Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
कांग्रेस समाचार
भाजपा समाचार
शिवपाल यादव
सचिन पायलट
राकेश टिकैत
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / प्रियंका गांधी के बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने के आरोपों की जांच करेगी सरकार- रिपोर्ट
राजनीति

प्रियंका गांधी के बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने के आरोपों की जांच करेगी सरकार- रिपोर्ट

प्रियंका गांधी के बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने के आरोपों की जांच करेगी सरकार- रिपोर्ट
लेखन मुकुल तोमर
Dec 22, 2021, 01:34 pm 3 मिनट में पढ़ें
प्रियंका गांधी के बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने के आरोपों की जांच करेगी सरकार- रिपोर्ट
प्रियंका गांधी के बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने के दावों की जांच करेगी सरकार- रिपोर्ट

केंद्र सरकार कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने के दावों की जांच करेगी। सरकार ने खुद से इन आरोपों की जांच करने का फैसला लिया है और प्रियंका ने अभी तक इस संबंध में कोई भी आधिकारिक शिकायत नहीं कराई है। प्रियंका ने सरकार पर ही अकाउंट्स को हैक करने का आरोप लगाया था और अब सरकार ही इन आरोपों की जांच करेगी। इस पर विवाद भी खड़ा हो सकता है।

आरोप
प्रियंका गांधी ने क्या कहा था?

प्रियंका गांधी ने मंगलवार को लखनऊ में भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर रही है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाजपा सरकार के फोन टैप कराने के दावों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा था, "फोन टैपिंग छोड़िए, वे मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट तक हैक कर रहे हैं। बताइए, सरकार के पास कोई और काम नहीं है क्या?"

रिपोर्ट
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने लिया आरोपों की जांच का फैसला

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने प्रियंका के इन आरोपों का स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले की जांच करने का निर्ण लिया है। NDTV के सूत्रों के अनुसार, मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (CERT-In) इन आरोपों की जांच करेगा। CERT-In एक साइबर क्राइम रोधी विभाग है और ऐसी एडवांस लैब चलाता है जो हैकर्स को ट्रेस कर सकती है और साइबर हमलों को रोक सकती है।

आरोप
अखिलेश के फोन टैपिंग के आरोपों पर गर्म हो गई है उत्तर प्रदेश की राजनीति

बता दें कि फोन टैपिंग के आरोपों को लेकर इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजनीति में बवाल मचा हुआ है। अखिलेश यादव ने सबसे पहले ये आरोप लगाते हुए कहा था कि उनकी पार्टी के नेताओं के फोन टैप हो रहे हैं और मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) रोज शाम को उनकी रिकॉर्डिंग सुनते हैं। आयकर विभाग के छापे के बाद दिए गए अपने इस बयान में उन्होंने कहा था कि उनके कार्यालय के सभी लैंडलाइन नंबर भी टैप हो रहे हैं।

पेगासस
सरकार पर पहले भी लग चुके हैं जासूसी के आरोप

वैसे ये पहली बार नहीं है जब सरकार पर फोन टैपिंग के आरोप लगे हैं। इससे पहले उस पर इजरायल के स्पाईवेयर पेगासस के जरिए विरोधियों और नागरिकों की जासूसी और उनके फोन हैक करने के आरोप भी लग चुके हैं। इसी साल जुलाई में आई रिपोर्ट में पेगासस के जरिए राहुल गांधी और प्रशांत किशोर समेत विपक्ष के कई नेताओं, मोदी सरकार के दो मंत्रियों और कई पत्रकारों को निशाना बनाए जाने की बात सामने आई थी।

