NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / बंगाल: मिथुन चक्रवर्ती ने किया TMC के 38 विधायक भाजपा के संपर्क में होने का दावा
    राजनीति

    बंगाल: मिथुन चक्रवर्ती ने किया TMC के 38 विधायक भाजपा के संपर्क में होने का दावा

    बंगाल: मिथुन चक्रवर्ती ने किया TMC के 38 विधायक भाजपा के संपर्क में होने का दावा
    लेखन मुकुल तोमर
    Jul 27, 2022, 07:45 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बंगाल: मिथुन चक्रवर्ती ने किया TMC के 38 विधायक भाजपा के संपर्क में होने का दावा
    मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि TMC के 38 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं

    अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने आज सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 38 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में भी कभी भी महाराष्ट्र जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। TMC ने भी चक्रवर्ती पर पलटवार करते हुए इसे उनकी मानसिक स्थिति से जोड़ा है। पूरा मामला क्या है, आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

    मिथुन ने क्या कहा था?

    भाजपा विधायकों के एक धड़े के साथ बैठक करने कोलकाता आए मिथुन चक्रवर्ती ने यहां पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, "मैं आपको ब्रेकिंग न्यूज देता हूं। इसके लिए तैयार रहिए। TMC के 38 विधायक हमारे संपर्क में हैं। उनमें से 21 तो सीधे मेरे संपर्क में हैं। अब मैं इसे आपकी समझ पर छोड़ता हूं। महाराष्ट्र जैसी स्थिति कभी भी बन सकती है। ये कल भी बन सकती है।"

    मिथुन की बात पर कोई यकीन नहीं करेगा- TMC सांसद

    TMC के राज्यसभा सांसद शांतनु सेन ने मिथुन के दावों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें राजनीति नहीं आती है। उन्होंने कहा, "कुछ दिन पहले मिथुन चक्रवर्ती को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुझे लगता है कि उन्हें शारीरिक बीमारी नहीं थी, मानसिक बीमारी थी। नहीं तो बंगाल में रहते हुए अभी कोई भी आदमी ये सब बातें नहीं बोलेगे.. उन्हें खुद मालूम नहीं है कि अभी उनकी पार्टी के विधायकों की संख्या कितनी है।"

    सेन बोले- TMC ने दरवाजे खोले तो भाजपा के अस्तित्व पर संकट आ जाएगा

    सेन ने कहा कि अगर TMC अपने दरवाजे खोल दे तो भाजपा पर अस्तित्व का संकट छा जाएगा। उन्होंने कहा कि मिथुन डर की वजह से ऐसे बयान दे रहे हैं, नहीं तो उन्हें सांसद बनाने वाली पार्टी के बारे में वह ऐसा नहीं करेंगे।

    पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे मिथुन

    बता दें कि पिछले साल बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मार्च में मिथुन चक्रवर्ती भाजपा में शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक रैली में उन्होंने भाजपा का दामन थामा था। हालांकि उन्हें चुनाव में टिकट नहीं दिया गया था। भाजपा से पहले मिथुन TMC की तरफ से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। शारदा चिटफंड घोटाले में नाम आने के बाद उन्होंने खराब सेहत का हवाला देते हुए TMC से इस्तीफा दे दिया था।

    पहले भी TMC विधायकों के संपर्क में होने का दावा कर चुकी है भाजपा

    गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब भाजपा ने TMC विधायकों के उसके संपर्क में होने का दावा किया था। विधानसभा चुनाव से पहले तो उसने TMC के 100 से अधिक विधायकों के उसके संपर्क में होने का दावा कर दिया था। हालांकि उसका यह दावा खोखला साबित हुआ है और चंद विधायक, सांसद और नेता ही TMC छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। इनमें से कई बड़े नाम TMC में वापस आ चुके हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    तृणमूल कांग्रेस
    पश्चिम बंगाल की राजनीति
    भाजपा समाचार
    मिथुन चक्रवर्ती

    ताज़ा खबरें

    रात के समय चमकते हैं दुनिया के ये 5 समुद्र तट, नजारा कर देगा मंत्रमुग्ध पर्यटन
    भारत में ADAS तकनीक के साथ खरीदी जा सकती हैं ये 6 बेहतरीन गाड़ियां  महिंद्रा XUV700
    शाकिब अल हसन टी-20 क्रिकेट में 450 विकेट पूरे करने के हैं करीब, जानिए उनके आंकड़े  शाकिब अल हसन
    IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड  इंडियन प्रीमियर लीग

    तृणमूल कांग्रेस

    राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर विपक्षी नेताओं ने पहने काले कपड़े, TMC भी शामिल राहुल गांधी
    राहुल गांधी पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस ने किया ममता बनर्जी पर पलटवार कांग्रेस समाचार
    लोकसभा चुनाव से पहले नए मोर्चे की कवायद तेज, विपक्षी दलों ने कांग्रेस से बनाई दूरी लोकसभा चुनाव
    TMC सांसद महुआ मोइत्रा का भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की डिग्री पर सवाल, शेयर किए दस्तावेज निशिकांत दुबे

    पश्चिम बंगाल की राजनीति

    पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक के काफिले पर हमला, TMC पर आरोप भाजपा समाचार
    TMC विधायक की पत्नी जीती 1 करोड़ रुपये की लॉटरी, भाजपा का मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप पश्चिम बंगाल
    भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने फिर किया 21 TMC विधायकों के संपर्क में होने का दावा तृणमूल कांग्रेस
    बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका, 3 साल बाद TMC में वापस गए सांसद अर्जुन सिंह पश्चिम बंगाल

    भाजपा समाचार

    दिल्ली: आवासीय सुविधा के साथ भाजपा मुख्यालय का दूसरा भवन तैयार, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन दिल्ली
    सावरकर मामले पर भाजपा सांसद पूनम महाजन का बयान, राहुल गांधी को बताया 'राहुल गंदगी' राहुल गांधी
    पुडुचेरी के गृह मंत्री के रिश्तेदार भाजपा कार्यकर्ता की सरेआम गला रेतकर हत्या, फेंके गए बम हत्या
    भाजपा ने कई बार किया मेरे परिवार का अपमान किया, लेकिन हम चुप रहे- प्रियंका गांधी   कांग्रेस समाचार

    मिथुन चक्रवर्ती

    द कश्मीर फाइल्स: IFFI इंडिया के जूरी हेड के बयान पर बढ़ा विवाद, जानिए पूरा मामला द कश्मीर फाइल्स
    मिथुन ने बायोपिक बनने की बात पर कहा- मेरी कहानी प्रेरित करने के बजाय तोड़ देगी द कश्मीर फाइल्स
    सनी देओल, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और मिथुन चक्रवर्ती एक्शन फिल्म में आएंगे नजर सनी देओल
    दिवंगत मुलायम सिंह यादव पर बन चुकी है बायोपिक, जानिए फिल्म से जुड़ी बातें मुलायम सिंह यादव

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023