NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कांग्रेस में शामिल हुए पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला, मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी की मौजूदगी में ली सदस्यता
    राजनीति

    कांग्रेस में शामिल हुए पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला, मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी की मौजूदगी में ली सदस्यता

    कांग्रेस में शामिल हुए पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला, मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी की मौजूदगी में ली सदस्यता
    लेखन भारत शर्मा
    Dec 03, 2021, 04:56 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कांग्रेस में शामिल हुए पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला, मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी की मौजूदगी में ली सदस्यता
    कांग्रेस में शामिल हुए पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला।

    पंजाब के लोकप्रिय पंजाबी गायक और रैपर सिद्धू मूसेवाला ने शुक्रवार को अपनी राजनीतिक पारी का आगाज करते हुए कांग्रेस के दामन थाम लिया। उन्होंने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस का दामन थामने के बाद गायक मूसेवाला ने कहा कि उनके कांग्रेस में शामिल होने की एक बड़ी वजह पंजाबियों की आवाज को उठाना है।

    लोगों की आवाज उठाने के लिए हुआ कांग्रेस में शामिल- मूसेवाला

    कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद मूसेवाला ने कहा, "मैंने चार साल पहले संगीत करियर शुरू किया था, लेकिन अब नया कदम उठाने के लिए तैयार हैं। मैं अभी भी गांव के उसी घर में रहता हूं। मेरे पिता भूतपूर्व सैनिक हैं और मां सरपंच हैं। मेरे क्षेत्र बठिंडा और मनसा के लोग मुझसे जुड़े हुए हैं और उन्हें मुझसे उम्मीदें हैं।" उन्होंने कहा, "मैं अपने क्षेत्र के लोगों की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं।"

    "पद या प्रशंसा के लिए नहीं कर रहा राजनीति में प्रवेश"

    मूसेवाला ने कहा, "मैं राजनीति में पद या प्रशंसा हासिल करने के लिए प्रवेश नहीं कर रहा हूं। मैं इसे बदलने के लिए सिस्टम का हिस्सा बनना चाहता हूं। मैं लोगों की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं।" उन्होंने कहा, "मैं कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं क्योंकि पार्टी में ऐसे नेता हैं जो आम परिवारों से आते हैं। उदाहरण के लिए, कैबिनेट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वारिंग एक आम परिवार में ही पैदा हुए हैं।"

    विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं मूसेवाला

    कांग्रेस सूत्रों की मानें तो 28 वर्षीय पंजाबी गायक मूसेवाला आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। पंजाब कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि मूसेवाला को मनसा या मौर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है।

    कांग्रेस पार्टी को गौरवान्वित करेंगे मूसेवाला- चन्नी

    मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा, "मूसेवाला ने सभी का दिल जीता है। वह एक किसान के बेटे हैं और उनके पिता एक पूर्व सेना अधिकारी हैं। मुझे यकीन है कि वह कांग्रेस पार्टी को गौरवान्वित करेंगे, मैं कांग्रेस की ओर से उनका स्वागत करता हूं।" मूसेवाला पर दर्ज कई मामलों को लेकर नवजोत सिद्धू ने कहा, "आप विचाराधीन मुद्दों के बारे में पूछ रहे हैं? पंजाब के लोगों को मूसेवाले पर फैसला करने दें। मीडिया को फैसला नहीं करना चाहिए।"

    शुभदीप सिंह सिद्धू है मूसेवाला का वास्तविक नाम

    7 जून, 1993 को जन्मे शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ ​​सिद्धू मूसेवाला मनसा जिले के मूस वाला गांव के रहने वाले हैं। उनकी मां गांव की सरपंच रही है और पिता भूतपूर्व सैनिक। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है। वह कॉलेज के दिनों से गाना गा रहे हैं और कुछ समय के लिए कनाडा गए थे। मूसेवाला के करियर की शुरुआत एक गीत 'लाइसेंस' से हुई थी, उसे निंजा ने गाया था। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

