NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / चीन की सिक्किम में घुसपैठ की कोशिश; झड़प में 20 चीनी, चार भारतीय सैनिक घायल- रिपोर्ट
    चीन की सिक्किम में घुसपैठ की कोशिश; झड़प में 20 चीनी, चार भारतीय सैनिक घायल- रिपोर्ट
    1/7
    देश 1 मिनट में पढ़ें

    चीन की सिक्किम में घुसपैठ की कोशिश; झड़प में 20 चीनी, चार भारतीय सैनिक घायल- रिपोर्ट

    लेखन मुकुल तोमर
    Jan 25, 2021
    01:18 pm
    चीन की सिक्किम में घुसपैठ की कोशिश; झड़प में 20 चीनी, चार भारतीय सैनिक घायल- रिपोर्ट

    चीनी सैनिकों ने पिछले हफ्ते सिक्किम में भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। इंडिया टुडे ने शीर्ष सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, चीनी सैनिकों ने उत्तरी सिक्किम के नाकू ला में घुसपैठ की कोशिश की, जिसके बाद दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प भी हुई। इस झड़प में चीन के 20, वहीं भारत के चार सैनिक घायल हुए। अभी स्थिति तनावपूर्ण लेकिन स्थिर है।

    2/7

    सेना ने बयान जारी कर बताया मामूली झड़प

    भारतीय सेना ने भी मामले पर बयान जारी किया है और इसे एक मामूली झड़प बताया है। सेना के बयान में कहा गया है, "हमें भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच सिक्किम सेक्टर में झड़प को लेकर कई सवाल प्राप्त हुए हैं। ये साफ किया जाता है कि 20 जनवरी को उत्तरी सिक्किम के नाकू ला में मामूली झड़प हुई थी और तय प्रोटोकॉल के तहत स्थानीय कमांडरों ने इसका समाधान कर लिया। मीडिया इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश न करें।"

    3/7

    अप्रैल-मई में भी हुई थी नाकू ला में झड़प

    गौरतलब है कि नाकू ला उन जगहों में से शामिल हैं जहां पर अप्रैल-मई में सबसे पहले भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। इनमें से अन्य जगहों पर तो स्थिति बिगड़ती गई, लेकिन यहां स्थिति में सुधार हो गया। अब चीन ने तीन दिन पहले एक बार फिर से यहां घुसपैठ की कोशिश की और कई महीनों से चली आ रही "शांति" की स्थिति को भंग कर दिया।

    4/7

    सैनिकों की संख्या न बढ़ाने की सहमति पर वादाखिलाफी भी कर चुका है चीन

    हालिया दिनों में चीन द्वारा किया गया ये पहला विश्वासघात नहीं है और उसने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर सैनिकों की संख्या न बढ़ाने की सहमति पर भी वादाखिलाफी की है। सितंबर में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद इस चीज पर सहमति बनी थी, हालांकि चीन ने इसका उल्लंघन करते हुए चुपचाप टकराव वाली जगहों पर अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा ली। जबाव में भारत को भी अपने सैनिकों की संख्या बढ़ानी पड़ी है।

    5/7

    चार जगहों पर आमने-सामने हैं भारत और चीन

    बता दें कि भारत और चीन के बीच अप्रैल से LAC पर तनाव बना हुआ है और अभी चार जगहों पर दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने हैं। इनमें देपसांग, गोगरा, पैंगोंग झील का फिंगर्स एरिया और चुशूल सब-सेक्टर शामिल हैं। पहले तीन इलाकों में चीन ने LAC पार करके भारतीय इलाके पर कब्जा कर रखा है। अभी दोनों देशों के लगभग 60,000-60,000 सैनिक LAC पर तैनात हैं और कुछ जगह उनके बीच मात्र कुछ सौ मीटर का फासला है।

    6/7

    जून में गलवान घाटी में हुई झड़प में शहीद हुए थे 20 भारतीय सैनिक

    महीनों से चल रहे इस गतिरोध के दौरान दोनों देशों के सैनिकों के बीच कई झड़प हुई हैं और जून में गलवान में हुई एक ऐसी ही झड़प हिंसक हो गई थी। इस झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे, जबकि चीन के भी कई सैनिकों की मौत हुई थी, हालांकि उसने इस पर कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है। इस झड़प के बाद भारत ने चीन के कई ऐप्स को बैन कर दिया था।

    7/7

    किसी नतीजे पर नहीं पहुंची हैं नौ दौर की सैन्य बैठक

    LAC पर बने इस गतिरोध को तोड़ने के लिए भारत और चीन के बीच नौ दौर की सैन्य बैठक भी हुई है, लेकिन इनमें कोई समाधान नहीं निकला है। रविवार को हुई नौ दौर की बैठक लगभग 16 घंटे चली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    चीन समाचार
    भारत की खबरें

    चीन समाचार

    नेपाल: सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी से बाहर निकाले गए प्रधानमंत्री ओली नेपाल
    लद्दाख: चीन ने फिर की वादाखिलाफी, सहमति का उल्लंघन कर चुपचाप बढ़ाई सैनिकों की संख्या भारत की खबरें
    चीन की वैक्सीन पर शंकाओं के बाद भारत से वैक्सीन लेना चाहते हैं कई देश भारत की खबरें
    कोरोना वैक्सीन: चीन भी करना चाहता था बांग्लादेश के साथ सौदा, भारत से कैसे पिछड़ा? बांग्लादेश

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 13,203 नए मामले, तीसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना केरल दिल्ली
    मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित मेजर मोहित शर्मा पर बनेगी बायोपिक ट्विटर
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 14,849 नए मरीज, 155 मौतें महाराष्ट्र
    वैक्सीनेशन अभियान: भारत में पहले हफ्ते 15 लाख से अधिक लाभार्थियों को लगाई गई वैक्सीन तेलंगाना
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023