बिहार: सीवान में 1 दिन में 3 पुर धराशायी, 15 दिन में आठवीं घटना
क्या है खबर?
बिहार में पुल क्षतिग्रस्त होने की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को सीवान में भारी बारिश के कारण 3 पुल गिर गए। इससे कई गावों का संपर्क से टूट गया।
इंडिया टुडे के मुताबिक, 2 पुल गंडकी नदी पर बने थे, जबकि एक पुल धमही पुल पर बना है। जिले के देवरिया ब्लॉक में ये पुल बने हैं, जो करीब 35 साल पुराने हैं। ये कई गांवों को महाराजगंज से जोड़ते हैं।
पुल गिरना
35 साल से नहीं हुई थी पुलों की मरम्मत
रिपोर्ट के मुताबिक, गंडकी नदी पर बने 2 पुलों में से एक पुल का निर्माण 1998 में तत्कालीन सांसद प्रभुनाथ सिंह के फंड से 6 लाख रुपये से बना था।
दूसरे पुल का निर्माण 2004 में उसी फंड से 10 लाख रुपये की लागत से हुआ था। बताया जा रहा है कि तब से दोनों पुलों की मरम्मत नहीं हुई थी।
बारिश के कारण गंडकी नदी के नीचे मिट्टी का कटाव होने से पुल को नुकसान पहुंचा है।
ट्विटर पोस्ट
बिहार में 3 पुल धाराशायी
खलनायक नीतीश कुमार के 17 साल की सरकार में कुछ महीनों में दर्जनों पुल गिर गये।#आज एक पुल और शहीद हो गया।
— I.P. Singh (@IPSinghSp) July 3, 2024
17 साल से BJP गठबंधन की सरकार में बिहार भ्र्ष्टाचार की बलि चढ़ गया।@NitishKumar @narendramodi pic.twitter.com/cTNHHOZ3Bq
जानकारी
15 दिन में 8 पुल धाराशायी
बिहार में 15 दिन में 8 पुल गिर चुके हैं। 18 जून को अररिया में, 22 जून को सिवान में 23 जून को मोतिहारी, मधुबनी, 27 जून को किशनगंज में और 3 जुलाई को सिवान में घटना घटी है। पिछले साल भी पुल गिरे थे।