दुनिया की खबरें
हर ऐसी खबर, जो दुनिया में हलचल मचाती है।
अमेरिका: अटलांटा इलाके के तीन अलग-अलग स्पा में गोलीबारी, छह एशियाई महिलाओं समेत आठ की मौत
मंगलवार शाम अमेरिकी राज्य जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा और इसके आसपास के तीन अलग-अलग स्पा में हुई गोलाबारी में आठ लोग मारे गए। मारे गए लोगों में छह एशियाई महिलाएं भी शामिल हैं।
रूस और ईरान ने की थी 2020 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दखल की कोशिश- खुफिया रिपोर्ट
मंगलवार को जारी की गई एक खुफिया रिपोर्ट में बताया गया है कि रूस और ईरान ने पिछले साल हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में दखल देने की कोशिश की थी।
कोरोना महामारी की तीसरी लहर झेल रहा फ्रांस, नवंबर के बाद अब सामने आए रिकॉर्ड मामले
फ्रांस इन दिनों कोरोना महामारी की तीसरी लहर का सामना कर रहा है और यहां मरीजों में संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।
अप्रैल के अंत में भारत आएंगे बोरिस जॉनसन, इंडो-पैसिफिक इलाके पर होगा मुख्य ध्यान
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अप्रैल के अंत में भारत दौरे पर आएंगे। ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के बाद यह उनका पहला विदेशी दौरा होगा।
जर्मनी, फ्रांस और इटली जैसे बड़े यूरोपीय देशों ने भी बंद किया एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का इस्तेमाल
लाभार्थियों के खून में थक्के जमने की समस्या सामने आने के बाद कई यूरोपीय देशों ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका कंपनी की कोरोना वायरस वैक्सीन के उपयोग पर रोक लगा दी है। इन देशों में जर्मनी, इटली और फ्रांस जैसे बड़े यूरोपीय देश भी शामिल हैं।
चमगादड़ों में मामूली बदलाव के बाद इंसानों में आया था कोरोना वायरस- अध्ययन
एक नए अध्ययन में सामने आया है कि कोरोना वायरस चमगादड़ों में मामूली बदलाव के बाद इंसानों में आया था और इंसानों में आने से पहले ही इस वायरस ने चमगादड़ों में रहते हुए एक से दूसरे व्यक्ति तक फैलने की क्षमता हासिल कर ली थी।
पाकिस्तान: परिसर में प्यार का इजहार पड़ा महंगा, छात्र-छात्रा को यूनिवर्सिटी से निकाला गया
पाकिस्तान की एक यूनिवर्सिटी में छात्रा को अपने प्यार का इजहार करना महंगा पड़ गया है।
मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाएगा श्रीलंका, 1,000 से अधिक मदरसे भी होंगे बंद
भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। इसके अलावा देश की सरकार ने 1,000 से अधिक मदरसों को बंद करने की योजना भी बनाई है।
कोरोना: ब्राजील में नियंत्रण से बाहर हो रहे हालात, दुनिया के लिए यह खतरा कैसे?
कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने ब्राजील को बुरी तरह प्रभावित किया है।
अगले साल के अंत तक एशियाई देशों को एक अरब कोरोना वैक्सीन भेजेंगे क्वॉड देश
शुक्रवार को अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष नेताओं के बीच चारों देशों के समूह क्वॉड की पहली वर्चुअल बैठक हुई।
QUAD शिखर सम्मेलन: वैक्सीन की उपलब्धता और जलवायु परिवर्तन प्रमुख एजेंडा- मोदी
क्वाड्रिलैटरल सिक्टोरिटी डायलॉग (QUAD) ग्रुप में शामिल भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष नेताओं का पहला शिखर सम्मलेन शुक्रवार शाम को आयोजित किया गया।
कई यूरोपीय देशों ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन पर लगाई रोक, जानिए वजह
कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही दुनिया में इस समय वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। अधिकतर यूरोपीय देशों में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका द्वारा तैयार की गई कोरोना वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
