अजब-गजब की खबरें
खबरें ऐसी जो आपका दिमाग घुमा देंगी।
ऑस्ट्रेलिया: 75 वर्षीय महिला बनी दुनिया की सबसे उम्रदराज फुटबॉल खिलाड़ी
फुटबॉल एक लोकप्रिय खेल है और इसे खेलने वाले खिलाड़ी भी इस खेल को छोड़ना नहीं चाहते हैं, लेकिन एक उम्र के बाद जब खिलाड़ियों का शरीर उनका साथ नहीं देता है तो उन्हें खेल से दूरी बनानी ही पड़ती है।
दिल्ली मेट्रो के अंदर युवती ने किया वर्कआउट, यूजर्स ने कहा- उटपटांग हरकत बंद करें
दिल्ली मेट्रो के अंदर के अलग-अलग वीडियोज पिछले कुछ समय से इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुए हैं। इनमें कभी कोई अश्लील हरकत करते हुए दिखाई देता है, तो कोई अपने बालों को स्ट्रेट करते हुए नजर आता है।
भारतीय लड़की ने 6.94 सेकंड में की 50 मीटर लिंबो स्केटिंग, तोड़ा अपना ही विश्व रिकॉर्ड
महाराष्ट्र की 18 वर्षीय श्रृष्टि धर्मेंद्र शर्मा ने गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराया है।
अमेरिका में हुई डैक्सहुंड नस्ल के कुत्तों के बीच दौड़ प्रतियोगिता, विजेता को मिले खास पुरस्कार
अमेरिका में डैक्सहुंड नस्ल के कुत्तों के बीच दौड़ प्रतियोगिता, वीनरश्निट्जेल वीनर नेशनल्स का आयोजन किया जाता है। इन कुत्तों को वीनर डॉग भी कहा जाता है।
अमेरिका: कछुए का हुआ CT स्कैन, बना चेकअप करवाने वाला अस्पताल का पहला जानवर
अकसर पानी में तैरता या समुद्र के किनारे पाया जाने वाला एक कछुआ अमेरिका के अलबामा के एक अस्पताल में CT स्कैन करवाते हुए नजर आ रहा है। ऐसा करके वह अस्पताल का पहला पशु रोगी बन गया है।
ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति और कुत्ते को समुद्र से 3 महीने बाद बचाया गया, मछली खाकर रहे जिंदा
प्रशांत महासागर में लगभग 3 महीने से फंसे रहने के बाद ऑस्ट्रेलिया के सिडनी निवासी टिम शैडॉक और उनके पालतू कुत्ता बेला को रेस्क्यू किया गया है।
रूस: व्यक्ति ने घर पर सर्जरी कर दिमाग में डाली चिप, सपने नियंत्रित करने की कोशिश
रूस में रहने वाले एक व्यक्ति का दावा है कि उसने बगैर किसी योग्यता के घर पर ही अपने दिमाग की सर्जरी की है।
अमेरिकी व्यक्ति ने हटवाया नाक का हिस्सा, आंख की पुतलियों में भी है टैटू
अमेरिका के कैलिफोर्निया के एक टैटू कलाकार ओडिन ने बॉडी आर्ट के नाम पर अपने शरीर में इतने बदलाव करवाए हैं कि आपको जानकर हैरानी होगी।
अमेरिकी महिला ने स्तन दूध दान कर बनाया विश्व रिकॉर्ड, ब्रेस्टमिल्क ओवरफ्लो सिंड्रोम से है पीड़ित
अभी तक आपने रक्तदान के बारे में सुना होगा, लेकिन अमेरिका के अलोहा की रहने वाली 2 बच्चों की मां एलिजाबेथ एंडरसन-सिएरा ने स्तन दूध दान करने का एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
व्यक्ति ने अमेजन से मंगाया 90,000 रुपये का कैमरा लेंस, डिलीवरी में मिले क्विनोआ के बीज
आजकल लोग बाजार जाने की जगह घर पर बैठकर ही ऑनलाइन शॉपिंग करना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन डिलीवरी में कभी-कभी गलत ऑर्डर या ऐसी अजीब चीजें मिल जाती हैं, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की होती है।
ये हैं दुनिया की 4 सबसे महंगी कॉफी, जानिए इन्हें बनाने की अनोखी प्रक्रिया और कीमत
ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत कॉफी से करना पसंद करते हैं क्योंकि यह सबसे लोकप्रिय पेय में से एक है। इसका सेवन ऊर्जा को बढ़ावा देता है, जिससे आप सक्रिय महसूस करते हैं।
पुणे: टमाटर ने बदली किसान की किस्मत, एक महीने में बन गया करोड़पति
देशभर में टमाटर की आसमान छूती कीमतों के बीच महाराष्ट्र के पुणे में टमाटर की खेती करने वाला एक किसान करोड़पति बन गया है।
बेंगलुरू: किराए पर घर लेने के लिए युवक को देना पड़ा इंटरव्यू, पूछे मुश्किल सवाल