    विवादास्पद पंजाबी गायकों में शुमार हैं मूसेवाला

    मूसेवाला विवादास्पद पंजाबी गायकों में शामिल है। उन पर बंदूकों के चलन को बढ़ावा देने और गैंगस्टरों का महिमामंडन करने का आरोप है। सितंबर 2019 में उनके एक गाने ने 18वीं शताब्दी के सिख योद्धा माई भागो के संदर्भ में एक विवाद को जन्म दे दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने माफी मांग ली थी। इसी तरह पिछले साल उनके गाने "संजू" की वजह से उन पर हिंसा और बंदूकों को बढ़ावा देने के अरोप में FIR दर्ज हुई थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    पंजाब
    कांग्रेस समाचार
    पंजाबी फिल्में
    नवजोत सिंह सिद्धू

    ताज़ा खबरें

    इंस्टाग्राम भी अपना सकती है ट्विटर की राह, ब्लू टिक के लिए लेगा चार्ज इंस्टाग्राम
    गोवा: स्कूल में बच्चों को डांटना या उचित सजा देना अपराध नहीं- बॉम्बे हाई कोर्ट बॉम्बे हाई कोर्ट
    ऐपल आईफोन की बिक्री में आई कमी, आईपैड की बिक्री 28 प्रतिशत बढ़ी ऐपल
    काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी' इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी, जानिए कब देखें काजोल

    पंजाब

    पंजाब: दिल्ली की तर्ज पर भगवंत मान सरकार ने शुरू किए 400 मोहल्ला क्लीनिक भगवंत मान
    दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में होगी हल्की बारिश, बढ़ेगी ठंड दिल्ली
    मध्य प्रदेश: लोगों का 20 रुपये में इलाज करने वाले डॉक्टर को मिला पद्मश्री सम्मान मध्य प्रदेश
    पंजाब: शराब की बोतल में भरा था कीटनाशक, पीकर 2 मजदूरों की मौत पंजाब पुलिस

    कांग्रेस समाचार

    अडाणी समूह पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट: LIC और SBI दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस अडाणी समूह
    भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ऐसे कंटेनरों में रहे थे कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें अंदर क्या-क्या है भारत जोड़ो यात्रा
    भारत जोड़ो यात्रा नफरत के खिलाफ, चुनाव जीतने के लिए नहीं- मल्लिकार्जुन खड़गे भारत जोड़ो यात्रा
    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर में समाप्त, राहुल गांधी बोले- लोगों ने मुझे प्यार दिया भारत जोड़ो यात्रा

    पंजाबी फिल्में

    इम्तियाज अली की फिल्म 'चमकीला' का हिस्सा बने राहुल मित्रा, कैमियो रोल में आएंगे नजर इम्तियाज अली
    जन्मदिन विशेष: दिलजीत की इन पांच फिल्मों को IMDb पर मिली है सबसे ज्यादा रेटिंग दिलजीत दोसांझ
    गिप्पी ग्रेवाल ने अपने जन्मदिन पर की अगली फिल्म 'शेरा दी कौम पंजाबी' की घोषणा गिप्पी ग्रेवाल
    मेंटल हेल्थ पर पहली बार छलका हनी सिंह का दर्द, बोले- पड़ने लगे थे पैनिक अटैक हनी सिंह

    नवजोत सिंह सिद्धू

    पंजाब: नवजोत सिंह सिद्धू जेल में ही रहेंगे, गणतंत्र दिवस पर नहीं मिलेगी छूट पंजाब
    कैप्टन अमरिंदर सिंह ने थामा भाजपा का दामन, अपनी पार्टी का भी विलय किया नरेंद्र मोदी
    चंदन प्रभाकर से कृष्णा अभिषेक तक, 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ चुके हैं ये कलाकार सुनील ग्रोवर
    पंजाब: जेल में क्लर्क का काम करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू, विशेष डाइट की मांग भी पूरी पंजाब

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023