देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
उत्तर प्रदेश: आसमानी बिजली गिरने से 1 दिन में 38 की मौत, मृतकों में 5 बच्चे
मानसून शुरू होते ही आसमानी बिजली का कहर दिखना शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 1 दिन में 38 लोगों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है।
महाराष्ट्र: ट्रेनी IAS पूजा खाडेकर के पास 17 करोड़ की संपत्ति, परिवार के पास 7 फ्लैट
महाराष्ट्र के पुणे में तैनात विवादित ट्रेनी IAS पूजा खाडेकर को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है, जिसमें उनकी परिवार की संपत्ति पर सवाल उठाए गए हैं।
दिल्ली: भजनपुरा में जिम मालिक की चाकू घोंपकर हत्या, चेहरे पर 21 बार किया हमला
दिल्ली में उत्तर पूर्वी इलाके के भजनपुरा में एक 28 वर्षीय जिम मालिक की कुछ लोगों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुमित चौधरी के रूप में हुई है।
NEET विवाद: सरकार ने कही व्यापक धांधली नहीं होने की बात, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली
राष्ट्रीय प्रवेश-सह पात्रता परीक्षा (NEET)-UG 2024 के पेपर लीक और कथित अनियमितता से जुड़े मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी, जिसे 18 जुलाई तक टाल दिया गया है।
रियासी हमले में बड़े खुलासे; ऐप इस्तेमाल कर रहे थे आतंकी, स्थानीय व्यक्ति ने की मदद
9 जून को जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए घातक आतंकी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही है। एंजेसी को इस संबंध में कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं।
महाराष्ट्र: ऑडी पर लाल बत्ती लगाने वाली IAS पूजा खेडकर का तबादला, क्या है विवाद?
महाराष्ट्र के पुणे में तैनात प्रशिक्षु IAS पूजा खेडकर का तबादला कर दिया गया है। वह अक्सर विवादों को लेकर चर्चा में रही हैं। हाल ही उन्होंने विशेष सुविधाओं की मांग कर विवाद खड़ा किया था।
वर्ली BMW हादसा: आरोपी मिहिर शाह को 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया
मुंबई के वर्ली में रविवार सुबह BMW कार से मछुआरा दंपति को टक्कर मारने के मामले में शिवसेना (शिंदे गुट) नेता के आरोपी बेटे मिहिर शाह को 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
उत्तर प्रदेश: बच्चों को बंटनी थी किताबें, गुटखा खाने के लिए प्रधानाध्यापक पर बेचने का आरोप
उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर बच्चों की नई किताबें बेचने का आरोप लगा है।
बेरोजगारी: जयपुर हवाई अड्डे पर हेल्पर की 66 भर्ती के लिए 30,000 युवा पहुंचे
देश में बेरोजगारी का हाल कितना बुरा है, इसकी बानगी सोशल मीडिया पर साझा एक वीडियो पर भी दिखी। यह वीडियो राजस्थान के जयपुर का बताया जा रहा है।
केरल: सड़क को चीरकर निकली पानी की मोटी धारा, संभालना हुआ मुश्किल
केरल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें जमीन के अंदर से पानी का पाइप फटकर सड़क को चीरते हुए ऊपर की तरफ उठ रही है।
त्रिपुरा में पिछले 25 साल में कैसे HIV की चपेट में आ गए 828 छात्र?
त्रिपुरा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 828 छात्र ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस (HIV) से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 47 की मौत हो गई है।
उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश पुलिस की सख्ती, कैमरे के सामने पकड़ा कच्ची शराब तस्कर
उत्तर प्रदेश की पुलिस ने कैमरे के सामने असलहा रखने वाले व्यक्ति को पकड़ा तो उसका असर दूसरे राज्यों की पुलिस पर भी पड़ता दिख रहा है।
वर्ली BMW हादसा: हूलिया बदलने के लिए कटाई दाढ़ी, फिर कैसे पकड़ा गया आरोपी मिहिर?
मुंबई हिट एंड रन मामले के मुख्य आरोपी मिहिर शाह ने घटना के बाद अपनी पहचान छिपाने के लिए दाढ़ी कटवा ली थी। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है।
उत्तराखंड में भूस्खलन का कहर जारी, पहाड़ टूटकर गिरने से बद्रीनाथ राजमार्ग बंद
उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में भूस्खलन का कहर जारी है। बुधवार को एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर गिरता दिख रहा है।
वर्ली BMW हादसा: नगर निगम ने जुहू के वाइस ग्लोबल तापस बार पर चलाया बुलडोजर
मुंबई के वर्ली में रविवार सुबह शिवसेना (शिंदे गुट) नेता के बेटे मिहिर शाह द्वारा BMW कार से मछुआरा दंपति को टक्कर मारने के मामले में बृह्नमुंबई नगर निगम (BMC) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की।
हरियाणा सरकार को एक हफ्ते में खोलना होगा शंभू बॉर्डर, हाई कोर्ट ने दिया आदेश
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को आदेश दिया है कि एक हफ्ते के अंदर शंभू बॉर्डर को खोल दिया जाए। कोर्ट ने यह आदेश एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया।
मुस्लिम महिलाएं तलाक होने पर गुजारा भत्ता पाने की हकदार- सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम समुदाय में तलाक के बाद महिलाओं को गुजारा भत्ता पाने का हकदार बताया है।
CBI मामले में केंद्र सरकार के खिलाफ पश्चिम बंगाल की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
पश्चिम बंगाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को दी गई सामान्य सहमति रद्द करने के बावजूद एजेंसी द्वारा मामले दर्ज करने को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार हो गया है।
बिहार पुलिस में 3 ट्रांसजेंडर बनेंगे दारोगा, राज्य के इतिहास में पहला मौका
बिहार के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब 3 ट्रांसजेंडर पुलिस की वर्दी में दिखेंगे। पुरुष और महिला के लिंग से अलग समुदाय को बिहार पुलिस में यह मौका मिलेगा।
कौन हैं IRS अधिकारी अनुकाथिर सूर्या, जो महिला से बना पुरुष?