बेंगलुरू में किराए पर घर मिलना बहुत मुश्किल होता है। आप इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि यहां किराएदार को मकान मालिक को पहले इंटरव्यू देना पड़ता है।
महिला ने खाया ग्वाटेमाला के सक्रिय ज्वालामुखी पर पका पिज्जा, देखें वायरल वीडियो
बहुत से लोगों को नई-नई जगह की यात्रा करना पसंद होता है। इससे न केवल विभिन्न संस्कृतियों, खान-पान और भाषाओं का पता चलता है, बल्कि यह जीवन जीने का एक नया तरीका भी विकसित करता है।
दिल्ली में मिलता है 'मूंग दाल से बना स्वदेशी पिज्जा', देखिए अनोखे फूड कॉम्बिनेशन का वीडियो
देशभर में सबसे ज्यादा ऑर्डर किए जाने वाले व्यंजनों में बिरयानी के बाद पिज्जा आता है। लोगों को इसका स्वाद काफी पसंद है।
ऑस्ट्रेलियाई युवक ने 1 घंटे में किए 3,249 पुश अप्स, बनाया विश्व रिकॉर्ड
एक स्वस्थ और फिट व्यक्ति एक बार में औसतन 20 से 25 पुश अप्स कर सकता है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले 30 वर्षीय डेनियल स्कैली ने एक घंटे में कुल 3,249 पुश अप्स करने का अनोखा विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
फ्रांस: कपड़ों की बर्बादी से निपटने के लिए सरकार ने बनाई नई योजना, देगी रिपेयरिंग बोनस
अगर कोई कपड़ा खराब या पुराना हो जाता है तो अक्सर लोग उसे फेंकना ही सही समझते हैं।
UK: 121 साल पुरानी कैडबरी चॉकलेट की होगी नीलामी, लग सकती है बड़ी बोली
यूनाइटेड किंगडम (UK) के किंग एडवर्ड सप्तम और रानी एलेक्जेंड्रा के राज्याभिषेक का जश्न मनाने के लिए कैडबरी ने साल 1902 में उन्हें समर्पित चॉकलेट्स बनाई थीं।
अमेरिका: जवान दिखने के लिए बेटे का खून चढ़वाता था यह व्यक्ति, नहीं मिला लाभ
बढ़ती उम्र एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन कुछ लोग तरह-तरह के तरीके अपनाकर इसे उलटने की कोशिश करते हैं।
अहमदाबाद: अजीब फूड कॉम्बिनेशन सूची में शामिल हुई 'कढ़ी पानी पूरी', स्ट्रीट फूड प्रेमी निराश
इन दिनों कई शेफ ने पानी पूरी के अलग-अलग फ्लेवर से रू-ब-रू करवाया है, फिर चाहे वह शेफ संजीव कपूर की बेहद पसंद की जाने वाली चॉकलेट पानी पूरी हो या नापसंद की जाने वाली बटर चिकन पानी पूरी।
क्या है बोट जंपिंग चैलेंज, जिसके कारण गई 4 लोगों की जान?
पिछले कुछ महीने में सोशल मीडिया पर ऑनलाइन चैलेंज के कारण कई युवा हादसे का शिकार हो चुके हैं। इसके बावजूद इनका चलन कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
युवक ने शेयर की टॉयलेट के साथ बेड की तस्वीर, सोशल मीडिया यूजर्स हुए हैरान
जब लोग किसी होटल में या एयरबीएनबी पर कमरा बुक करते हैं तो उन्हें वह वैसा नहीं मिलता जैसा कि ऐप या वेबसाइट पर तस्वीरों में दिखता है।
एक ही दिन होता है परिवार के सभी 9 सदस्यों का जन्मदिन, बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
पाकिस्तान के लरकाना जिले में रहने वाले मंगी परिवार के नाम एक अनोखा और असामान्य विश्व रिकॉर्ड है।
मनपसंद खाना न मिलने पर यात्री ने विमान में किया हंगामा, मजबूरन करनी पड़ी लैंडिंग
अमेरिका के ह्यूस्टन से एम्सटर्डम जाने वाली यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान में एक बिजनेस क्लास के यात्री ने हंगामा कर दिया। इस कारण विमान को मजबूरन शिकागो के हवाई अड्डे पर लैंड करना पड़ा।
लेह: इतालवी संगीतकार ने सबसे ऊंची सड़क पर बजाया पियानो, बनाया विश्व रिकॉर्ड
इटली के रहने वाले डेविड लोकाटेली एक पेशेवर संगीतकार और पियानो वादक हैं।
अमेरिकी व्यक्ति 68 सालों तक हिचकियों से रहा पीड़ित, जिंदगीे में ली 43 करोड़ बार हिचकी
अगर हमें 10 मिनट तक लगातार हिचकियां आने लगे तो हम तुरंत इससे परेशान हो जाएंगे, लेकिन अमेरिका का एक व्यक्ति 68 सालों तक हिचकी से पीड़ित था। यह स्थिति कष्टदायक और परेशान करने वाली है।
बेंगलुरू: खुद को डॉक्टर और इंजीनियर बताकर व्यक्ति ने 15 लड़कियों से की शादी, गिरफ्तार
