देश की खबरें

उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।

उत्तर प्रदेश: आगरा वायुसेना परिसर में अग्निवीर ने खुद को गोली मारी, कारणों का खुलासा नहीं 

उत्तर प्रदेश में आगरा वायुसेना स्टेशन में 22 वर्षीय अग्निवीर श्रीकांत कुमार चौधरी ने सरकारी इंसास से खुद को गोली मारकर खत्म कर लिया।

कीर स्टार्मर बनेंगे ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री, भारत के प्रति कैसा है उनका रुख?

ब्रिटेन चुनाव की मतगणना जारी है और रुझानों में लेबर पार्टी की प्रचंड जीत दिख रही है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट POCSO के दुरुपयोग पर नाराज, बोले- सहमति से संबंध पर किशोर फंस रहे

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाई कोर्ट ने किशोरों के मामले में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) कानून के गलत उपयोग को लेकर चिंता और नाराजगी जताई है।

हाथरस हादसा: सत्संग आयोजित करने वाले मुख्य आरोपी देवप्रकाश की नौकरी गई

उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि का सत्संग आयोजित करने वाले मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर को नौकरी से हटा दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर: दिल्ली और मुंबई से भी गर्म हुआ श्रीनगर, 35 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा

जम्मू-कश्मीर का नाम लेते ही ठंडी वादियों की याद आती है, लेकिन इस बार यहां का मौसम भी चौंका रहा है। श्रीनगर मैदानी इलाकों से भी गर्म है।

हाथरस हादसा: बाबा के सेवादार रोक सकते थे भगदड़, चरण धूल के लिए भीड़ को छोड़ा

उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि के सत्संग में मची भगदड़ के बाद हुई 123 लोगों की मौत को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। यह खुलासे उन्होंने गिरफ्तार 6 लोगों से पूछताछ के बाद किए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 जुलाई को रूस यात्रा पर जाएंगे, 5 साल बाद करेंगे दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 से 10 जुलाई तक रूस और ऑस्ट्रिया के दौरे पर रहेंगे। दोनों देशों में वह एक-एक दिन बिताएंगे। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है।

हाथरस हादसा: आयोजन कमेटी के 6 लोग गिरफ्तार, मुख्य आयोजक पर इनाम घोषित

उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि के सत्संग में भगदड़ के दौरान हुई 123 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने पहली कार्रवाई की है।

हाथरस हादसा: सत्संग में मरने वालों के बच्चों की पढ़ाई में मदद करेगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में अब तक 123 लोगों की जान गई है। हादसे के बाद कई बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार बच्चों की मदद करेगी।

हाथरस जाएंगे राहुल गांधी, भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मिलेंगे

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के हाथरस का दौरा करेंगे। राहुल यहां भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि के सत्संग में मची भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।

04 Jul 2024

बिहार

बिहार: अब सारण में ढहा पुल, पिछले 16 दिनों में 10वीं घटना

बिहार में पुल ढहने की खबरें चौंका रही हैं। बुधवार को सीवान में 3 पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद गुरुवार को सारण में एक छोटा पुल ढह गया।

महाराष्ट्र: लोनावला में पिछले 8 साल में 47 की डूबने से मौत, लापरवाही बड़ा कारण

महाराष्ट्र में पुणे के जिस लोनावला स्थित भुशी बांध के पास तेज बहाव में बहकर परिवार के 5 सदस्यों की मौत हुई है, वहां हादसे होना आम हो गई है। इसके पीछे लापरवाही बड़ा कारण है।

वायु प्रदूषण से भारत के 10 शहरों में हर साल 33,000 मौतें, दिल्ली में सबसे अधिक

देश में वायु प्रदूषण का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। अब एक नए अध्ययन के अनुसार, भारत के 10 प्रमुख शहरों में हर दिन होने वाली मौतों में से 7 प्रतिशत से अधिक वायु प्रदूषण के कारण हो रही हैं।

हाथरस हादसा: 24 साल पहले आगरा में गिरफ्तार हुए थे 'भोले बाबा', पुनर्जीवन का था दावा

उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि (सूरजपाल) के सत्संग में मची भगदड़ से अब तक 123 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें सबसे अधिक 113 महिलाएं हैं।

हाथरस हादसा: दम घुटने से सबसे अधिक मौतें, महिलाओं की पसलियां टूटकर फेफड़ों में घुसी

उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में अब तक 123 मौत हो चुकी हैं। इनमें से 120 लोगों के पोस्टमॉर्टम 24 घंटे में किए गए। 2 शव परिवार बिना पोस्टमॉर्टम के ले गए।

हाथरस हादसा: 12 लोगों को हिरासत में लिया गया, रातभर जगह-जगह चली छापेमारी

उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 123 लोगों की मौत के बाद पुलिस की टीम आरोपियों की खोज के लिए छापेमारी कर रही है।

04 Jul 2024

असम

असम में बाढ़ से अब तक 46 की मौत, 16 लाख से ज्यादा प्रभावित, सेना तैनात

असम में भीषण बाढ़ के कारण बीते दिन 8 लोगों की मौत हो गई है, जिसके बाद अब तक बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 46 पर पहुंच गया है। 29 जिलों के 2,800 गांवों के करीब 16.25 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुई हैं।

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में छात्रा पर एसिड अटैक करने वाले को पुलिस ने गोली मारी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को राष्ट्रीय प्रवेश-सह पात्रता परीक्षा (NEET) की एक छात्रा पर एसिड अटैक करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने आधी रात मुठभेड़ में गोली मारकर घायल कर दिया।