कोवैक्स के जरिए पाकिस्तान को मिलेंगी 'मेड इन इंडिया' कोरोना वैक्सीन की 4.5 करोड़ खुराकें
पाकिस्तान को जल्द ही एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के तहत 'मेड इन इंडिया' कोरोना वायरस वैक्सीन की करोड़ों खुराकें मिलेंगी। सूत्रों को अनुसार, पाकिस्तान को ये खुराकें यूनाइटेड ग्लोबल अलायंस ऑफ वैक्सीन एंड इम्युनाइजेशन (गावी) और उसके कोवैक्स समझौते के तहत प्रदान की जाएंगी।
LAC पर कई विवादित जगहों से पीछे नहीं हटी है चीन की सेना- अमेरिकी सैन्य कमांडर
अमेरिका के एक शीर्ष सैन्य कमांडर ने कहा है कि चीन ने अभी भी उन कई अग्रिम मोर्चों से अपनी सेना नहीं हटाई है, जहां वह भारतीय सेना के साथ हुई झड़प के बाद काबिज हो गई थी।
पेरिस: अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों की संख्या तीन महीने में सबसे अधिक, लेकिन लॉकडाउन नहीं
दुनिया के सबसे रोमांटिक शहरों में शामिल फ्रांस के पेरिस में कोरोना वायरस का कहर जारी है और यहां ICU में भर्ती गंभीर कोरोना मरीजों की संख्या पिछले तीन महीने में सबसे अधिक हो गई है।
ब्रिटिश संसद में किसान आंदोलन और प्रेस की आजादी पर बहस, भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
भारत में किसानों की सुरक्षा और प्रेस की आजादी पर सोमवार को ब्रिटिश संसद में हुई एक बहस पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
रंग के कारण राजपरिवार ने मेरे बेटे को नहीं दी राजकुमार की उपाधि- मेगन मार्केल
ब्रिटेन के राजकुमार हैरी की पत्नी मेगन मार्केल ने अमेरिकी टीवी होस्ट ओपरा विनफ्रे के साथ इंटरव्यू में बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि ब्रिटेन के शाही परिवार ने उनके बेटे को उसके रंग को लेकर चिंताओं के कारण राजकुमार नहीं बनाया।
कोरोना वायरस: कई एशियाई देशों में वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी क्यों है?
दुनिया के कई देशों में पिछले कुछ हफ्तों से कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है।
200 अरब डॉलर से अधिक हुआ चीन का रक्षा बजट, भारत से तीन गुना
भारत और अमेरिका के साथ तनाव के बीच चीन ने अपने रक्षा बजट में 6.8 प्रतिशत की वृद्धि की है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की सबसे बड़ी बैठक 'नेशनल पीपुल्स कांग्रेस' के पहले दिन प्रधानमंत्री ली केकियांग ने इसका ऐलान किया।
भारतीय-अमेरिकी लोग उठा रहे अमेरिका का भार- राष्ट्रपति बाइडन
अमेरिका में भारतीय-अमेरिकियों के बढ़ती भूमिका और योगदान की प्रशंसा करते हुए राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरूवार को कहा कि भारतीय-अमेरिकी लोग अमेरिका का भार उठा रहे हैं।
ब्राजील में कोरोना महामारी के कारण हालात चिंताजनक, रोजाना हो रहीं रिकॉर्ड मौतें
कोरोना वायरस से दुनिया के तीसरे सर्वाधिक प्रभावित देश ब्राजील में स्थिति चिंताजनक होती जा रही है।
सीमा विवाद: देपसांग के मैदानी इलाके में लगातार अपनी उपस्थिति मजबूत कर रहा चीन
एक तरफ चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर टकराव वाली जगहों से सेना पीछे हटा रहा है, लेकिन दूसरी तरफ वह देपसांग इलाके में अपनी उपस्थिति मजबूत कर रहा है।
दुनिया के आठ लोगों को फ्री में चांद तक लेकर जाएगा यह जापानी अरबपति, प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू
जापान के अरबपति युसाकु माइजवा ने मंगलवार को बताया कि वो दुनियाभर के आठ लोगों को अपने साथ चांद की परिक्रमा पर ले जाएंगे। यह यात्रा स्पेसएक्स के स्टारशिप में 2023 में होगी।
क्यों दी जा रही ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन की खुराकों के बीच अंतर बढ़ाने की दलील?
