दुनिया की खबरें
हर ऐसी खबर, जो दुनिया में हलचल मचाती है।
पाकिस्तान के पास कितना तेल भंडार है और डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों किया समझौता?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ओर भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है तो दूसरी ओर पाकिस्तान के साथ कच्चे तेल को लेकर समझौता किया है।
रूस में आया दुनिया का छठा सबसे शक्तिशाली भूकंप, लेकिन ताकतवर सुनामी क्यों नहीं आई?
रूस के पूर्वी प्रायद्वीप कामचटका में बीते दिन 8.8 तीव्रता का भूकंप आया था। ये अब तक के दर्ज किए गए भूकंपों में छठा सबसे शक्तिशाली भूकंप था।
म्यांमार की सेना ने 4 साल बाद आपातकाल हटाया, चुनाव का रास्ता साफ
म्यांमार में तख्तापलट के जरिए सत्ता हासिल करने वाली सेना ने गुरुवार को देश से आपातकाल हटा दिया है। यहां पिछले 4 साल से आपातकाल लागू था।
सिंगापुर में नाबालिग का रेप करने पर 58 वर्षीय भारतीय नागरिक को 14 साल की जेल
सिंगापुर में एक नाबालिग बच्ची का यौन उत्पीड़न और रेप करने के आरोप में 58 वर्षीय भारतीय नागरिक को 14 साल जेल की सजा सुनाई गई है।
कैलिफोर्निया के नौसैनिक अड्डे पर F-35 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित
अमेरिका के कैलिफोर्निया में गुरुवार को लेमूर नौसेना हवाई अड्डे (NAS) के पास खेतों में एक F-35C लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
डोनाल्ड ट्रंप का भारत-रूस संबंधों पर हमला, दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को 'मरा हुआ' बताया
भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा करने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और रूस के संबंधों पर तीखा हमला बोला है।
ईरान से तेल खरीदने पर बौखलाया अमेरिका, भारत की 6 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के कुछ घंटे बाद ईरान से तेल व्यापार को लेकर भारत की 6 कंपनियों को प्रतिबंधित कर दिया है।
ट्रंप ने कहा- BRICS और व्यापार घाटे के कारण लगाया भारत पर टैरिफ, आगे देखेंगे
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का कारण BRICS देशों का समूह और व्यापार घाटे को बताया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी भारत के साथ बातचीत जारी है।
ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ व्यापार समझौता किया, कहा- शायद इस्लामाबाद कभी भारत को तेल बेचे
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद दूसरा झटका भी दिया है। उसने पाकिस्तान के साथ व्यापार समझौता और ऊर्जा साझेदारी की घोषणा की है।
रूस में भूकंप के बाद ज्वालामुखी फटा, राख और लावे का गुबार फैला
रूस में आज तड़के आए 8.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद अब कामचटका प्रायद्वीप पर स्थित क्ल्युचेव्स्कॉय ज्वालामुखी फट गया है। ज्वालामुखी से लगातार लावा निकल रहा है।
रूस में भूकंप: जापान में सुनामी से एक की मौत, अमेरिका के कैलिफोर्निया तक पहुंची लहरें
रूस के पूर्वी प्रायद्वीप कामचटका में आज तड़के आए 8.8 तीव्रता के भूकंप का असर कई देशों में देखने को मिल रहा है। भूकंप के बाद जापान में सुनामी आने के चलते लाखों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है। यहां एक महिला की मौत हो गई है।
इतिहास में दर्ज किए गए सबसे शक्तिशाली भूकंप कौन-कौनसे हैं और उनमें कितना नुकसान हुआ था?
रूस के सुदूर पूर्वी प्रायद्वीप कामचटका में आज 8.8 तीव्रता का भूकंप आया है। इससे रूस, जापान, अमेरिका समेत कई देशों में सुनामी आने की आशंका है।
कई देशों में सुनामी की चेतावनी, जापान और अमेरिका में लोगों को निकालने का काम जारी
रूस के कामचटका प्रायद्वीप में आए 8.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद प्रशांत महासागर में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।
रूस में भूकंप के बाद किन-किन देशों और द्वीपों पर मंडरा रहा सुनामी का खतरा?
रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद कई देशों और द्वीपों पर सुनामी का खतरा मंडरा रहा है।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- भारत और अमेरिका व्यापार समझौता अटका, लग सकता है 25 प्रतिशत टैरिफ
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अभी तक भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता अंतिम रूप नहीं ले सका है, जबकि 1 अगस्त की समय सीमा खत्म होने वाली है।
रूस में 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद आई सुनामी, जापान में भी भीषण लहरें
बुधवार को रूस के सुदूर पूर्वी कामचटका प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता का एक बड़ा भूकंप आया, जिससे समुद्र में करीब 13 फीट ऊंची लहरें और सुनामी आ गई।
अमेरिका में विमान के अंदर से भारतीय मूल का पायलट गिरफ्तार, बाल यौन शोषण का आरोप
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक भारतीय मूल के पायलट को गिरफ्तार किया गया है। पायलट पर बाल यौन शोषण का आरोप है।
रूस के हमले से यूक्रेन में 16 कैदियों की मौत, वोलोडिमीर जेलेंस्की ने की निंदा
रूस की ओर से सोमवार को यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी जापोरिज्जिया क्षेत्र की एक जेल पर किए गए हवाई हमले में कम से कम 16 कैदियों की मौत हो गई और 80 से अधिक अन्य घायल हो गए।
अमेरिका: मैनहट्टन के कॉरपोरेट कार्यालय में सामूहिक गोलीबारी, पुलिस अधिकारी समेत 5 की मौत
अमेरिका में न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में सोमवार को भीषण गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई। गोलीबारी मिडटाउन मैनहट्टन कॉरपोरेट कार्यालय में हुई है।
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रही जंग पर बिना शर्त लगा विराम, मलेशिया आया आगे
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच पिछले 4 दिन से चल रही जंग सोमवार को थम गई। दोनों देश बिना किसी शर्त के युद्ध विराम पर राजी हुए हैं।
बैंकाक के व्यस्त बाजार में सामूहिक गोलीबारी; 6 की मौत, आरोपी ने खुद को गोली मारी
थाईलैंड और कंबोडिया में जारी सीमा संघर्ष के बीच थाई राजधानी बैंकाक में सोमवार को सामूहिक गोलीबारी की घटना सामने आई है।
अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार समझौता हुआ, ट्रंप लगाएंगे 15 प्रतिशत टैरिफ
अमेरिका और यूरोपीय संघ (EU) के बीच व्यापार समझौता हो गया है।
ऑस्ट्रेलिया में 5 किशोरों ने भारतीय युवक पर किया जानलेवा हमला, चाकुओं से गोदा
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक भारतीय युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला आया है।
गाजा के 3 हिस्सों में रोजाना 10 घंटे का 'सामरिक विराम' करेगा इजरायल
इजरायल गाजा के कुछ हिस्सों में रोजाना 10 घंटे का 'सामरिक विराम' करेगा। इजरायली सेना ने बताया कि ये युद्धविराम आज से ही लागू हो जाएगा।
थाईलैंड-कंबोडिया के बीच चौथे दिन भी गोलीबारी जारी, डोनाल्ड ट्रंप बोले- दोनों देश युद्धविराम पर सहमत
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच लगातार चौथे दिन सीमा विवाद को लेकर झड़प जारी है। संघर्ष विराम की अपीलों के बावजूद दोनों देश एक-दूसरे पर गोलीबारी कर रहे हैं।
अमेरिका: विमान के पिछले हिस्से में आग लगी, 173 यात्री बाल-बाल बचे
अमेरिका के डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां मियामी जा रहे अमेरिकन एयरलाइंस के विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित निकाल लिए गए।
कंबोडिया-थाईलैंड के बीच युद्ध में 33 की मौत, 1.30 लाख विस्थापित; अब कैसे हैं हालात?
