Page Loader
उत्तराखंड: टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन, कई वाहन फंसे
उत्तराखंड के टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन (प्रतीकात्मक तस्वीर: एक्स/@AIRNewsHindi)

उत्तराखंड: टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन, कई वाहन फंसे

लेखन गजेंद्र
Jul 03, 2024
05:18 pm

क्या है खबर?

उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के बीच टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी घटना होते-होते बची। यहां बुधवार को भारी भूस्खलन हो गया, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, घटना सुबह लगभग 8:30 बजे धारचूला से 16 किलोमीटर दूर नेपाल के खाती ग्राम और भारत के राउती पुल के पास हुई। राजमार्ग बंद होने से दारमा व्यास चौदास के साथ कैलाश मोटर मार्ग बंद हो गया। इससे इस मार्ग पर सैकड़ों वाहन फंस गए हैं।

हादसा

तहसील मुख्यालय से टूटा संपर्क

भूस्खलन के बाद सड़क पर पड़े मलबे से दारमा, चौदास और व्यास घाटी का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया है। पहाड़ों पर अभी भी दरार दिख रही है। घटनास्थल पर एहतियात बरती जा रही है। घटना के दौरान सुरक्षा बल के एक जवान और स्थानीय लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के समय जवान भूस्खलन की वीडियो बना रहे थे। अधिकारियों की ओर से बताया जा रहा है कि मार्ग ठीक होने में 2 दिन लग सकते हैं।

ट्विटर पोस्ट

हादसे का वीडियो