NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / गोवा: भाजपा में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस के अधिकांश विधायक, पार्टी ने खारिज की अटकलें
    अगली खबर
    गोवा: भाजपा में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस के अधिकांश विधायक, पार्टी ने खारिज की अटकलें
    गोवा: कांग्रेस के 11 में से 10 विधायकों के भाजपा में शामिल होने की संभावना

    गोवा: भाजपा में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस के अधिकांश विधायक, पार्टी ने खारिज की अटकलें

    लेखन मुकुल तोमर
    Jul 10, 2022
    07:02 pm

    क्या है खबर?

    गोवा में एक बार फिर से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और कांग्रेस के अधिकांश विधायकों के सत्ता पर काबिज भाजपा के संपर्क में होने की बात कही जा रही है।

    अटकलें हैं कि ये विधायक जल्द ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

    कांग्रेस ने इन अटकलों को खारिज किया है और भाजपा पर लोगों में संशय और अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है।

    ये पूरा मामला क्या है, आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

    शुरूआत

    कांग्रेस की एक बैठक से हुई अटकलों की शुरूआत

    गोवा में कांग्रेस विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने की अटकलों की शुरूआत शनिवार को कांग्रेस की एक बैठक से हुई। इस बैठक में कांग्रेस के 11 में से मात्र सात विधायक शामिल रहे।

    NDTV के सूत्रों के अनुसार, बैठक से गायब रहने वाले विधायकों में पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत भी शामिल रहे। इस साल की शुरूआत में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी ने उन्हें अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार भी बनाया था।

    नाराजगी

    इस बात से नाराज हैं कामत

    सूत्रों के अनुसार, कामत विधानसभा में माइकल लोबो को नेता विपक्ष बनाए जाने से नाराज हैं, हालांकि पार्टी उनके नाराज होने की अटकलों से इनकार करती रही है।

    कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया गया है कि लोबो खुद भी अपनी पुरानी पार्टी भाजपा के संपर्क में हैं। वह विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ही भाजपा से कांग्रेस में आए थे।

    हालांकि वह शनिवार को हुई बैठक में मौजूद थे।

    जानकारी

    कुल 11 में से 10 कांग्रेस विधायक बदल सकते हैं पार्टी

    पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रहे पत्रकारों ने 11 में से 10 कांग्रेस विधायकों के भाजपा में शामिल होने की संभावना जताई है। उनका कहना है कि कल विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले ये विधायक पार्टी बदल सकते हैं।

    बयान

    कांग्रेस ने कहा- भाजपा केवल अफवाह फैलाती है

    कांग्रेस विधायकों के भाजपा में शामिल होने की इन अटकलों को खारिज करते हुए गोवा कांग्रेस प्रमुख अमित पाटकर ने कहा, "हमारे 11 में से आठ विधायक नए हैं। फ्लोर मैनेजमेंट को लेकर बैठक हुई थी। हमारे वरिष्ठ विधायक नए विधायकों से चर्चा करते रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि सोमवार से आप कांग्रेस को विधानसभा में इस असफल सरकार के खिलाफ मुद्दे उठाते हुए देखेंगे।"

    उन्होंने कहा कि भाजपा केवल लोगों के बीच अफवाह और संशय फैलाती है।

    बयान

    किसी कार्यक्रम में जाने की वजह से नहीं आ पाए कामत- पाटकर

    कामत की अनुपस्थिति पर पाटकर ने कहा कि वह पिछली बैठक में विधायकों का मार्गदर्शन कर चुके थे और शनिवार की बैठक में इसलिए शामिल नहीं हो सके क्योंकि उन्हें दक्षिण गोवा में किसी कार्यक्रम में जाना था।