जानकारी
केवल सरकारों को पेगासस बेचता है इजरायल

चूंकि इजरायल पेगासस को केवल सरकारों को बेचता है, ऐसे में भाजपा सरकार पर इसके इस्तेमाल का आरोप लगाया जा रहा है। सरकार ने ऐसा करने से इनकार किया है, हालांकि ये नहीं साफ किया है कि उसने पेगासस खरीदा था या नहीं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मुकुल तोमर
मुकुल तोमर
Mail
IIMC से पढ़ाई के बाद पिछले चार साल से नौकरी। 2019 की शुरूआत से न्यूजबाइट्स के साथ। दिल्ली के दंगों से अमेरिका के प्रदर्शनों और चीन के पंगों तक, वैश्विक और राजनीतिक महत्व की हर बड़ी हलचल पर नजर। खबर के नाम पर "ज्ञान" देने से बचता हूं।
ताज़ा खबरें
प्रियंका गांधी
उत्तर प्रदेश की राजनीति
केंद्र सरकार
ताज़ा खबरें
इन कारों पर स्टेट बैंक दे रहा है 100 प्रतिशत लोन, जानिये पूरी योजना
इन कारों पर स्टेट बैंक दे रहा है 100 प्रतिशत लोन, जानिये पूरी योजना ऑटो
टांगों में अकड़न होने पर इन एसेंशियल ऑयल्स का करें इस्तेमाल, जल्द मिलेगा आराम
टांगों में अकड़न होने पर इन एसेंशियल ऑयल्स का करें इस्तेमाल, जल्द मिलेगा आराम लाइफस्टाइल
REET: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 16 लाख ने किया आवेदन, जानें कब होगी परीक्षा
REET: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 16 लाख ने किया आवेदन, जानें कब होगी परीक्षा करियर
क्या है अमेरिका में बंदूक खरीदने का कानून और इस पर नियंत्रण का क्यों है विरोध?
क्या है अमेरिका में बंदूक खरीदने का कानून और इस पर नियंत्रण का क्यों है विरोध? दुनिया
आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम के कोच होंगे वीवीएस लक्ष्मण, BCCI ने दी जानकारी
आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम के कोच होंगे वीवीएस लक्ष्मण, BCCI ने दी जानकारी खेलकूद
प्रियंका गांधी
प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के EAG में शामिल होने के प्रस्ताव को क्यों ठुकराया?
प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के EAG में शामिल होने के प्रस्ताव को क्यों ठुकराया? राजनीति
प्रियंका गांधी से 2 करोड़ रुपये में पेंटिंग खरीदने को मजबूर किया गया- राणा कपूर
प्रियंका गांधी से 2 करोड़ रुपये में पेंटिंग खरीदने को मजबूर किया गया- राणा कपूर देश
राहुल और प्रियंका की आलोचना करने वाले नेता को कांग्रेस ने प्रवक्ता पद से हटाया
राहुल और प्रियंका की आलोचना करने वाले नेता को कांग्रेस ने प्रवक्ता पद से हटाया राजनीति
कांग्रेस ने की सरकार को घेरने की तैयारी, 31 मार्च से चलाएगी 'महंगाई मुक्त भारत अभियान'
कांग्रेस ने की सरकार को घेरने की तैयारी, 31 मार्च से चलाएगी 'महंगाई मुक्त भारत अभियान' देश
उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को पंजाब में घुसने नहीं देंगे- चरणजीत सिंह चन्नी
उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को पंजाब में घुसने नहीं देंगे- चरणजीत सिंह चन्नी राजनीति
और खबरें
उत्तर प्रदेश की राजनीति
समाजवादी पार्टी छोड़ सकते हैं आजम खान, अखिलेश यादव से नाराज- रिपोर्ट
समाजवादी पार्टी छोड़ सकते हैं आजम खान, अखिलेश यादव से नाराज- रिपोर्ट राजनीति
एक बार फिर अलग होने की कगार पर अखिलेश और शिवपाल- रिपोर्ट
एक बार फिर अलग होने की कगार पर अखिलेश और शिवपाल- रिपोर्ट राजनीति
EVM के लिए सरकारी वाहन चेक करने वाले सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही FIR
EVM के लिए सरकारी वाहन चेक करने वाले सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही FIR राजनीति
पॉलिटिकल हफ्ता: योगी आदित्यनाथ की जीत के भाजपा और देश की राजनीति के लिए क्या मायने?
पॉलिटिकल हफ्ता: योगी आदित्यनाथ की जीत के भाजपा और देश की राजनीति के लिए क्या मायने? राजनीति
टीवी डिबेट का बहिष्कार करेगी बसपा, मायावती ने चैनलों के जातिवादी रवैये को ठहराया जिम्मेदार
टीवी डिबेट का बहिष्कार करेगी बसपा, मायावती ने चैनलों के जातिवादी रवैये को ठहराया जिम्मेदार राजनीति
और खबरें
केंद्र सरकार
तेल की कीमतें: केंद्र के ऐलान के बाद किन-किन राज्यों ने कम किया टैक्स?
तेल की कीमतें: केंद्र के ऐलान के बाद किन-किन राज्यों ने कम किया टैक्स? देश
पेट्रोल-डीजल के टैक्स में कटौती की भरपाई के लिए 1 लाख करोड़ का कर्ज लेगी सरकार
पेट्रोल-डीजल के टैक्स में कटौती की भरपाई के लिए 1 लाख करोड़ का कर्ज लेगी सरकार देश
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल 9.5 रुपये और डीजल 7 रुपये सस्ता किया
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल 9.5 रुपये और डीजल 7 रुपये सस्ता किया देश
दिल्ली सरकार की घर-घर राशन योजना क्या थी और कोर्ट ने इस पर क्यों लगाई रोक?
दिल्ली सरकार की घर-घर राशन योजना क्या थी और कोर्ट ने इस पर क्यों लगाई रोक? देश
ट्रैफिक नियमों में बदलाव: अब हेलमेट लगाने के बाद भी कट सकता है 2,000 का चालान
ट्रैफिक नियमों में बदलाव: अब हेलमेट लगाने के बाद भी कट सकता है 2,000 का चालान ऑटो
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022