पश्चिम बंगाल: सड़क पर जोड़े को पीटने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में एक जोड़े को सार्वजनिक रूप से पीटने के मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में पुलिस ने आज (3 जुलाई) एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

जीका वायरस को लेकर सभी राज्यों में अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी किया परामर्श

महाराष्ट्र में जीका वायरस पैर पसार रहा है, जिसे देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अन्य सभी राज्यों को अलर्ट करते हुए परामर्श जारी किया है।

उत्तराखंड: टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन, कई वाहन फंसे

उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के बीच टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी घटना होते-होते बची। यहां बुधवार को भारी भूस्खलन हो गया, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया।

हैदराबाद में ट्रेन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, इंजन में लटका दिखा शव

तेलंगाना के हैदराबाद में ट्रेन की टक्कर से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। उनका शव ट्रेन के इंजन से लटका देखा गया। बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई है।

03 Jul 2024

हाथरस

हाथरस से नासिक के कुंभ मेले तक, भगदड़ में कब-कब गई सैकड़ों लोगों की जान?

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना फुलराई गांव के पास नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग के दौरान हुई।

03 Jul 2024

बिहार

बिहार: सीवान में 1 दिन में 3 पुर धराशायी, 15 दिन में आठवीं घटना

बिहार में पुल क्षतिग्रस्त होने की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को सीवान में भारी बारिश के कारण 3 पुल गिर गए। इससे कई गावों का संपर्क से टूट गया।

हाथरस हादसा: मुख्यमंत्री योगी ने हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में जांच टीम बनाई

उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय जांच टीम गठित की है।

03 Jul 2024

गुजरात

गुजरात में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी, जूनागढ़ में 30 गांवों से संपर्क टूटा

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे में गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF जवान कुलविंदर कौर की नौकरी बहाल, बेंगलुरु हुआ तबादला 

चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने की आरोपी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की जवान कुलविंदर कौर की नौकरी बहाल कर दी गई है।

हाथरस हादसा: 'भोले बाबा' ने कोरोना के दौरान भी किया था कार्यक्रम, आए थे 50,000 श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश के हाथरस में जिस भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि के सत्संग में भगदड़ से 121 लोग मरे हैं, उन्होंने कोरोना महामारी के दौर में भी नियमों का पालन नहीं किया था।

हाथरस हादसा: 121 मृतकों में 112 महिलाएं, कई परिवारों में बचे सिर्फ पुरुष

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में अब तक 121 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जिसमें सबसे अधिक संख्या महिलाओं की है।

प्यार और धोखे के बीच भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 से चिंता बढ़ी

भारत में अंग्रेजों के जमाने की 164 साल पुरानी भारतीय दंड संहिता (IPC) विदा हो चुकी है और उसकी जगह 1 जुलाई को भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 ने जगह ली है।

03 Jul 2024

अमेरिका

अमेरिका: न्यूयॉर्क में दिखेगी अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति, भारत दिवस परेड में होगी शामिल

अमेरिका के न्यूयॉर्क में अगले महीने होने वाली भारत दिवस परेड के मौके पर अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति को दिखाया जाएगा। परेड़ 18 अगस्त को निकलेगी।

हाथरस हादसे में 121 की मौत, आयोजकों पर FIR, बाबा फरार; अब तक क्या क्या हुआ?

उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 2 दर्जन लोग अभी भी गंभीर घायल बताए जा रहे हैं, जिससे मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

03 Jul 2024

अमरनाथ

जम्मू-कश्मीर: रामबन में अमरनाथ तीर्थयात्रियों से भरी बस का ब्रेक फेल, वाहन से कूदकर जान बचाई

जम्मू-कश्मीर के रामबन में मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते बचा। अमरनाथ यात्रा से लौट रही बस का पहाड़ पर अचानक ब्रेक फेल हो गया। सुरक्षा बलों के कारण बस खाई में गिरते-गिरते बची।

02 Jul 2024

पंजाब

पंजाब: BSF ने फाजिल्का सीमा के पास पाकिस्तानी घुसपैठ को मार गिराया

पंजाब के फाजिल्का में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास सोमवार देर रात को सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठ को मार गिराया।

दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने संभावना जताई है कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटे के अंदर भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश: हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़, 107 से अधिक की मौत

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के सिंकदराराऊ कस्बे में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई, जिसकी चपेट में कई लोग आए हैं।

मुंबई: आचार्य कॉलेज में हिजाब के बाद अब टी-शर्ट और फटी जीन्स पहनकर आने पर प्रतिबंध

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में चेंबूर स्थित एनजी आचार्य और मराठे कॉलेज में हिजाब के बाद छात्रों के टी-शर्ट और फटी जीन्स पहनकर आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

दिल्ली हवाई अड्डे का टर्मिनल-1 को खुलने में लगेगा समय, क्या है देरी की वजह?

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल- 1 को पूरी तरह खोलने में समय लगेगा। यहां दुरुस्तीकरण का काम एक महीने से अधिक समय तक चलने की संभावना है।

उत्तराखंड: बद्रीनाथ में खतरे का निशान पार कर गई अलकनंदा नदी, वैकल्पिक मार्ग बहा

उत्तराखंड के 4 धामों में शामिल बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए परेशान करने वाली खबर आई है।

पश्चिम बंगाल: दिनाजपुर में सरेआम पीटी गई पीड़ित महिला वीडियो बनाने वाले से नाराज, शिकायत दर्ज 

पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर में प्रेमी युगल को सरेआम बुरी तरह से सड़क पर पीटे जाने के मामले में पीड़ित महिला ने यू-टर्न लिया है। उसने वीडियो बनाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।