देश की खबरें

उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।

आंध्र प्रदेश: अंधविश्वास के चक्कर में दंपति ने डंबल से पीटकर की दो बेटियों की हत्या

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दंपति ने मृतकों को फिर से जिंदा करने की शक्तियां होने के अंधविश्वास में अपनी दो बेटियों की डंबल से पीटकर हत्या कर दी।

25 Jan 2021

दिल्ली

ट्रैक्टर परेड: उत्तर प्रदेश सरकार ने दिखाई सख्ती, 100 किसान नेताओं को आगरा में किया नजरबंद

कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड आयोजित करने के आह्वान पर सभी राज्यों से किसानों का दिल्ली पहुंचना शुरू हो गया है।

सिक्किम में झड़प पर चीन ने कहा- हमारी सेना शांति बनाए रखने को लेकर प्रतिबद्ध

चीन का 'मुंह में राम, बगल में छुरी' वाला खेल जारी है और सिक्किम में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प की खबरों पर उसने कहा है कि उसकी सेना सीमा पर शांति बनाए रखने को लेकर प्रतिबद्ध है।

25 Jan 2021

दिल्ली

ट्रैक्टर परेड: किसान नेताओं का दावा- हरियाणा से एक लाख तो पंजाब से 80,000 ट्रैक्टर आएंगे

कल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के लिए दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड की तैयारियों जोरों पर हैं और इसके लिए हजारों ट्रैक्टर दिल्ली पहुंच चुके हैं या दिल्ली पहुंचने वाले हैं।

भारत में मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन लॉन्च करने की तैयारी में टाटा ग्रुप- रिपोर्ट

देश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जारी जंग के तहत सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की 'कोविशील्ड' और भारत बायोटेक की 'कोवैक्सिन' के साथ मेगा वैक्सीनेशन अभियान जारी है। अब तक 16 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

"त्वचा से त्वचा के संपर्क" के बिना जबरन छूना यौन हमला नहीं- बॉम्बे हाई कोर्ट

बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर पीठ ने नाबालिग लड़की से यौन शोषण के एक मामले में बेहद चौंकाने वाला फैसला दिया है।

TRP घोटाला: अर्नब गोस्वामी ने दिए थे 40 लाख रुपये और 12,000 अमेरिकी डॉलर- पार्थो दासगुप्ता

टेलीविजन रेटिंग पॉइंट (TRP) घोटाले के मुख्य आरोपी और ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) के पूर्व प्रमुख पार्थो दासगुप्ता ने मुंबई पुलिस को बताया है कि रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी ने रेटिंग में झोल करने के लिए उन्हें 40 लाख रुपये दिए थे।

चीन की सिक्किम में घुसपैठ की कोशिश; झड़प में 20 चीनी, चार भारतीय सैनिक घायल- रिपोर्ट

चीनी सैनिकों ने पिछले हफ्ते सिक्किम में भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। इंडिया टुडे ने शीर्ष सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है।

कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 13,203 नए मामले, तीसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना केरल

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 13,203 नए मामले सामने आए और 131 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

कोरोना वैक्सीन के नाम पर हो रहा 'OTP स्कैम', सरकार ने दी चेतावनी

कोरोना वैक्सीन लगने की शुरुआत हो चुकी है और इसके नाम पर फ्रॉड करने वाले भी पीछे नहीं हैं।

गणतंत्र दिवस: शर्तों के साथ दिल्ली पुलिस ने किसानों को दी ट्रैक्टर परेड की आधिकारिक मंजूरी

दिल्ली पुलिस ने किसानों को गणतंत्र दिवस पर शहर में ट्रैक्टर परेड करने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है। किसान संयुक्त मोर्चा के सदस्य और स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 26 जनवरी को शांतिपूर्ण तरीके से 'किसान गणतंत्र परेड' का आयोजन किया जाएगा।

लद्दाख: चीन ने फिर की वादाखिलाफी, सहमति का उल्लंघन कर चुपचाप बढ़ाई सैनिकों की संख्या

लगातार वादाखिलाफी कर रहे चीन ने एक बार फिर से विश्वाघात किया है और सितंबर में बनी एक सहमति का विरोध करते हुए चुपचाप पूर्वी लद्दाख में अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा ली है।

