NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / आंध्र प्रदेश: अंधविश्वास के चक्कर में दंपति ने डंबल से पीटकर की दो बेटियों की हत्या
    अगली खबर
    आंध्र प्रदेश: अंधविश्वास के चक्कर में दंपति ने डंबल से पीटकर की दो बेटियों की हत्या

    आंध्र प्रदेश: अंधविश्वास के चक्कर में दंपति ने डंबल से पीटकर की दो बेटियों की हत्या

    लेखन भारत शर्मा
    Jan 25, 2021
    06:59 pm

    क्या है खबर?

    आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दंपति ने मृतकों को फिर से जिंदा करने की शक्तियां होने के अंधविश्वास में अपनी दो बेटियों की डंबल से पीटकर हत्या कर दी।

    इसके बाद दंपति अपनी बेटियों को फिर से जिंदा करने की उम्मीद में शवों के पास बैठे रहे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है।

    प्रकरण

    दंपति को था दिव्य शक्तियां होने का भ्रम

    जिला पुलिस अधीक्षक (SP) रवि मनोहर ने बताया कि मृतकों में दंपति की बड़ी बेटी अलेख्या (27) और छोटी बेटी साई दिव्या (22) शामिल हैं, वहीं आरोपियों में पिता पुरुषोत्तम नायडू और माता पद्मजा है।

    नायडू महिला डिग्री कॉलेज के उप प्राचार्य हैं, जबकि पद्मजा एक निजी शिक्षण संस्थान की प्राचार्य हैं।

    SP ने बताया कि दंपति को दिव्य शक्तियां होने का भ्रम था और उन्हें लगता था कि वह मृत व्यक्ति को फिर से जिंदा कर सकते हैं।

    हत्या

    डंबल से हमला कर की हत्या

    SP रवि ने बताया कि आरोपी दंपति ने डंबल से हमला करके अपनी दोनों बेटियों की हत्या की।

    बेटियों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि अलेख्या ने भोपाल से मास्टर्स की डिग्री ली थी, वहीं दिव्या ने BBA किया था। वह मुंबई में एआर रहमान म्यूजिक कॉलेज में पढ़ रही थी और लॉकडाउन में घर आई थी।

    उन्होंने बताया कि आरोपी के घर से चीखने की आवाज सुनाई देने पर पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

    पूजा

    पूजा घर में मिला एक बेटी का शव

    SP रवि ने बताया कि सूचना पर पुलिस जब आरोपियों के घर पहुंची तो उन्होंने पुलिस को रोकने का प्रयास किया।

    जब पुलिस जबरन घर में घुसी तो बड़ी बेटी का शव लहुलुहान हालत में पूजा के कमरे में पड़ा था और उसके सामने उसके सामान बिखरे हुए थे। इसी तरह छोटी बेटी का शव दूसरे कमरे में पड़ा था।

    उन्होंने बताया कि दोनों शव लाल कपड़े से ढके हुए थे। पुलिस ने शवों को अस्पताल भेज दिया है।

    बयान

    दंपति ने पुलिस से कहा- सोमवार से शुरू होगा सतयुग

    SP रवि ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी दंपति ने पूछताछ में बताया कि उनकी दोनों बेटियां सूरज उगने के साथ ही जीवित हो जाएंगी क्योंकि कलयुग खत्म हो जाएगा और सोमवार से सतयुग शुरू हो जाएगा।

    वह बार-बार पुलिस से दोनों बेटियों को जिंदा करने के लिए एक रात का समय मांग रहे थे।

    उन्होंने कहा कि मामले की मानव बलि के एंगल से भी जांच की जा रही है।

    जानकारी

    नायडू ने बेटियों की हत्या कर साथियों को दी जानकारी

    SP रवि ने बताया कि आरोपी नायडू और पद्मजा ने पहले छोटी बेटी दिव्या की हत्या की थी। इसके बाद अलेख्या के मुंह में ताम्बे का कटोरा ठूंसकर उसके सिर पर डंबल से जोरदार वार किया, जिससे उसकी भी मौ​त हो गई। वारदात को अंजाम देने बाद नायडू ने अपने साथियों को इसकी जानकारी भी दी।

    साथियों की सूचना पर ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी लॉकडाउन के दौरान से ही अजीबोगरीब बर्ताव कर रहे थे।

    जानकारी

    आरोपी मानते थे, भगवान शिव के बालों से पैदा हुआ कोरोना वायरस

    पड़ोसियों ने बताया कि अंधविश्वास के चक्कर में अपनी दो बेटियों की हत्या करने वाली आरोपी दंपति ने कोरोना वायरस को लेकर कहा था कि कोरोना वायरस चीन से नहीं आया बल्कि यह तो भगवान शिव के सिर के बालों से पैदा हुआ है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आंध्र प्रदेश
    हत्या
    क्राइम समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL इतिहास में SRH के सबसे खर्चीले गेंदबाज, जानिए किसने एक मैच में लुटाए सर्वाधिक रन  IPL 2025
    टेस्ट सीरीज के लिए 6 जून को इंग्लैंड रवाना होगा भारतीय टीम का पहला बैच- रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट टीम
    व्हाट्सऐप में AI से कैसे बनाएं प्रोफाइल या ग्रुप तस्वीर? यह है आसान तरीका  व्हाट्सऐप
    अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद गिरफ्तार, कर्नल सोफिया पर उठाए थे सवाल ऑपरेशन सिंदूर

    आंध्र प्रदेश

    कोरोना वायरस: भारत में 90 प्रतिशत हुई रिकवरी रेट, जानें किस राज्य में क्या है हाल दिल्ली
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 36,469 नए मामले, पिछले तीन महीने में सबसे कम दिल्ली
    कोरोना वायरस: देश में संक्रमितों की संख्या 80 लाख पार, दिल्ली में रिकॉर्ड नए मामले दिल्ली
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 48,648 नए मामले, छह लाख से कम हुए सक्रिय मामले दिल्ली

    हत्या

    महिलाओं को क्षति पहुंचाने का विचार मात्र रखने वालों का समूल नाश सुनिश्चित- योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ
    AIIMS पैनल ने खारिज की सुशांत सिंह राजपूत मामले में हत्या की बात- रिपोर्ट केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    बिहार: दलित नेता की गोली मारकर हत्या, तेजस्वी और तेजप्रताप सहित छह के खिलाफ शिकायत दर्ज बिहार
    सुप्रीम कोर्ट ने 39 साल पहले हुई वारदात में अब 55 वर्षीय दोषी को माना नाबालिग उत्तर प्रदेश

    क्राइम समाचार

    महिलाओं के लिए भारत का सबसे खतरनाक राज्य है राजस्थान, जानिए स्थिति और कारण राजस्थान
    हाथरस मामला: सरकार के खिलाफ बड़ी साजिश का आरोप, 19 FIR दर्ज योगी आदित्यनाथ
    तेलंगाना: दुष्कर्म का विरोध किया तो 13 वर्षीय किशोरी पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग तेलंगाना
    थानागाजी गैंगरेप मामला: चार दोषियों को उम्रकैद, वीडियो वायरल करने वाले को पांच साल की सजा राजस्थान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025