Page Loader
हाथरस हादसा: 121 मृतकों में 112 महिलाएं, कई परिवारों में बचे सिर्फ पुरुष
हाथरस हादसे में मरने वालों में अधिकतर महिलाएं (तस्वीर: एक्स/@Great_Suchitaa)

हाथरस हादसा: 121 मृतकों में 112 महिलाएं, कई परिवारों में बचे सिर्फ पुरुष

लेखन गजेंद्र
Jul 03, 2024
12:26 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में अब तक 121 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जिसमें सबसे अधिक संख्या महिलाओं की है। समाचार एजेंसी PTI की ओर से मृतकों के नामों की सूची एक्स पर साझा की गई। इसमें कुल 121 मृतकों में 112 सिर्फ महिलाएं हैं। मृतकों में पुरुषों की संख्या केवल 3 है और बच्चे 6 हैं। हादसे के बाद कई परिवारों में सिर्फ पुरुष बचे हैं।

हादसा

विनोद ने खोई अपनी मां, पत्नी और बेटी

मंगलवार को सिकंदराराऊ में हुए हादसे में विनोद नाम के व्यक्ति ने अपनी मां, पत्नी और 16 साल की बेटी को खो दिया है। उन्होंने मीडिया से बताया कि वह बाहर थे, जिससे उनको नहीं पता चला कि तीनों लोग सत्संग में गए हैं। विनोद ने कहा कि उनके परिवार में अब कोई नहीं बचा है। उनकी मां का शव भी अभी तक नहीं मिल सका है। इसी तरह कई लोग अपनों के शवों की शिनाख्त करने में जुटे हैं।

ट्विटर पोस्ट

हाथरस कांड के मृतकों की सूची