चीन की वैक्सीन पर शंकाओं के बाद भारत से वैक्सीन लेना चाहते हैं कई देश

चीन से कोरोना वायरस वैक्सीन खरीदने की बात कर चुके देश अब भारत की तरफ देख रहे हैं।

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में धर्म परिवर्तन विरोधी कानून के तहत नाबालिग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में नए धर्म परिवर्तन विरोधी कानून के तहत एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। 17 वर्षीय इस युवक पर एक 15 वर्षीय लड़की का अपहरण करने का आरोप है। उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया और लड़की उसके साथ ही मिली।

24 Jan 2021

थाईलैंड

राष्ट्रीय बालिका दिवस: कौन हैं एक दिन के लिए उत्तराखंड की मुख्यमंत्री बनने वाली सृष्टि गोस्वामी?

राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर आज हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी एक दिन के लिए उत्तराखंड की मुख्यमंत्री बनी हैं।

24 Jan 2021

दिल्ली

गणतंत्र दिवस परेड: पहली बार दिखेगी लद्दाख की झांकी, नहीं होंगे मोटरसाइकिल पर स्टंट

इस बार गणतंत्र दिवस परेड में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।

कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 14,849 नए मरीज, 155 मौतें

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 14,849 नए मामले सामने आए और 155 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

वैक्सीनेशन अभियान: भारत में पहले हफ्ते 15 लाख से अधिक लाभार्थियों को लगाई गई वैक्सीन

देश में 16 जनवरी को शुरू हुए कोरोना वायरस के खिलाफ सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान के पहले हफ्ते में 15 लाख लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई है।

किसान आंदोलन: पुलिस ने दी किसानों को अनुमति, दिल्ली में निकालेंगे 100 किलोमीटर की ट्रैक्टर परेड

कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर पिछले करीब दो महीने से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को 26 जनवरी को दिल्ली में अपने प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड की अनुमति मिल गई है।

भारत और चीन के बीच रविवार को होगी कमांडर स्तर की नौवें दौर की वार्ता

लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन की सेनाओं के बीच चल आ रहे तनाव को कम करने के लिए रविवार को दोनों के देशों के बीच नौवें दौर की कोर कमांडर स्तर की बैठक होगी।

जम्मू-कश्मीर: BSF ने भारत-पाक सीमा पर लगाया 150 मीटर लंबी सुरंग का पता, सर्च अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

केरल: तेंदुए का शिकार कर खाया उसका मांस, पांच आरोपी गिरफ्तार

केरल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जंगल में जिस तेंदुए का सामना करने मात्र से लोग घबराते हैं उसे ही पांच लोगों ने अपना शिकार बना लिया।

देश में रफ्तार पकड़ रहा वैक्सीनेशन अभियान, लगभग 14 लाख लोगों को लगाई गई वैक्सीन

देश में पिछले शनिवार से शुरू हुए कोरोना वायरस वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक लगभग 14 लाख लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।

राजस्थान: पांच महीनों में 31 बार कोरोना संक्रमित पाई जा चुकी महिला, डॉक्टर हैरान

राजस्थान के भरतपुर में कोरोना वायरस के एक मामले ने डॉक्टरों को हैरत में डाल दिया है।

चीन के सेना हटाने से पहले सैन्य तैनाती में कमी नहीं करेगा भारत- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि जब तक चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से अपनी सेना हटाने की प्रक्रिया शुरू नहीं करता, तब तक भारत अपनी सैन्य तैनाती में कमी नहीं करेगा।

23 Jan 2021

दिल्ली

सिंघु बॉर्डर से किसानों ने पकड़ा संदिग्ध, किसान नेताओं को मारने की साजिश का दावा

तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर किसान संगठनों ने नेताओं ने आरोप लगाया है कि उनमें से चार को मारने और 26 जनवरी को प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड में खलल डालने की साजिश रची जा रही है।

कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 14,256 नए मामले, 152 मरीजों की मौत

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 14,256 नए मामले सामने आए और 152 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