कई देशों में प्रयोग की जा रही ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका की कोरोना वायरस वैक्सीन से संबंधित एक सवाल दुनियाभर के विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
2050 तक हर चौथा व्यक्ति होगा सुनने में समस्या से पीड़ित- WHO
अगले 30 सालों में दुनिया का हर चौथा व्यक्ति सुनने में परेशानियों का सामना करेगा।
कोरोना महामारी के कारण भारत समेत निम्न-मध्य आय वाले 65 प्रतिशत देशों ने घटाया शिक्षा बजट
बाकी क्षेत्रों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र पर भी कोरोना वायरस महामारी का असर दिख रहा है। हाल ही में आई विश्व बैंक की एक रिपोर्ट इसकी पुष्टि करती है।
नाइजीरिया: अज्ञात बंदूकधारियों ने 317 स्कूली छात्राओं को अगवा किया, तलाशी अभियान जारी
अफ्रीकी देश नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी प्रांत जांफरा से अज्ञात बंदूकधारियों ने 317 स्कूली छात्राओं को अगवा कर लिया है।
अमेरिकी रिपोर्ट का दावा- सऊदी के क्राउन प्रिंस ने दी थी खशोगी की हत्या की मंजूरी
अमेरिका के खुफिया विभाग की रिपोर्ट में सामने आया है कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने सऊदी के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के ऑपरेशन को मंजूरी दी थी।
बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार अमेरिका ने सीरिया में की एयर स्ट्राइक
कअमेरिका ने गुरूवार को सीरिया में ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों के अड्डों पर एयर स्ट्राइक की। इसी महीने ईराक में अमेरिकी और ईराकी बलों पर हुए एक रॉकेट हमले के जवाब में यह स्ट्राइक की गई है।
पाकिस्तान को आतंकियों पर कार्रवाई नहीं करना पड़ा महंगा, FATF की ग्रे सूची में रहेगा बरकरार
आतंकियों के लिए पनाहगार बने पड़ोसी देश पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है।
बाइडन ने ग्रीन कार्ड जारी होने पर लगी रोक हटाई, दुनियाभर के पेशेवरों को होगा फायदा
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीन कार्ड जारी करने पर लगाई रोक को हटा दिया है।
असल दुनिया की परिस्थितियों में 94 प्रतिशत प्रभावी पाई गई फाइजर की कोरोना वैक्सीन
फाइजर और बायोएनटेक की कोरोना वायरस वैक्सीन को असली दुनिया और परिस्थितियों में 94 प्रतिशत प्रभावी पाया गया है जो ट्रायल के दौरान सामने आए 95 प्रशितशत के आंकड़े के लगभग बराबर है।
अमेरिका: हत्यारोपी ने महिला का दिल निकाला, मारने से पहले दूसरे लोगों को भी परोसा
अमेरिका में तीन लोगों की हत्या के आरोपी शख्स ने एक मृतक महिला का दिल निकालकर मारने से पहले दूसरे लोगों को परोसा था।
दुनियाभर में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट्स क्यों सामने आ रहे हैं?
पिछले कुछ हफ्तों से इंग्लैंड और ब्राजील समेत कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इनके पीछे कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन्स का हाथ माना जा रहा है।
कोरोना वैक्सीन के बदले जर्मनी और ब्रिटेन में अपने स्वास्थ्यकर्मियों को काम करने देगा फिलिपींस
फिलिपिंस ने कहा है कि अगर जर्मनी और ब्रिटेन उसे कोरोना वायरस की वैक्सीन दान करते हैं तो वह इन देशों में अपने स्वास्थ्यकर्मियों को काम करने देगा।
चीन: अदालत का ऐतिहासिक फैसला- घर के कामों के लिए पत्नी को मुआवजा देगा पति
चीन की एक अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए एक व्यक्ति को उसकी पत्नी द्वारा किए गए घर के कामों के बदले मुआवजा देने का आदेश दिया है।
ऑस्ट्रेलिया: सरकार के साथ समझौते के बाद न्यूज फीड को फिर से शुरू करेगी फेसबुक
फेसबुक और ऑस्ट्रेलियन सरकार के बीच बना गतिरोध टूट गया है और फेसबुक ऑस्ट्रेलियन न्यूज पेजों पर लगे विवादित प्रतिबंध हटाने के लिए तैयार हो गया है।
अमेरिका: पांच लाख के करीब पहुंची कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या
कोरोना महामारी ने अमेरिका (US) को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। साल 2019 के अंत में महामारी की शुरुआत के बाद अमेरिका के नाम महामारी से सबंधित कई रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं। यहां अब कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 5,00,000 की करीब पहुंच गई है।
इंसानों में पहुंचा बर्ड फ्लू का खतरनाक स्ट्रेन, रूस में सामने आए सात मामले
रूस में बर्ड फ्लू के एक खतरनाक स्ट्रेन का इंसानों तक पहुंचने का पहला मामला सामने आया है।
कौन है पर्सिवियरेंस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली भारतीय महिला?
शुक्रवार देर रात अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA का पर्सिवियरेंस रोवर चांद की सतह पर सफलतापूर्वक उतर गया।