरेंद्र मोदी

    इमैनुएल मैक्रों

    फ्रांस में 18 से 25 साल के लोगों को मिलेंगे मुफ्त कंडोम, राष्ट्रपति ने की घोषणा फ्रांस
    दूसरी बार फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए इमैनुएल मैक्रों, धुर दक्षिणपंथी नेता को दी मात फ्रांसीसी राष्ट्रपति
    यूक्रेन पर बैठक करने को तैयार हुए बाइडन और पुतिन, लेकिन अमेरिका ने रखी एक शर्त जो बाइडन
    कोरोना वायरस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- इस मुश्किल समय में भारत के साथ भारत में कोरोना वायरस

    नरेंद्र मोदी

    केजरीवाल ने फिर उठाया प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री का मुद्दा, एक दिन पहले लगा था जुर्माना अरविंद केजरीवाल
    प्रधानमंत्री मोदी को डिग्री का प्रमाण प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं, केजरीवाल पर लगा जुर्माना गुजरात हाई कोर्ट
    गुजरात: प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने पर अहमदाबाद में 8 लोग गिरफ्तार गुजरात
    भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिए 3 मंत्र, जानिए क्या कहा भाजपा समाचार

    शिंजो आबे

    अलविदा 2022: यूक्रेन युद्ध से चीन में प्रदर्शन तक, वैश्विक जगत की 5 सबसे बड़ी घटनाएं यूक्रेन युद्ध
    शिंजो आबे को श्रद्धांजलि देने जापान पहुंचे मोदी, किशिदा से की द्विपक्षीय मुलाकात जापान
    अर्जेंटीना: बाल-बाल बची उप राष्ट्रपति, चेहरे के पास लाकर बंदूक नहीं चला पाया हमलावर ब्राजील
    जापान: शिंजो आबे के दिल में लगी थी गोली, हो गया था बड़ा छेद- डॉक्टर जापान

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023