NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने मुर्मू को कहा "राष्ट्रपत्नी", भाजपा की सोनिया से माफी की मांग
    अगली खबर
    कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने मुर्मू को कहा "राष्ट्रपत्नी", भाजपा की सोनिया से माफी की मांग
    कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने राष्ट्रपति मुर्मू को "राष्ट्रपत्नी" कहा था

    कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने मुर्मू को कहा "राष्ट्रपत्नी", भाजपा की सोनिया से माफी की मांग

    लेखन मुकुल तोमर
    Jul 28, 2022
    02:16 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस के लोकसभा नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को "राष्ट्रपत्नी" कहने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

    सत्तारूढ़ भाजपा के सांसदों ने आज संसद के दोनों सदनों में प्रदर्शन करते हुए इसे राष्ट्रपति का अपमान बताया और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मामले में माफी मांगने की मांग की।

    सोनिया ने कहा कि चौधरी पहले ही अपने बयान पर माफी मांग चुके हैं। चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष से सदन में बोलने की अनुमति भी मांगी है।

    जानकारी

    अधीर रंजन ने क्या कहा था?

    कल बुधवार को एक प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बात करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति मुर्मू को "राष्ट्रपत्नी" कह दिया था। नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में यह प्रदर्शन हो रहा था।

    प्रतिक्रिया

    स्मृति ईरानी बोले- सोनिया के नेतृत्व में महिलाओं का अपमान कर रही कांग्रेस

    केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चौधरी के इस बयान को राष्ट्रपति का अपमान बताते हुए मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की माफी मांगी।

    लोकसभा में बोलते हुए उन्होंंने कहा, "सोनिया गांधी ने लोकसभा में एक ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस का नेता नियुक्त किया है जो द्रौपदी मुर्मू जी को 'राष्ट्रपत्नी' कहता है। सोनिया के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार संवैधानिक पद पर बैठी महिलाओं का अपमान कर रही है।"

    बयान

    सोनिया गांधी ने दी मुर्मू के अपमान को मंजूरी- ईरानी

    सोनिया को आदिवासी विरोधी, दलित विरोधी और महिला विरोधी बताते हुए ईरानी ने कहा, "सोनिया गांधी, आपने द्रौपदी मुर्मू के अपमान की मंजूरी दी। सोनिया जी ने सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठी एक महिला के अपमान की मंजूरी दी। सोनिया गांधी, माफी मांगे।"

    कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को संसद और देश की हर गली में माफी मांगनी चाहिए और माफी केवल राष्ट्रपति नहीं देश के हर एक नागरिक से मांगनी होगी।

    रिपोर्ट

    लोकसभा में सोनिया और ईरानी के बीच हल्की कहासुनी

    NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, लोकसभा की कार्यवाही रुकने पर चौंकाने वाला कदम उठाते हुए सोनिया भाजपा सांसद रमा देवी के पास गईं और उनसे कहा, "अधीर रंजन चौधरी ने पहले ही माफी मांग ली है। मुझे इसमें क्यों खींचा जा रहा है?"

    इस पर ईरानी ने दखल देते हुए कहा, "मैडम, क्या मैं आपकी मदद कर सकती हूं? मैंने आपका नाम लिया है।"

    ईरानी की दखलअंदाजी पर सोनिया ने कहा, "तुम मुझसे बात मत करो।"

    निर्मला सीतारमण

    वित्त मंत्री ने भी सोनिया की माफी मांगी

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी चौधरी के बयान के विरोध में संसद परिसर में अन्य भाजपा सांसदों के साथ प्रदर्शन किया, वहीं लोकसभा के अंदर बोलते हुए उन्होंने इसे लिंगभेदी टिप्पणी बताया।

    लोकसभा में उन्होंने कहा, "मैं कांग्रेस अध्यक्ष से माफी की मांग करती हूं जो खुद एक महिला हैं और फिर भी अपने नेता को ऐसे बोलने दिया। सोनिया गांधी को देश के सामने आकर राष्ट्रपति का अपमान करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।"

    सफाई

    अधीर रंजन ने अपनी सफाई में क्या कहा?

    विवाद के बाद अधीर रंजन ने मामले में सफाई जारी की है। उन्होंने कहा कि मीडिया से बात करते वक्त गलती से उनके मुंह से एक बार "राष्ट्रपत्नी" निकल गया था और मंहगाई और बेरोजगारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा इसे मुद्दा बना रही है।

    उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति का अपमान करने की सोच भी नहीं सकते और अगर मुर्मू को बुरा लगा है तो वह खुद उनके पास जाकर माफी मांगने को तैयार हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लोकसभा
    सोनिया गांधी
    कांग्रेस समाचार
    स्मृति ईरानी

    ताज़ा खबरें

    अरुणाचल प्रदेश: भूस्खलन के बाद वाहन के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत अरुणाचल प्रदेश
    भारत की वो पहली मिस वर्ल्ड, जिसने उधार के कपड़ों में जीता 'विश्व सुंदरी' का खिताब मिस वर्ल्ड
    ओला गिग और S1 Z स्कूटर की डिलीवरी आगे टली, जानिए क्या है कारण  ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    देश में कोरोना वायरस के मामले 2,700 पार, 24 घंटे में 7 लोगों की मौत कोरोना वायरस

    लोकसभा

    राज्यसभा में हंगामे को लेकर विपक्ष पर बरसी सरकार, कहा- विपक्ष को मांगनी चाहिए माफी पीयूष गोयल
    मद्रास हाई कोर्ट ने पूछा- जनसंख्या नियंत्रित न कर सकने वाले राज्यों में अधिक सीटें क्यों? तमिलनाडु
    13 राज्यों में तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आज, मंगलवार को आएंगे नतीजे पश्चिम बंगाल
    उपचुनाव: तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू उपचुनाव

    सोनिया गांधी

    कपिल सिब्बल का कांग्रेस आलाकमान पर निशाना, कहा- 'हम G-23 हैं, जी हुजूर-23 नहीं' पंजाब
    पंजाब: कैप्टन अमरिंदर सिंह का कांग्रेस पर हमला, कहा- अव्यवस्था को लेकर परेशानी में है पार्टी पंजाब
    राहुल गांधी फिर बन सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष, कमान संभालने पर करेंगे विचार राहुल गांधी
    सिद्धू ने लिखा सोनिया गांधी को पत्र, 13 सूत्रीय एजेंडा पेश करने के लिए समय मांगा पंजाब

    कांग्रेस समाचार

    उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, दिल्ली पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग दिल्ली पुलिस
    नेशनल हेराल्ड मामला: सोनिया की बीमारी की वजह से राहुल ने किया पूछताछ टालने का अनुरोध सोनिया गांधी
    राष्ट्रपति चुनाव में आसान होगी भाजपा की राह या विपक्ष बिगाड़ेगा समीकरण? भारतीय राजनीति
    अग्निपथ योजना: कांग्रेस का जंतर-मंतर पर सत्याग्रह, प्रियंका गांधी का युवाओं से सरकार गिराने का आह्वान प्रियंका गांधी

    स्मृति ईरानी

    राहुल गांधी ने अमेठी से दाखिल किया नामांकन, साथ दिखा पूरा परिवार नरेंद्र मोदी
    स्मृति ईरानी के डिग्री विवाद को लेकर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, कार्रवाई की मांग दिल्ली
    लोकसभा चुनाव: पांचवें चरण का मतदान जारी, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर बिहार
    स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप, ट्वीट किया दावे का वीडियो भारतीय जनता पार्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025