LOADING...
बैंकाक के व्यस्त बाजार में सामूहिक गोलीबारी; 6 की मौत, आरोपी ने खुद को गोली मारी
थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में सामूहिक गोलीबारी को अंजाम देने वाले व्यक्ति की तस्वीर

बैंकाक के व्यस्त बाजार में सामूहिक गोलीबारी; 6 की मौत, आरोपी ने खुद को गोली मारी

लेखन गजेंद्र
Jul 28, 2025
01:12 pm

क्या है खबर?

थाईलैंड और कंबोडिया में जारी सीमा संघर्ष के बीच थाई राजधानी बैंकाक में सोमवार को सामूहिक गोलीबारी की घटना सामने आई है। गोलीबारी चतुचक शहर के ओर टोर कोर बाजार में बंग सू पुलिस स्टेशन के पास की गई है। घटना में 4 सुरक्षाकर्मी, एक महिला और एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई है। गोलीबारी के बाद ने भी खुद को गोली मार ली है। पुलिस ने बाजार को बंद करवा दिया है। घायलों का जानकारी नहीं मिली है।

गोलीबारी

आराम से बंदूक लेकर जाते दिखा आरोपी

घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति कंधे में आगे की तरफ बैग लटकाकर, टोपी लगाए और बंदूक हाथ में लेकर चलता दिख रहा है। बैंकाक पुलिस का कहना है कि आरोपी ने आगे जाकर खुद को भी गोली मार ली है। जिस ओर टोर कोर में गोलीबारी हुई है, वह सबसे व्यस्त खानपान वाला बाजार है। पुलिस आरोपी से जुड़ी जानकारी तलाश रही है।

ट्विटर पोस्ट

गोलीबारी की घटना

जांच

थाई-कंबोडिया संघर्ष को जोड़ते हुए जांच

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद खुद को भी गोली मार ली और किसी तरह की जानकारी देने से बच गया। इससे पुलिस थाई और कंबोडिया के बीच चल रहे संघर्ष को भी इससे जोड़ कर देख रही है और जांच कर रही है। बता दें कि दोनों देशों के बीच तनाव में अब तक 33 लोगों की जान जा चुकी है और 1 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।