NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / ऑस्ट्रेलिया: 75 वर्षीय महिला बनी दुनिया की सबसे उम्रदराज फुटबॉल खिलाड़ी
    अगली खबर
    ऑस्ट्रेलिया: 75 वर्षीय महिला बनी दुनिया की सबसे उम्रदराज फुटबॉल खिलाड़ी
    यह महिला है सबसे उम्रदराज फुटबॉल खिलाड़ी

    ऑस्ट्रेलिया: 75 वर्षीय महिला बनी दुनिया की सबसे उम्रदराज फुटबॉल खिलाड़ी

    लेखन अंजली
    Jul 19, 2023
    03:21 pm

    क्या है खबर?

    फुटबॉल एक लोकप्रिय खेल है और इसे खेलने वाले खिलाड़ी भी इस खेल को छोड़ना नहीं चाहते हैं, लेकिन एक उम्र के बाद जब खिलाड़ियों का शरीर उनका साथ नहीं देता है तो उन्हें खेल से दूरी बनानी ही पड़ती है।

    हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की 75 वर्षीय कैरोल एस्क्यू अभी तक फुटबॉल खेलती हैं और अब वह आधिकारिक तौर पर दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला फुटबॉल खिलाड़ी भी बन चुकी हैं।

    आइए इस खबर के बारे में विस्तार से जानें।

    रिकॉर्ड

    कैरोल ने तोड़ा लोरेन पील का रिकॉर्ड

    कैरोल सदरलैंड शायर फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा संचालित जिमिया यूनाइटेड FC के लिए खेलती है।

    कैरोल के अनुसार, वह जिन महिलाओं के साथ और जिनके खिलाफ खेलती हैं, उनमें से अधिकांश की उम्र 43-64 वर्ष है। इसका मतलब है कि वह लीग में सबसे ज्यादा उम्र वाली महिला है।

    इसी वजह से उन्होंने गिनीज बुक का सबसे उम्रदराज महिला फुटबॉल खिलाड़ी का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह साल 2017 से ऑस्ट्रेलिया की लोरेन पील के नाम था।

    शुरूआत

    कुछ इस तरह से की थी कैरोल ने फुटबॉल खेलने की शुरूआत

    कैरोल ने साल 1984 में 37 साल की उम्र में सिडनी के क्लब सिल्वेनिया हाइट्स FC के लिए फुटबॉल खेलना शुरू किया।

    तब उन्होंने राइट फॉरवर्ड के रूप में शुरुआत की, लेकिन स्वीपर, फुल-बैक और गोलकीपर के रूप में खेलते हुए वह धीरे-धीरे पूरे मैदान पर खेलने लगी।

    कैरोल सिल्वेनिया हाइट्स के लिए कई साल खेली और क्लब में कुल 25 वर्षों के बाद वह आजीवन सदस्य का दर्जा हासिल करने वाली पहली महिला बनीं।

    फुटबॉल

    फुटबॉल को अपने जीवन का अहम हिस्सा मानती हैं कैरोल

    साल 2022 में सिल्वेनिया को छोड़कर कैरोल जिमिया यूनाइटेड में शामिल हो गईं, जहां वह अपने नए साथियों के साथ खेलने का आनंद लेती हैं।

    एक इंटव्यू में कैरोल ने बताया कि वह फुटबॉल खेलना इसलिए पसंद करती हैं क्योंकि इससे उन्हें अपने जीवन की चिंता या समस्या को भूलने में मदद मिलती है।

    कैरोल ने कहा, "यह खेल आपको युवा रखता है और चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन फुटबॉल मेरे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है।"

    जानकारी

    कैरोल का संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं- गिनीज बुक

    कैरोल की पसंदीदा फुटबॉल टीम ऑस्ट्रेलियाई महिला राष्ट्रीय टीम 'मटिल्डा' है, जिसका वह आगामी फीफा महिला विश्व कप में समर्थन करेंगी और इस टीम की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से करेंगे।

    उनकी पसंदीदा खिलाड़ी कप्तान सैम केर हैं।

    गिनीज बुक के मुताबिक, कैरोल दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला फुटबॉल खिलाड़ी का विश्व रिकॉर्ड बनाकर बहुत खुश हैं और उनका अभी संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑस्ट्रेलिया
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगी कोविड-19 पर स्थिति रिपोर्ट, कहा- खत्म नहीं हुई महामारी कोरोना वायरस
    शेयर बाजार: सेंसेक्स 77 अंक टूटकर हुआ बंद, निफ्टी इतना फिसला शेयर बाजार समाचार
    जहीर इकबाल ने पत्नी सोनाक्षी सिन्हा पर लुटाया प्यार, लिखा- मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा  सोनाक्षी सिन्हा
    ट्रंप ने स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ बढ़ाया, भारत पर क्या पड़ेगा इससे असर? डोनाल्ड ट्रंप

    ऑस्ट्रेलिया

    अहमदाबाद में प्रधानमंत्री मोदी के साथ क्रिकेट मैच देख रहे ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री, जानें दौरे का कार्यक्रम अहमदाबाद
    भारतीय डिग्रियां अब ऑस्ट्रेलिया में भी होंगी मान्य, प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने की घोषणा भारत सरकार
    24 घंटे में 8,008 पुल-अप्स करके इस व्यक्ति ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अजब-गजब खबरें
    ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज बने INS विक्रांत पर सवार होने वाले पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष, देखें वीडियो एंथनी अल्बनीज

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका: बेटे ने 30 साल तक छिपाई मां की मौत की खबर, उठाता रहा सरकारी लाभ अमेरिका
    स्विट्जरलैंड: शेफ ने चॉकलेट से बनाई असली तेंदुए जैसी मूर्ती, यहां देखिए वीडियो सोशल मीडिया
    ब्रिटेन: बार्बी बनने की चाह में खर्च किए लगभग 1 करोड़ रुपये, पूरी तरह बदला लुक ब्रिटेन
    जयपुर: शादी के 7 दिन बाद फिल्म दिखाने ले गया पति, इंटरवल में फरार हुई पत्नी राजस्थान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025