NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / देश में रफ्तार पकड़ रहा वैक्सीनेशन अभियान, लगभग 14 लाख लोगों को लगाई गई वैक्सीन
    अगली खबर
    देश में रफ्तार पकड़ रहा वैक्सीनेशन अभियान, लगभग 14 लाख लोगों को लगाई गई वैक्सीन

    देश में रफ्तार पकड़ रहा वैक्सीनेशन अभियान, लगभग 14 लाख लोगों को लगाई गई वैक्सीन

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 23, 2021
    03:08 pm

    क्या है खबर?

    देश में पिछले शनिवार से शुरू हुए कोरोना वायरस वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक लगभग 14 लाख लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।

    आंकड़ों से पता चलता है कि धीरे-धीरे यह अभियान अपनी रफ्तार पकड़ रहा है।

    बीते दिन देशभर में तीन लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन दी गई, जो एक दिन की सबसे बड़ी संख्या है।

    शुक्रवार को कुल 3,47,058 लोगों को वैक्सीन दी गई, जिसके बाद कुल संख्या 13,90,592 पहुंच गई है।

    कोरोना वैक्सीनेशन

    वैक्सीन लगाने में सबसे तेज है भारत

    भारत में रोजाना औसतन 1,98,656 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई जा रही है। बता दें कि भारत ने 10 लाख स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाने में दुनिया में सबसे कम समय लिया है।

    अमेरिका में पहले हफ्ते में 5.56 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी। यह संख्या भारत ने चौथे दिन ही पार कर ली थी। UK में पहले हफ्ते 1.37 लाख लोगों को, फ्रांस में 516 और रूस में 52,000 लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी।

    वैक्सीनेशन अभियान

    वैक्सीन लगाने में कर्नाटक सबसे आगे

    सरकार की तरफ से 23 जनवरी की सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कर्नाटक में सबसे ज्यादा 1,84,699 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई है।

    दूसरे नंबर पर मौजूद आंध्र प्रदेश में 1,33,298, ओडिशा में 1,30,007 और उत्तर प्रदेश में 1,23,761 लाभार्थियों को वैक्सीन की पहली खुराक मिली है।

    इनके बाद तेलंगाना का नंबर आता है, जहां 1,10,278 लाभार्थियों को वैक्सीन दी गई है।

    इसी तरह महाराष्ट्र में 74,960 और बिहार में 62,142 लाभार्थियों को वैक्सीन लगी है।

    कोरोना वैक्सीन

    16 जनवरी को शुरू हुआ था वैक्सीनेशन अभियान

    भारत में 16 जनवरी को दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान शुरू हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी शुरुआत की थी।

    वैक्सीनेशन अभियान में कोविशील्ड और कोवैक्सिन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

    सरकार जुलाई तक शुरुआती दौर में 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने की योजना के साथ आगे बढ़ रही है। इनमें से एक करोड़ स्वास्थ्यकर्मी, दो करोड़ फ्रंटलाइन कर्मचारी और बाकी 50 साल से अधिक उम्र के लोग और दूसरी बीमारियों के मरीज हैं।

    चुनौती

    वैक्सीनों को लेकर हिचकिचाहट के कारण दूर रह रहे स्वास्थ्यकर्मी

    बता दें कि देश में अभी कोरोना वायरस वैक्सीनेशन का पहला चरण चल रहा है और इसमें स्वास्थ्यकर्मियों और महामारी में अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जानी है।

    हालांकि स्वास्थ्यकर्मियों में वैक्सीनों के प्रति भरोसे की कमी देखने को मिली है और हजारों स्वास्थ्यकर्मी वैक्सीन लगवाने के लिए आगे नहीं आए हैं।

    इस वजह से कई राज्यों में निर्धारित लक्ष्य के 50 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मियों को भी वैक्सीन नहीं दी जा सकी है।

    कोरोना वायरस

    देश में महामारी की क्या स्थिति?

    देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,256 नए मामले सामने आए और 152 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,06,39,684 हो गई है। इनमें से 1,53,184 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    वहीं सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,85,62 हो गई है।

    संक्रमितों के मामले में भारत अमेरिका के बाद दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश बना हुआ है।

    वैक्सीनेशन अभियान

    वैश्विक स्तर पर क्या स्थिति है?

    गुरुवार तक दुनियाभर में 5.7 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराक लगाई जा चुकी थी।

    1.75 करोड़ वैक्सीन के साथ अमेरिका सबसे आगे बना हुआ है। बता दें कि अमेरिका कोरोना से दुनिया का सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    अमेरिका के बाद चीन में सबसे ज्यादा 1.5 करोड़, ब्रिटेन में 54 लाख, इजरायल में 33 लाख, संयुक्त अरब अमीरात में 23 लाख, जर्मनी में 14 लाख और इटली 13 लाख का नंबर आता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    वैक्सीन समाचार
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    भारत की खबरें

    राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रपति कोविंद ने दिया पांच लाख रुपये का चंदा रामनाथ कोविंद
    कोवैक्सिन वैक्सीन: निर्माण से लेकर साइड इफेक्ट्स तक, वो हर बात जो आपको जाननी चाहिए वैक्सीन समाचार
    हिमाचल प्रदेश के इन कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से बॉलीवुड में कमाया नाम हिमाचल प्रदेश
    कोरोना: बीते दिन देश में मिले 15,158 नए मरीज, दुनियाभर में अब तक 20 लाख मौतें दिल्ली

    वैक्सीन समाचार

    दिल्ली: हफ्ते में चार दिन लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन, शुरूआत में होंगे 81 केंद्र दिल्ली
    कोरोना वैक्सीनेशन के कारण टाला गया पोलियो अभियान, अब 31 जनवरी से होगा शुरू स्वास्थ्य मंत्रालय
    कोविशील्ड वैक्सीन: निर्माण से लेकर साइड इफेक्ट्स तक, वो हर बात जो आपको जाननी चाहिए भारत की खबरें
    अमेरिका: बाइडन ने किया 1.9 ट्रिलियन डॉलर के पैकेज का ऐलान, सबको मिलेंगे एक-एक लाख रुपये कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस

    CES 2021 में देखने को मिले ये बेहतरीन टेक प्रोडक्ट्स लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 15,144 नए मामले, 181 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    महाराष्ट्र: कोविन ऐप में तकनीकी खामी के कारण राज्य में दो दिन नहीं होगा वैक्सीनेशन मुंबई
    दिल्ली: वैक्सीनेशन के पहले दिन सामने आईं 51 छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं, एक को करना पड़ा भर्ती दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025