भारतीय सिविल सेवा के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब किसी प्रशासनिक अधिकारी ने अपना नाम और लिंग बदलने का अनुरोध किया और उसे स्वीकार कर लिया गया।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस और टैंकर की भीषण टक्कर, 18 की मौत
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक दूध के टैंकर और डबल डेकर बस की टक्कर हो गई, जिसमें 18 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
क्या है अस्ट्राखान का 'हाउस ऑफ इंडिया', जिसका प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में किया जिक्र?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस की 2 दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया।
भारत में एक साल में 4.64 करोड़ लोगों को मिला रोजगार, RBI ने जारी किए आंकड़े
भारत में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर एक तरफ विपक्ष सरकार पर हमलावर खड़ा है, वहीं दूसरी ओर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से मंगलवार को जारी किए नौकरी के डाटा में एक साल में 6 प्रतिशत रोजगार वृद्धि होने का दावा किया है।
युवराज सिंह से बिल्डर ने की धोखाधड़ी, क्रिकेटर ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा
भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने संपत्ति की खरीद में हुई धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन युद्ध पर पुतिन को कहा- बच्चों की हत्या से हृदय छलनी
रूस के 2 दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान यूक्रेन युद्ध का जिक्र किया और पुतिन को कुछ खरी बात कही।
जम्मू-कश्मीर: नगरोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेल्फी प्वाइंट के पास IED मिला, निष्क्रिय किया गया
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों के वाहन पर आतंकी हमले के बाद मंगलवार को एक बड़ी आतंकी साजिश को असफल किया गया।
वर्ली BMW हादसा: शिवसेना नेता का बेटा मिहिर शाह ठाणे से गिरफ्तार, 12 अन्य पकड़े गए
मुंबई के वर्ली में रविवार सुबह BMW कार से मछुआरा दंपति को टक्कर मारने के मामले में शिवसेना (शिंदे गुट) नेता के आरोपी बेटे मिहिर शाह को गिरफ्तार कर लिया गया।
वर्ली BMW हादसा: आबकारी विभाग ने जुहू के वाइस ग्लोबल तापस बार को सील किया
मुंबई के वर्ली में रविवार सुबह शिवसेना (शिंदे गुट) नेता के बेटे मिहिर शाह द्वारा BMW कार से मछुआरा दंपति को टक्कर मारने के मामले में आबकारी विभाग ने कार्रवाई की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस को भारत का सबसे बड़ा दोस्त बताया, बोले- सुख-दुख का साथी
रूस के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राजधानी मॉस्को में प्रवासी भारतीयों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए रूस को भारत का सबसे बड़ा दोस्त बताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस में मिला 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल' क्या है?
रूस के 2 दिवसीय दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मोदी को 2019 में प्रदान किया गया था।
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा हाथरस सत्संग में भगदड़ का मामला, 12 जुलाई को होगी सुनवाई
उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में हुई 123 लोगों की मौत का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।
प्रधानमंत्री मोदी की रूस यात्रा: भारत के लिए रूस का साथ क्यों जरूरी है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के 2 दिवसीय दौरे पर हैं। सोमवार को उनके रूस पहुंचते ही राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उनका भव्य स्वागत किया।
असम: बाढ़ से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 6 गैंडे समेत 137 जंगली जानवरों की मौत
असम में आई भयानक बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। खबर है कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 6 गैंडे समेत 137 जंगली जानवर भी बाढ़ की भेंट चढ़ गए।
महाराष्ट्र: आदिवासी महिला ने 4 वर्षीय बेटी की हत्या कर खुदकुशी की, पति से था झगड़ा
महाराष्ट्र के पालघर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 23 वर्षीय आदिवासी महिला ने अपनी 4 वर्षीय बेटी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।
बेंगलुरु: विराट कोहली के रेस्तरां के प्रबंधक समेत 3 के खिलाफ FIR दर्ज, क्या है मामला?
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में देर रात तक रेस्तरां (पब) खोलने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने 3 रेस्तरां के प्रबंधकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बिहार: बेगूसराय में ऑटो और कार की आमने-सामने टक्कर, 6 की मौत
बिहार के बेगूसराय में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। यहां ऑटो और कार की आमने-सामने हुई टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 2 लोग घायल हैं।
हाथरस हादसा: SIT रिपोर्ट में प्रशासन और आयोजन समिति पर निशाना, 'भोले बाबा' का जिक्र नहीं
उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि (सूरजपाल) के सत्संग में भगदड़ से 123 लोगों की मौत के मामले विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी है।
मुंबई में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी, ट्रेन और विमान सेवाएं प्रभावित
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में पिछले 2 दिनों से हो रही बारिश ने मुसीबत खड़ी कर दी है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित है।
रूसी सेना में शामिल भारतीय होंगे रिहा, प्रधानमंत्री मोदी की पुतिन के साथ बैठक में फैसला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के 2 दिवसीय दौरे पर हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी के वहां पहुंचने पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उनके स्वागत में निजी डिनर पार्टी रखी।
मुंबई में हर साल मानसून में क्यों होता है जलभराव, क्या है समस्याएं?
मुंबई में इस समय भारी बारिश का दौर चल रहा है। पिछले 6 घंटे में ही 300 मिलिमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है।