22 Jan 2021

हरियाणा

गुरुग्राम: कोरोना वैक्सीन लगने के बाद महिला स्वास्थ्यकर्मी की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हरियाणा के गुरुग्राम में पिछले सप्ताह कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत वैक्सीन लगवाने वाली महिला स्वास्थ्यकर्मी की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

कोरोना वैक्सीन के नाम पर शुरू हुई धोखाधड़ी, केंद्र सरकार ने जारी की चेतावनी

देश में कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान शुरू हो चुका है। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को वैक्सीन दी जा रही है।

22 Jan 2021

झारखंड

रांची: फिर बिगड़ी लालू प्रसाद यादव की तबीयत, देखरेख के लिए RIMS पहुंची बेटी

चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत गुरुवार शाम अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में भर्ती कराया गया है।

कृषि कानून: सरकार दो साल तक रोक लगाने को तैयार, स्वीकार करने पर ही आगे बातचीत

कृषि कानूनों पर आज 11वें दौर की बैठक में केंद्र सरकार ने किसान संगठनों से कानूनों के अमल पर रोक लगाने के उसके प्रस्ताव पर फिर से विचार करने को कहा।

मेघालय: अवैध कोयला खदान की खाई में गिरने से छह खनन श्रमिकों की मौत

मेघालय के पूर्वी जैंतिया हिल्स जिले में स्थित एक अवैध कोयला खदान की 150 फीट गहरी खाई में गिरने से असम के छह प्रवासी खनन श्रमिकों की मौत हो गई।

आंध्र प्रदेश: फिर बढ़ा रहस्यमयी बीमारी का प्रकोप, बीमार हुए 20 लोग

आंध्र प्रदेश के एलरू कस्बे में पिछले साल दिसंबर में सामने आई रहस्यमयी बीमारी ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है।

कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर संकोच में हैं देश के 62 प्रतिशत लोग- सर्वे

पिछले एक महीने में भारत में कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाने को लेकर संकोच करने वाले लोगों की संख्या में 7 प्रतिशत की कमी आई। एक ताजा सर्वे के अनुसार, देश में कोरोना वैक्सीन लेने में संकोच करने वाले लोगों की संख्या दिसंबर में 69 प्रतिशत से घटकर जनवरी में 62 प्रतिशत पर आ गई है।

22 Jan 2021

पुणे

सीरम इंस्टीट्यूट: आग से BCG, रोटावायरस वैक्सीन और दूसरे कई उत्पादों को हुआ नुकसान

गुरुवार को पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के प्लांट में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई और कई वैक्सीनों को नुकसान हुआ है।

फेसबुक डाटा चोरी मामले में CBI ने कैम्ब्रिज एनालिटिका के खिलाफ दर्ज किया केस

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने लाखों भारतीयों का फेसबुक डाटा चोरी करने के मामले में कैम्ब्रिज एनालिटिका के खिलाफ केस दर्ज किया है। यूनाइटेड किंगडम (UK) की इस कंपनी पर लगभग 5.62 लाख भारतीयों का फेसबुक डाटा चोरी करने और चुनावों को प्रभावित करने के लिए इसका उपयोग करने का आरोप है।

कोरोना: देश में बीते दिन मिले 14,545 नए मरीज, महाराष्ट्र में कुल मामले 20 लाख पार

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 14,545 नए मामले सामने आए और 163 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

22 Jan 2021

कर्नाटक

कर्नाटक: खनन के लिए विस्फोटक ले जा रहे ट्रक में धमाका, अब तक आठ की मौत

कर्नाटक के शिवमोगा जिले में गुरुवार रात खनन वाली जगह पर हुए धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई है।

भारत ने किया स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड हथियार का सफल परीक्षण, 100 किलोमीटर तक करेगा मार

भारत की रक्षा उपलब्धियों में एक बड़ी सफलता दर्ज हो गई है। रक्षा PSU हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने स्वदेशी हॉक-आई कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को ओडिशा के तट से हॉक-आई विमान के जरिए एक स्मार्ट एंटी एयरफील्ड वेपन (SAAW) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

21 Jan 2021

किसान

किसानों ने खारिज किया कृषि कानून स्थगित करने का प्रस्ताव, वापस लेने की मांग पर अड़े

तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर पिछले 56 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों और सरकार के बीच गतिरोध नहीं थम रहा है।