NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / बेंगलुरू: खुद को डॉक्टर और इंजीनियर बताकर व्यक्ति ने 15 लड़कियों से की शादी, गिरफ्तार
    अगली खबर
    बेंगलुरू: खुद को डॉक्टर और इंजीनियर बताकर व्यक्ति ने 15 लड़कियों से की शादी, गिरफ्तार
    बेंगलुरू के व्यक्ति ने 10 साल में की 15 लड़कियों से शादी

    बेंगलुरू: खुद को डॉक्टर और इंजीनियर बताकर व्यक्ति ने 15 लड़कियों से की शादी, गिरफ्तार

    लेखन गौसिया
    Jul 10, 2023
    03:19 pm

    क्या है खबर?

    बेंगलुरू के एक व्यक्ति की हरकत के बारे में जानकर आपको बेहद हैरानी होगी।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस व्यक्ति ने खुद को इंजीनियर और डॉक्टर बताकर करीब 15 लड़कियों से शादी की।

    हैरानी की बात तो यह है कि व्यक्ति ने जिन लड़कियों से शादी की, वे सभी पढ़ी-लिखी और आत्मनिर्भर हैं, लेकिन फिर भी व्यक्ति की बातों में फंस गईं।

    फिलहाल पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

    मामला

    क्या है मामला?

    बेंगलुरू के बनशंकरी इलाके के निवासी 35 वर्षीय महेश केबी नायक ने वैवाहिक वेबसाइटों का इस्तेमाल करके 2014 से करीब 15 लड़कियों से शादी की है, जिनमें से 4 पत्नियों से उनके बच्चे भी हुए हैं।

    15 पत्नियों में से एक ने मैसूर में महेश के खिलाफ शिकायत दर्ज की।

    महिला के मुताबिक, जनवरी, 2023 में आंध्र प्रदेश में उसकी शादी महेश से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ महीने बाद महेश उसे पैसों के लिए परेशान करने लगा।

    गिरफ्तार

    शिकायत के बाद पुलिस ने महेश को किया गिरफ्तार

    महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि शादी के कुछ महीनों बाद महेश ने क्लिनिक खोलने के लिए उससे पैसे मांगना शुरू कर दिए, लेकिन उसने पैसे देने से साफ मना कर दिया। इसके बाद वह कथित तौर पर गहने और पैसे लेकर भाग गया।

    इसके अलावा एक अन्य महिला ने भी पुलिस से संपर्क करके महेश पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

    जांच के बाद पुलिस ने महेश को तुमकुरु में गिरफ्तार किया, जिसके बाद उनकी सच्चाई सामने आई।

    जानकारी

    ज्यादातर पत्नियों ने नहीं की महेश के खिलाफ कोई शिकायत

    आरोप है कि महेश शादी के बाद कुछ दिनों तक पत्नियों के साथ रहते थे और फिर भाग जाते थे।

    इसके अलावा जिन महिलाओं से उन्होंने शादी की, उनमें से ज्यादातर महिलाएं शिक्षित और पेशेवर हैं और वो किसी तरह से महेश पर निर्भर नहीं थीं।

    इस कारण उन्होंने उनके साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास होने के बाद भी पुलिस में महेश के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करवाई।

    फर्जी क्लिनिक 

    महेश ने अपने झूठ को सच दिखाने के लिए खोला था फर्जी क्लिनिक 

    रिपोर्ट में आगे बताया गया कि महेश ने लड़कियों को अपने जाल में फंसाने के लिए और डॉक्टर होने के अपने दावों को सच साबित करने के लिए एक फर्जी क्लिनिक भी खोला था, जहां पर उन्होंने काम पर एक नर्स को भी रखा था।

    हालांकि, व्यक्तित्व से महेश कोई पेशेवर डॉक्टर और इंजीनियर नहीं लगते थे, जिसके चलते कई लड़कियों ने उनसे शादी करने से इनकार भी कर दिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बेंगलुरु
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    बेंगलुरु

    प्रधानमंत्री ने किया बेंगलुरू-मैसूर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, 3 घंटे का सफर 75 मिनट में होगा पूरा नरेंद्र मोदी
    बेंगलुरू: एयर होस्टेस की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, हत्या के आरोप में बॉयफ्रेंड गिरफ्तार आत्महत्या
    बेंगलुरू: चार महीने में तीसरी बार मिला ड्रम में महिला का शव, सीरियल किलर का खौफ हत्या
    वर्ल्ड स्लीप डे पर बेंगलुरु की कंपनी ने अपने कर्मचारियों को सोने के लिए दी छुट्टी बिज़नेस

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका: जन्म के 2 दिन बाद बच्ची को मिली करोड़ो की हवेली और ट्रस्ट फंड अमेरिका
    UK: दुर्लभ बीमारी की चपेट में आई गर्भवती महिला, अधिक उल्टियां होने के बाद टूटे दांत  यूनाइटेड किंगडम (UK)
    अमेरिकी महिला के पास है असली सूअर वाला पिगी बैंक, जानिए कैसे बनाया अमेरिका
    दुनिया का सबसे छोटा हैंडबैग 52 लाख रुपये में बिका, जानिए इसकी खासियत अजब-गजब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025