NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: जवान दिखने के लिए सुबह के 11 बजे डिनर करता है यह शख्स
    अगली खबर
    अमेरिका: जवान दिखने के लिए सुबह के 11 बजे डिनर करता है यह शख्स
    सुबह के 11 बजे डिनर करता है यह शख्स

    अमेरिका: जवान दिखने के लिए सुबह के 11 बजे डिनर करता है यह शख्स

    लेखन अंजली
    Jul 06, 2023
    06:33 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका के 45 वर्षीय ब्रायन जॉनसन खुद को जवान बनाए रखने के लिए ब्लड प्लाज्मा का उपचार लेते हैं। इसमें उन्हें अपने बेटे टैल्मेज और पिता रिचर्ड के खून की जरूरत पड़ती है।

    इसके साथ वह एक खास डाइट भी फॉलो करते हैं, जिसकी डिनर टाइमिंग का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

    वह 18 साल की काया पाने की चाहत में अपना डिनर सुबह 11:00 बजे खाते हैं।

    आइए पूरा मामला विस्तार से जानते हैं।

    परिचय

    कौन है ब्रायन जॉनसन? 

    ब्रायन ब्रेनट्री नामक टेक कंपनी के संस्थापक और निर्माता हैं।

    इस साल की शुरुआत में ब्रायन एक सोशल मीडिया सेलिब्रिटी बन गए और इसका कारण उनका जवान रहने का उद्देश्य है।

    वह 18 साल के युवक की तरह दिखने के लिए हर साल 2 लाख डॉलर (लगभग 16 करोड़ रुपये) खर्च करते हैं।

    इसके लिए ब्रायन को खास सप्लीमेंट्स और डाइट लेनी पड़ती है, लेकिन उनकी डिनर टाइमिंग ने एक बार फिर से सबका ध्यान उनकी ओर खींच लिया है।

    डिनर

    सुबह 11 बजे डिनर करते हैं ब्रायन

    एक ट्विटर यूजर ने ब्रायन से पूछा कि क्या उनकी डाइट में शामिल डिनर टाइमिंग की रिपोर्ट सही है और उन्होंने उनके स्वास्थ्य दिनचर्या प्रोजेक्ट ब्लूप्रिंट की वेबसाइट से एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया है?

    ब्रायन ने इसका जवाब देकर अपने प्रशंसकों को चौंका दिया कि यह जानकारी पूरी तरह से सही है।

    उन्होंने कहा, "दिन का मेरा अंतिम भोजन सुबह 11 बजे होता है। मैं सुबह 6 से 11 बजे के बीच खाता हूं।"

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए ब्रायन की डिनर टाइमिंग का वायरल स्क्रीनशॉट

    Question @bryan_johnson

    Is this a typo? Can you clarify? pic.twitter.com/D1kYkx6eFM

    — Martina Markota (@MartinaMarkota) July 4, 2023

    डाइट

    कुछ इस तरह है ब्रायन का डाइट प्लान

    रिपोर्ट के अनुसार, ब्रायन 5 घंटे के अंदर अपने पूरे दिन का खाना खा लेते हैं।

    वह इस समय सीमा के भीतर 3 समय का भोजन करते हैं, जिसकी शुरुआत एक वेजी सलाद से होती है। उसके बाद वह नट पुडिंग खाते हैं और आखिर में भरवां शकरकंद से लेकर सौंफ सलाद खाते हैं।

    वेजी सलाद से पहले वह कोलेजन, स्पर्मिडीन और क्रिएटिन जैसी सामग्रियों से युक्त ग्रीन जाइंट स्मूदी पीते हैं।

    तरीके

    ब्रायन के युवा बने रहने के प्रयास  

    ब्रायन ब्लूप्रिंट के माध्यम से युवा दिखने के लिए आजमाएं गए तरीकों और उनके परिणामों को प्रकाशित करवाते रहते हैं।

    मीडिया को दिए इंटरव्यू में ब्रायन ने कहा, "मेरा दिल 37 साल के आदमी का और त्वचा 28 साल के शख्स की है, जबकि फेफड़े और फिटनेस लेवल 18 वर्षीय लड़के का है। इन सभी के लिए मुझे खास सप्लीमेंट्स और दवाइयां लेनी पड़ती हैं।"

    इसके अतिरिक्त 30 डॉक्टरों की एक टीम रोजाना उनके शरीर की जांच करती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    अमेरिका

    अमेरिका: मोदी की यात्रा पर न्यूयॉर्क में चलता-फिरता विरोध, ट्रकों पर स्क्रीन लगाकर पूछे गए सवाल नरेंद्र मोदी
    #NewsBytesExplainer: अमेरिका में हुआ लड़ाकू विमान के इंजन से संंबंधित समझौता भारत के लिए क्यों अहम? भारतीय सेना
    अमेरिका: अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा पर प्रधानमंत्री मोदी बोले - भारत में कोई भेदभाव नहीं  नरेंद्र मोदी
    प्रधानमंत्री मोदी ने ऐतिहासिक दूसरी बार अमेरिकी संसद को संबोधित किया, बोले- भारत लोकतंत्र की जननी नरेंद्र मोदी

    अजब-गजब खबरें

    बाजार में आई 'हाजमोला चाय', स्वाद चखना चाहते हैं तो इस जगह का करें रुख उत्तर प्रदेश
    दुल्हन ने दूल्हे के परिवार को शादी समारोह से निकाला बाहर, वजह जानकर रह जाएंगे दंग  सोशल मीडिया
    उत्तर प्रदेश: फसल बचाने के लिए किसानों ने अपनाया अनोखा तरीका, पहनी भालू की पोशाक उत्तर प्रदेश
    इंग्लैंड: घूमने आए व्यक्ति को जहरीले सांप ने काटा, फिर भी पत्नी को दिया दोष इंग्लैंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025