NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / लेह: इतालवी संगीतकार ने सबसे ऊंची सड़क पर बजाया पियानो, बनाया विश्व रिकॉर्ड
    अगली खबर
    लेह: इतालवी संगीतकार ने सबसे ऊंची सड़क पर बजाया पियानो, बनाया विश्व रिकॉर्ड
    इतावली संगीतकार ने बर्फीली परिस्थितियों में पहाड़ों पर बजाया पियानो

    लेह: इतालवी संगीतकार ने सबसे ऊंची सड़क पर बजाया पियानो, बनाया विश्व रिकॉर्ड

    लेखन गौसिया
    Jul 11, 2023
    02:13 pm

    क्या है खबर?

    इटली के रहने वाले डेविड लोकाटेली एक पेशेवर संगीतकार और पियानो वादक हैं।

    उन्होंने लद्दाख के लेह में स्थित खारदुंग ला नामक पहाड़ी दर्रे पर पियानो बजाकर उच्चतम ऊंचाई पर पियानो प्रस्तुति का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेविड ने पियानो प्रदर्शन 29 जून को समुद्र तल से 5,375 मीटर (17,634 फीट) ऊपर प्रस्तुत करके अपना नाम गिनीज बुक में शामिल कर लिया।

    आइये उनके इस खिताब के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    पिछला रिकॉर्ड

    डेविड ने तोड़ा पिछला रिकॉर्ड

    डेविड ने जिस जगह पर पियानो प्रस्तुति दी, उसे सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़कों में से एक माना जाता है, यानी ऐसी सड़क जिस पर मोटर वाहन चलाए जा सकते हैं।

    वहीं डेविड ने अपने इस नए रिकॉर्ड से रोमानिया निवासी थुरजो जोल्टन का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

    जोल्टन ने 13 जून, 2022 को नेपाल के माउंट एवरेस्ट साउथ बेस कैंप पर 17,473 फीट की ऊंचाई पर यह रिकॉर्ड बनाया था।

    समय

    बर्फीली परिस्थितियों में डेविड ने 16 मिनट तक बजाया पियानो

    गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के दिशानिर्देशों के मुताबिक, पियानो प्रस्तुति कम-से-कम 15 मिनट तक चलनी चाहिए, लेकिन डेविड ने पहाड़ पर कुल 16 मिनट तक पियानो बजाया। उस दौरान उन्होंने खुद की 5 रचनाएं बजाईं।

    इसके बाद उन्होंने इन 16 मिनट को उनके जीवन के सबसे लंबे 16 मिनट बताए क्योंकि -10 डिग्री सेल्सियस पर ठंडे मौसम और सांस लेने में दिक्कत होने के बावजूद प्रस्तुति देना कोई आसान बात नहीं है।

    बयान

    रिकॉर्ड बनाने के बाद डेविड ने क्या कहा? 

    डेविड ने गिनीज अधिकारियों से बताया कि ठंड बहुत ज्यादा थी, इसलिए रिकॉर्ड बनाना बहुत मुश्किल था।

    उन्होंने कहा, "पहाड़ के ऊपर बहुत ठंड थी और ऐसी हवाएं चल रही थी कि एक पल को लग रहा था कि पियानो बजाना बंद कर दूं, लेकिन मैं अपने समर्थकों को निराश नहीं करना चाहता था, इसलिए मैंने धैर्य रखा और रिकॉर्ड बनाने में सफल हुआ। यह मेरे जीवन के सबसे अच्छे पलों में से एक है।"

    जानकारी

    3 साल की उम्र से पियानो बजाते हैं डेविड

    रिकॉर्ड बनाने के लिए डेविड पिछले 6 महीनों से अकेले प्रयास करते थे। वह इस दौरान अपने संगीत करियर को पूरी तरह से प्रस्तुत करना चाहते थे।

    जानकारी के मुताबिक, डेविड ने 3 साल की उम्र से ही पियानो बजाना शुरू कर दिया था।

    दरअसल, डेविड के पिता पियानो बजाने में माहिर थे, इसलिए उन्होंने ही डेविड को सबसे पहले पियानो बजाना सिखाया था, फिर बाद में डेविड ने इटली और न्यूयॉर्क में शास्त्रीय पियानो और रचना का अध्ययन किया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इटली
    गिनीज बुक
    लद्दाख
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025

    इटली

    कपड़ों पर कितनी देर रहता है कोरोना वायरस और इन्हें धोते समय क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए? चीन समाचार
    इतालवी नौसैनिक मामला: पीड़ित परिवारों को मुआवजा मिले बिना बंद नहीं होगा केस- सुप्रीम कोर्ट भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: भारत में मृत्यु दर कम, लेकिन पूरी तस्वीर नहीं दिखा रहे आंकड़े भारत की खबरें
    इटली: तीसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई 101 वर्षीय महिला, संक्रमण के लक्षण नहीं भारत की खबरें

    गिनीज बुक

    स्कोडा एनाक RS ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, बर्फ पर लगाया सबसे लंबा ड्रिफ्ट स्कोडा कार
    स्विट्जरलैंड के बेकर ने बनाया सबसे बड़ा पहनने योग्य केक, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम   स्विट्जरलैंड
     पुर्तगाल का 'बोबी' बना इतिहास का सबसे उम्रदराज कुत्ता, जानिए कितनी है उम्र पुर्तगाल
    गिनीज बुक में दर्ज हैं इन भारतीय फिल्मों और सितारों के नाम, बनाए अनोखे रिकॉर्ड  शाहरुख खान

    लद्दाख

    लद्दाख घूमने जा रहे हैं तो जान लें जरुरी बातें लाइफस्टाइल
    पैंगोंग झील पर चीन का दूसरा पुल: विदेश मंत्रालय ने अवैध कब्जे पर बताया निर्माण चीन समाचार
    लद्दाख: श्योक नदी में गिरी सेना की गाड़ी, सात जवानों की मौत भारतीय सेना
    मनमोहक नजारों से घिरी नुब्रा घाटी घूमने जा रहे हैं? जान लें ये जरूरी बातें ट्रेवल टिप्स

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिकी महिला के पास है असली सूअर वाला पिगी बैंक, जानिए कैसे बनाया अमेरिका
    दुनिया का सबसे छोटा हैंडबैग 52 लाख रुपये में बिका, जानिए इसकी खासियत अजब-गजब
    उत्तर प्रदेश: मक्खियों के कारण नहीं हो रही इस गांव के लड़कों की शादी, लोग परेशान उत्तर प्रदेश
    इटली: जलपरी बनने के लिए युवती ने छोड़ी शिक्षिका की नौकरी, जानिए पूरा मामला इटली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025