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच गोलीबारी से शुरू हुआ संघर्ष अब पूर्ण युद्ध में बदल गया है।
फ्रांस ने फिलिस्तीन को मान्यता देने का ऐलान किया, अमेरिका-इजरायल ने जोखिम भरा लापरवाह फैसला बताया
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि उनका देश सितंबर में संयुक्त राष्ट्र की बैठक के दौरान औपचारिक रूप से फिलिस्तीन को मान्यता दे देगा।
कंबोडिया और थाई सेना के बीच संघर्ष में 14 नागरिकों की मौत, 1 लाख लोग विस्थापित
कंबोडिया और थाईलैंड की सेना के बीच सीमा विवाद को लेकर गुरुवार को शुरू हुए सशस्त्र संघर्ष में अब तक 14 नागरिकों की मौत हो चुकी है और 1 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।
#NewsBytesExplainer: थाईलैंड-कंबोडिया के बीच सीमा को लेकर क्या है विवाद, इसमें फ्रांस की क्या भूमिका है?
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद फिर से भड़क उठा है। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमले किए हैं, जिसमें कुछ लोग मारे गए हैं। बात गोलीबारी से आगे बढ़कर हवाई हमलों तक पहुंच गई है, जिसके चलते आम लोगों को बंकर में शरण लेनी पड़ी है।
डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिकी कंपनियों को भारत को लेकर चेतावनी, कहा- वो दिन अब गए
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियों की चीन और भारत में कारोबार बढ़ाने और कर्मचारियों को नियुक्त करने की आलोचना की है।
कोलंबिया विश्वविद्यालय ट्रंप प्रशासन को 1,670 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा, जानिए कारण
अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित कोलंबिया विश्वविद्यालय ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को 20 करोड़ डॉलर (करीब 1,679 करोड़ रुपये) भुगतान करने पर सहमति व्यक्त की है।
रूस में 49 यात्रियों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी के मारे जाने की आशंका
रूस के अमूर क्षेत्र में 49 यात्रियों को लेकर गायब हुए अंगारा एयरलाइन के विमान का मलबा मिल गया है। उसमें सवार सभी यात्रियों की मौत की आशंका जताई जा रही है।
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद को लेकर गोलीबारी, कंबोडियाई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद को लेकर तनाव काफी बढ़ गया है।
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में श्री स्वामीनारायण के मंदिर पर नस्लीय संदेश और गालियां लिखी
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में नस्लीय भेदभाव का मामला सामने आया है।
कीर स्टार्मर ने भारत-ब्रिटेन FTA समझौते की सराहना की, कहा- नौकरियां पैदा होंगी
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने जा रहे मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को लेकर काफी प्रशंसा की। उन्होंने इसे नौकरियों और विकास के लिए बड़ी जीत बताया है।
अमेरिका: प्रवासी हिरासत केंद्रों में लोगों को बेड़ियां बांधीं, कुत्तों की तरह दिया जा रहा खाना
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में मौजूद कथित अवैध प्रवासियों के खिलाफ जबरदस्त मुहिम छेड़ रखी है। पूरे अमेरिका में कई हिरासत केंद्र बनाए गए हैं, जहां गिरफ्तार किए गए हजारों प्रवासियों को रखा गया है।
ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में भारतीय छात्र पर नस्लीय हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर में भारतीय छात्र पर नस्लीय हमला का मामला सामने आया है। छात्र गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
डोनाल्ड ट्रंप की धमकी का असर? यूक्रेन और रूस एक बार फिर शांति वार्ता को तैयार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद यूक्रेन और रूस एक बार फिर शांति वार्ता के लिए तैयार हो गए हैं।
बांग्लादेश: विमान हादसे में 25 बच्चों समेत 27 की मौत, तकनीकी खराबी से हुआ हादसा
बांग्लादेश में सोमवार को ढाका के माइलस्टोन कॉलेज की इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुए वायुसेना के F-7 प्रशिक्षण विमान हादसे में मृतकों की संख्या 27 हो गई है।