NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन की सूची में 'अंडे की पेटीज' भी हुई शामिल, देखिए वीडियो 
    अगली खबर
    अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन की सूची में 'अंडे की पेटीज' भी हुई शामिल, देखिए वीडियो 
    आगरा में मिलती है 'अंडे की पेटीज' (तस्वीर: फ्रीपिक)

    अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन की सूची में 'अंडे की पेटीज' भी हुई शामिल, देखिए वीडियो 

    लेखन गौसिया
    Jul 08, 2023
    05:28 pm

    क्या है खबर?

    सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन से नए-नए व्यंजनों की रेसिपी वायरल होती रहती हैं।

    अभी तक आपने फैंटा मैगी, ओरियो का आमलेट, गुलाब जामुन बर्गर आदि के बारे में सुना होगा। अब इस सूची में एक और नया फूड कॉम्बिनेशन 'अंडे की पेटीज' भी शामिल हो गई है।

    जी हां, आगरा के सदर बाजार में स्थित लॉरेंस फास्ट फूड स्टॉल पर अंडे की पेटीज मिलती है। इंटरनेट पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

    रेसिपी

    फूड ब्लॉगर ने शेयर किया विक्रेता का वीडियो 

    एक फूड ब्लॉगर ने अपने इंस्टाग्राम पर लॉरेंस फास्ट फूड स्टॉल के मालिक का वीडियो शेयर किया है।

    वीडियो की शुरुआत में विक्रेता पेटीज को खोलकर तवे पर गर्म करते हैं, फिर अंडे को तोड़कर उसमें प्याज, टमाटर और मिर्च मिलाते हुए मक्खन में ऑमलेट को तैयार कर लेते हैं।

    इसके बाद वह पेटीज के ऊपर ऑमलेट को रखकर उस पर तंदूरी मेयोनीज, पिज्जा सॉस, प्याज और हरी चटनी लगाकर ग्राहक को दे देते हैं।

    जानकारी

    फूड ब्लॉगर को पसंद आया अंडे की पेटीज का स्वाद

    इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस अनोखे फूड कॉम्बिनेशन के वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'पेटीज की जिंदगी बर्बाद है, लेकिन इसका स्वाद अच्छा है।' इस वीडियो को अभी तक 4,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए 'अंडे की पेटीज' का वीडियो

    Instagram post

    A post shared by yourbrownfoodie on July 8, 2023 at 5:12 pm IST

    प्रतिक्रिया

    यूजर्स ने दीं ये प्रतिक्रियाएं

    फूड ब्लॉगर को भले ही इस कॉम्बिनेशन का स्वाद अच्छा लगा हो, लेकिन यूजर्स को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है।

    एक यूजर ने लिखा, 'ये लोग किसी चीज को सिंपल नहीं रहने देंगे। पूरा पेटीज बेकार कर दिया।'

    दूसरे यूजर ने लिखा, 'अच्छी खासी पेटीज का सत्यानाश कर दिया।'

    तीसरे यूजर ने लिखा, 'फूड कॉम्बिनेशन के नाम पर अब तो कुछ भी बन जा रहा है।'

    अन्य यूजर ने लिखा, 'हमसे ये सब ना देखा जाएगा... सॉरी।'

    अन्य फूड कॉम्बिनेशन

    'अंडा पानीपुरी' का वीडियो भी हो चुका है वायरल

    इससे पहले अंडा पानीपुरी का एक अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन वाला वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था।

    इस वीडियो में एक प्लेट में उबले हुए अंडे बीच से कटे हुए रखे थे। इसके बाद एक व्यक्ति इन अंडों पर केचप, क्रीम और ढेर सारा कद्दूकस किया हुआ चीज डालता है।

    चीज डालने के बाद व्यक्ति उसके ऊपर कुछ मसाला छिड़कता है और फिर आखिर में धनिया पत्ती से सजा देता है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए 'अंडा पानीपुरी' का वीडियो

    Instagram post

    A post shared by surti_lalo on July 8, 2023 at 5:14 pm IST

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    सोशल मीडिया
    वायरल वीडियो
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    एनवीडिया बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी, माइक्रोसॉफ्ट को छोड़ा पीछे एनवीडिया
    अमेरिका की खेती बर्बाद करने की साजिश, खतरनाक जैविक फंगस की तस्करी में चीनी नागरिक गिरफ्तार अमेरिका
    IPL 2025: RCB के चैंपियन बनने पर विजय माल्या का आया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा IPL 2025
    बेंगलुरु में आज निकलेगी RCB की 'विक्ट्री परेड', जानिए कब शुरू होगा कार्यक्रम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    खान-पान

    किडनी को स्वस्थ और डिटॉक्स करने में सहायक हैं ये 5 फल लाइफस्टाइल
    आइसक्रीम, जिलेटो, सॉरबट और फ्रोजन योगर्ट में क्या होता है अंतर? लाइफस्टाइल
    शरीर में पोटैशियम की कमी होने पर मिलते हैं ये शारीरिक संकेत, न करें नजरअंदाज  लाइफस्टाइल
    एसिड रिफ्लक्स से राहत पाने के लिए ट्राई करें ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे

    सोशल मीडिया

    इंस्टाग्राम हुआ डाउन, यूजर्स ने ऐप और वेबसाइट में समस्या को लेकर किया रिपोर्ट  इंस्टाग्राम
    काजोल ने बनाई सोशल मीडिया से दूरी, बोलीं- जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही काजोल
    इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण कंटेंट को बढ़ावा देने वाले रिपोर्ट पर मेटा ने दी प्रतिक्रिया  मेटा
    ट्विटर विज्ञापन के लिए क्रिएटर्स को देगी पैसा, एलन मस्क ने किया ऐलान  ट्विटर

    वायरल वीडियो

    आंध्र प्रदेश: पश्चिम गोदावरी के मंदिर में रामनवमी के लिए लगे पंडाल में आग, हादसा टला आंध्र प्रदेश
    त्रिपुरा: विधानसभा में भाजपा विधायक ने देखी अश्लील फिल्म, वीडियो वायरल त्रिपुरा
    महाराष्ट्र: पुणे में जिला कलेक्ट्रेट के बाहर एलन मस्क की उतारी आरती, जानें क्या है कारण एलन मस्क
    बिल्ली को प्रताड़ित करने से ट्रोल हुए हसबुल्ला, पहले भी ऐसे फंस चुके हैं कई सितारे अब्दु रोजिक

    अजब-गजब खबरें

    हरियाणा: यह व्यक्ति गर्मियों में ओढता है रजाई, सर्दियों में बर्फ की सिल्लियों पर लेटता है हरियाणा
    अमेरिका: सनस्क्रीन लगाना भूली महिला और बुरी तरह सूज गया चेहरा, आंखें भी मुश्किल से खुलीं अमेरिका
    फ्रांस: ड्रोन की मदद से आसमान पर उकेरी गई वाइन की बोतल और गिलास, देखें वीडियो  फ्रांस
    केला पानी पूरी के बाद बाजार में आया सेव पूरी डोसा, अतरंगी रेसिपी देख लोग हैरान मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025