LOADING...
रूस में भूकंप के बाद किन-किन देशों और द्वीपों पर मंडरा रहा सुनामी का खतरा?
रूस में 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी (तस्वीर: एक्स/@theinforma)

रूस में भूकंप के बाद किन-किन देशों और द्वीपों पर मंडरा रहा सुनामी का खतरा?

लेखन गजेंद्र
Jul 30, 2025
09:33 am

क्या है खबर?

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद कई देशों और द्वीपों पर सुनामी का खतरा मंडरा रहा है। सुनामी की लहरें रूस के कुरील द्वीप समूह और जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुकी हैं। लोगों में काफी दहशत है। सुनामी जापान, हवाई, चिली और न्यूजीलैंड समेत 60 देशों में अपना कहर बरपा सकता है। हालांकि, कुछ देशों में सुनामी की लहरें ज्यादा ऊंची नहीं होंगी।

सूची

सबसे अधिक खतरे में ये देश

3 मीटर से अधिक ऊंची सुनामी लहरें इक्वेडोर, रूस और उत्तर-पश्चिमी हवाई द्वीप समूह में आ सकती हैं। 1 से 3 मीटर तक की सुनामी लहरें चिली, कोस्टा रिका, फ्रेंच पोलिनेशिया, गुआम, हवाई, जापान, जार्विस द्वीप, जॉनस्टन एटोल, किरिबाती, मिडवे द्वीप, पल्मायरा द्वीप, पेरू, समोआ और सोलोमन द्वीप में आ सकती है। 0.3 मीटर से कम ऊंची सुनामी लहरें ब्रुनेई, चीन, उत्तर कोरिया, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और वियतनाम में आने की संभावना है।

खतरा

इन देशों में 1 मीटर तक की सुनामी लहर संभव

0.3 से 1 मीटर तक की सुनामी लहरें अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, चुउक, कोलंबिया, कुक आइलैंड्स, अल साल्वाडोर, फिजी, ग्वाटेमाला, हाउलैंड और बेकर द्वीप समूह, इंडोनेशिया, केरमाडेक द्वीप समूह, कोसरे, मार्शल द्वीप समूह, मेक्सिको, नाउरू, न्यू केलडोनिया, न्यूजीलैंड, निकारागुआ, नियू, उत्तरी मारियाना द्वीप समूह, पलाउ, पनामा, पापुआ न्यू गिनी, फिलिपींस, पिटकेर्न द्वीप समूह, पोहन्पेई, ताइवान, टोकेलाऊ, टोंगा, तुवालू, वानुअतु, वेक द्वीप, वाली और फ़्युटुना, अमेरिकी समोआ और याप शामिल हैं। न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (NEMA) ने चेतावनी जारी की है।

ट्विटर पोस्ट

जापान में समुद्र में उठ रही लहरें