LOADING...
उत्तर प्रदेश: आगरा वायुसेना परिसर में अग्निवीर ने खुद को गोली मारी, कारणों का खुलासा नहीं 
आगरा वायुसेना परिसर में अग्निवीर ने खुद को गोली मारी

उत्तर प्रदेश: आगरा वायुसेना परिसर में अग्निवीर ने खुद को गोली मारी, कारणों का खुलासा नहीं 

लेखन गजेंद्र
Jul 05, 2024
12:41 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश में आगरा वायुसेना स्टेशन में 22 वर्षीय अग्निवीर श्रीकांत कुमार चौधरी ने सरकारी इंसास से खुद को गोली मारकर खत्म कर लिया। घटना शाहगंज शाना क्षेत्र स्थित वायुसेना परिसर में मंगलवार की रात डेढ़ बजे हुई है। श्रीकांत बलिया के नारायणपुर पचरुखिया गांव के रहने वाले थे। वह डेढ़ साल पहले अग्निपथ योजना के तहत संतरी के पद पर तैनात हुए थे। बुधवार को उनके शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

आत्महत्या

गुरुवार सुबह गांव पहुंचा पार्थिव शरीर

श्रीकांत का शव गुरुवार सुबह उनके गांव पहुंच गया। उनके भाई सिद्धांत घटना की सूचना पर आगरा पहुंचे थे। उनका अंतिम संस्कार हुकुमछपरा घाट पर किया गया, जहां वायुसेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी। शाहगंज पुलिस ने बताया कि श्रीकांत के माथे के बीच में गोली का निशान था। गोली उनके सिर को पार कर गई है। उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, परिवार ने भी कोई लिखित शिकायत नहीं दी है।

जांच

बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का गठन

वायुसेना के अधिकारियों ने घटना की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का गठन किया है। साथ ही इंसास रायफल को फॉरेंसिक जांच के लिए आगरा भेजा है। दिसंबर, 2022 में श्रीकांत को नौकरी मिली थी। 6 महीने पहले उनकी तैनाती आगरा हुई थी। वह 3 जून को घर आए थे और 13 जून को ड्यूटी ज्वाइन की थी। परिवार ने बताया कि श्रीकांत की एक दिन पहले ही फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें वह सामान्य लग रहे थे।

Advertisement

जानकारी

एयरफोर्स परिसर में हुई दूसरी घटना

एयरफोर्स परिसर में कथित आत्महत्या की यह दूसरी घटना है। 2019 में मुरादाबाद के हिमांशु सिंह (32) का शव परिसर के आवास में फंदे से लटका मिला था। वह स्क्वाड्रन लीडर पर पर तैनात थे। उनकी मौत पर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए थे।

Advertisement