NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / राष्ट्रीय बालिका दिवस: कौन हैं एक दिन के लिए उत्तराखंड की मुख्यमंत्री बनने वाली सृष्टि गोस्वामी?
    देश

    राष्ट्रीय बालिका दिवस: कौन हैं एक दिन के लिए उत्तराखंड की मुख्यमंत्री बनने वाली सृष्टि गोस्वामी?

    राष्ट्रीय बालिका दिवस: कौन हैं एक दिन के लिए उत्तराखंड की मुख्यमंत्री बनने वाली सृष्टि गोस्वामी?
    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 24, 2021, 01:48 pm 1 मिनट में पढ़ें
    राष्ट्रीय बालिका दिवस: कौन हैं एक दिन के लिए उत्तराखंड की मुख्यमंत्री बनने वाली सृष्टि गोस्वामी?

    राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर आज हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी एक दिन के लिए उत्तराखंड की मुख्यमंत्री बनी हैं। सृष्टि ने आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ एक आधिकारिक बैठक में भी हिस्सा लिया, जहां उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही अलग-अलग योजनाओं की समीक्षा की। गौरतलब है कि भारत महिला और बाल विकास मंत्रालय की पहल पर हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाता है। आइये, पूरी खबर जानते हैं।

    समाज में बेटियों की बराबर सहभागिता होनी चाहिए- रावत

    बालिका दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बेटियों को कोई कम न समझें, वे रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। परिवार हो या समाज उसमें उनकी बराबरी की सहभागिता होनी चाहिए। उन्होंने बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, 'राष्ट्रीय बालिका दिवस" के अवसर पर सभी बेटियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। सभी बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित है।'

    कौन हैं सृष्टि गोस्वामी?

    हरिद्वार जिले के दौलतपुर गांव रहने वाली गोस्वामी 2018 में बाल विधानसभा में बाल विधायक भी चुनी जा चुकी हैं। उन्होंने 2019 में गर्ल्स इंटरनेशनल लीडरशिप के लिए थाईलैंड में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसके अलावा सृष्टि पिछले दो सालों से 'आरंभ' नामक योजना चला रही हैं। इसके तहत गरीब बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उन्हें मुफ्त में किताबें भी दी जाती हैं। सृष्टि फिलहाल रूड़की के कॉलेज से कृषि में ग्रेजुएशन कर रही हैं।

    सृष्टि के माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा

    सृष्टि के पिता प्रवीण पुरी गांव में ही परचून की दुकान चलाते हैं, जबकि मां सुधा गोस्वामी गृहिणी हैं। उनके पिता ने कहा कि सृष्टि की वजह से आज उनका सिर गर्व सर ऊंचा हो गया है। वहीं सृष्टि का मां का कहना है कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए मां-पिता का योगदान अहम होता है। सृष्टि की उपलब्धि पर उनको गर्व है। राज्य में पहली बार हो रहे इस घटनाक्रम को लेकर लोगों में उत्सुकता है।

    "जाकरूकता फैलाना है उद्देश्य"

    उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने बताया कि सृष्टि को एक दिन की मुख्यमंत्री बनाने की उत्तराखंड सरकार की इस पहल का उद्देश्य लड़कियों के सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता फैलाना है।

    देश की बेटियों की उपलब्धियों को सलाम करता है देश- प्रधानमंत्री मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'राष्ट्रीय बालिका दिवस पर, हम अपनी #DeshKiBeti और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों को सलाम करते हैं। केंद्र सरकार ने कई पहल की हैं, जो बालिकाओं को सशक्त बनाने पर केंद्रित हैं। इसमें शिक्षा तक पहुंच, बेहतर स्वास्थ्य सेवा शामिल है। आज का दिन विशेष रूप से बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम करने वाले सभी लोगों की सराहना करने का दिन है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    थाईलैंड
    उत्तराखंड

    ताज़ा खबरें

    महिला टी-20 विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी  टी-20 क्रिकेट
    इन 5 रेजिस्टेंस बैंड एक्सरसाइज की मदद से करें फुल बॉडी वर्कआउट  एक्सरसाइज
    माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया नया बिंग सर्च इंजन और एज ब्राउजर, बदल जाएगा सर्च का अंदाज माइक्रोसॉफ्ट
    पिछले टी-20 विश्व कप में कैसा रहा था भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन?   भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    थाईलैंड

    स्पेन: क्रिप्टो ट्रेडिंग की लत छुड़ाने के लिए खुला केंद्र, 61 लाख हो सकती है फीस क्रिप्टोकरेंसी
    अमेरिकी वीजा का इंतजार कर रहे भारतीय अब दूसरे देशों से भी कर पाएंगे आवेदन अमेरिका
    थाईलैंड: ये शख्स बेच रहा खेत की ताजी हवा, एक घंटे के देने होंगे 2,500 रुपये जलवायु परिवर्तन
    थाईलैंड की यात्रा पर जा रहे हैं तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां लाइफस्टाइल

    उत्तराखंड

    जम्मू-कश्मीर: डोडा जिले के 7 मकानों में पड़ीं जोशीमठ जैसी दरारें, लोगों ने घर छोड़ा जोशीमठ
    जोशीमठ में भू-धंसाव: विशेषज्ञों ने की हिमालय को इको-सेंसिटिव जोन घोषित करने की मांग जोशीमठ
    जोशीमठ: सिंह धर वार्ड में ढहा पहला मकान, परिवार सुरक्षित जोशीमठ
    गणतंत्र दिवस परेड में किस थीम पर आधारित होगी किस राज्य की झांकी? दिल्ली

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023