    संकेत

    मई में भाजपा के गोवा प्रभारी ने किया था इस घटनाक्रम की तरफ संकेत

    कांग्रेस विधायकों के भाजपा में शामिल हो सकने की ये अटकलें ऐसे समय पर आई हैं जब मई में ही भाजपा महासचिव और गोवा प्रभारी ने कहा था कि राज्य में भाजपा के 20 विधायक हैं और अगर पार्टी अनुमति देती है तो 2022 में ही उसके विधायकों की संख्या 30 हो जाएगी।

    गोवा विधानसभा में अभी भाजपा के 20 विधायक हैं और उसने पांच निर्दलीयों के साथ मिलकर सरकार बना रखी है।

    विधायक

    2019 में भी कांग्रेस के 15 में 10 विधायक हुए थे भाजपा में शामिल

    गौरतलब है कि 2019 में भी गोवा में कांग्रेस के अधिकांश विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। तब पार्टी के 15 विधायकों में से 10 विधायक पाला बदल कर भाजपा में आ गए थे।

    इन विधायकों पर दल-बदल कानून भी लागू नहीं हुआ था और उनकी सदस्यता नहीं गई थी। दल-बदल कानून के मुताबिक, अगर किसी पार्टी के दो-तिहाई या इससे अधिक विधायक टूटकर दूसरी पार्टी में शामिल हो जाते हैं तो उन पर दल-बदल कानून लागू नहीं होता।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गोवा
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार
    विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल
    गूगल I/O 2025: जेमिनी 2.5 प्रो में आया नया डीप थिंक मोड  गूगल
    गूगल मीट में आया लाइव AI ट्रांसलेशन फीचर, अब आपकी भाषा में होगी बातचीत गूगल

    गोवा

    बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली से गोवा शिफ्ट हुईं सोनिया गांधी- रिपोर्ट दिल्ली
    दुघर्टना के 11 दिन बाद मिला मिग-29K के पायलट का शव, DNA रिपोर्ट का है इंतजार भारतीय सेना
    गोवा: प्रस्तावित IIT परिसर को लेकर हिंसा, पुलिस ने गांववालों पर दागे आंसू गैस के गोले पणजी
    केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक सड़क दुर्घटना में घायल, पत्नी और निजी सहायक की मौत कर्नाटक

    कांग्रेस समाचार

    प्रशांत किशोर ने बताया कांग्रेस के साथ न जुड़ने का कारण, कहा- मेरा रिकॉर्ड खराब किया पश्चिम बंगाल
    नेशनल हेराल्ड मामले में बढ़ी सोनिया और राहुल गांधी की मुसीबत, ED ने भेजा समन सोनिया गांधी
    वित्त वर्ष 2020-21 में भाजपा को मिला 477 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 6.4 गुना अधिक चुनाव आयोग
    राज्यसभा चुनाव: राजस्थान के अपने विधायकों को होटल भेजेगी कांग्रेस, पार्टी को खरीद-फरोख्त की आशंका राजस्थान

    भाजपा समाचार

    राष्ट्रपति चुनाव: फारूक अब्दुल्ला ने भी विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में अपना नाम वापस लिया जम्मू-कश्मीर
    अग्निवीरों को भाजपा कार्यालय में नौकरी देने के बयान पर घिरे कैलाश विजयवर्गीय, हावी हुआ विपक्ष अरविंद केजरीवाल
    महाराष्ट्र सरकार पर संकट के बादल, 10-12 शिवसेना विधायकों के साथ "गायब" हुए मंत्री एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र
    कौन हैं महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचाने वाले एकनाथ शिंदे? शिवसेना समाचार

    विधानसभा चुनाव

    चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने को कहा वैक्सीन समाचार
    उत्तर प्रदेश: ओमिक्रॉन के खतरे के बावजूद समय पर चुनाव चाहती हैं पार्टियां उत्तर प्रदेश
    कोरोना: जरूरत पड़ी तो वर्चुअल रैलियां कर सकती हैं भाजपा- शेखावत भारतीय जनता पार्टी
    चुनावी चक्कर: कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए, एक सप्ताह बाद वापस कांग्रेस में लौटे पंजाब विधायक पंजाब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025