बेंगलुरू के एक व्यक्ति की हरकत के बारे में जानकर आपको बेहद हैरानी होगी।
कनाडा: थम्स-अप इमोजी के कारण किसान पर लगा लाखों रुपये का जुर्माना, जानिए पूरा मामला
आज के डिजिटल दौर में ज्यादातर लोग इमोजी और GIF का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ लोग इमोजी के अर्थ को गलत समझ लेते हैं। ऐसा ही एक मामला कनाडा से सामने आया है।
मध्य प्रदेश: स्मार्टफोन खरीदने पर 2 किलो टमाटर मुफ्त, दुकानदार ने निकाला अनोखा ऑफर
आजकल हर तरफ टमाटर के आसमान छूते दामों की चर्चा हो रही है। कुछ राज्यों में टमाटर की कीमतें 150 रुपये प्रति किलो से ज्यादा पहुंच गई है।
दुल्हन ने मेहमानों के सामने रखी अनोखी शर्त, कहा- शादी में महंगा तोहफा लाना अनिवार्य
हम सभी शादियों में नवविवाहित जोड़ी को बधाई देने के लिए तोहफे ले जाते हैं।
नवविवाहित जोड़ी ने मेहमानों को वेटर की पोशाक पहनकर सर्व करने के लिए कहा, जानिए कारण
शादी जैसे बड़े कार्यक्रम का आयोजन करने में काफी पैसे खर्च हो जाते हैं। इसी खर्चे में थोड़ी कटौती करने के लिए एक अज्ञात नवविवाहित जोड़ी ने अनोखा तरीका अपनाया।
रेडी, स्टेडी, स्लो! इंग्लैंड में घोंघा कीड़ों के बीच हुई दौड़ प्रतियोगिता, जानिए इसके बारे में
अभी तक आपने इंसानों के बीच प्रतियोगितायें होते देखी होगी, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि छोटे कीड़ों के बीच भी दौड़ की प्रतियोगिता होती है तो क्या आप इस पर यकीन करेंगे?
अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन की सूची में 'अंडे की पेटीज' भी हुई शामिल, देखिए वीडियो
सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन से नए-नए व्यंजनों की रेसिपी वायरल होती रहती हैं।
दक्षिण कोरिया: इस अरबपति व्यक्ति ने गांव के सारे लोगों को बना दिया लखपति, जानिए कैसे
ऐसे बहुत-से लोग हैं, जो छोटी जगह से निकलकर आगे बढ़ने पर पुराने लोगों को भूल जाते हैं, जबकि कुछ लोग इससे बिल्कुल विपरित होते हैं।
इंग्लैंड में आया दुनिया का सबसे खतरनाक पौधा, पैदा कर सकता है आत्महत्या के विचार
दुनिया में एक से बढ़कर एक अजीबोगरीब चीजें हैं, जिसमें एक ऐसा खतरनाक और जहरीला पौधा भी शामिल है, जो इंसानों के अंदर आत्महत्या के विचार भी पैदा कर सकता है।
जापान एयरलाइंस ने शुरू की अनोखी सेवा, यात्रियों को किराए पर उपलब्ध करा रही कपड़े
जापान एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एक अनोखी सेवा शुरू की है। इसके तहत वह जापान की यात्रा करने वाले यात्रियों को किराए पर कपड़े उपलब्ध करा रही है।
ये हैं भारत के 5 सबसे अमीर 'भिखारी', महीने की कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान
अगर हम आपसे कहें कि दुनिया में कुछ भिखारी ऐसे हैं, जिनकी संपत्ति एक मध्यम वर्ग के व्यक्ति से कई गुना ज्यादा है तो क्या आपको इस पर यकीन होगा?
अफ्रीका के सबसे अमीर व्यक्ति अलिको डांगोटे एक ट्विटर यूजर से हुए परेशान, जानिए कारण
अफ्रीका के सबसे अमीर माने जाने वाले व्यक्ति अलिको डांगोटे, डांगोटे ग्रुप के अध्यक्ष हैं। वह नाइजीरिया के रहने वाले हैं और ब्लूमबर्ग की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति लगभग 1.30 लाख करोड़ रुपये है।
अमेरिका: जवान दिखने के लिए सुबह के 11 बजे डिनर करता है यह शख्स
अमेरिका के 45 वर्षीय ब्रायन जॉनसन खुद को जवान बनाए रखने के लिए ब्लड प्लाज्मा का उपचार लेते हैं। इसमें उन्हें अपने बेटे टैल्मेज और पिता रिचर्ड के खून की जरूरत पड़ती है।
अमेरिका: 4,538 रुपये की राइड के लिए उबर ने वसूले 24 लाख रुपये, जानिए पूरा मामला
कैब से सफर करने वालों के साथ अक्सर ऐसा होता है कि उनसे तय शुल्क से अधिक पैसे वसूल लिए जाते हैं। ऐसा ही हैरान करने वाला एक मामला अमेरिका से सामने आया है।